7 से 28 अगस्त के बीच बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, पेपर लीक होने से रोकने के लिए अफसरों ने की ये खास तैयारी.
पटना: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 7 अगस्त से 28 अगस्त के बीच होगी. परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक ही पाली में होगी. शुक्रवार को केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस बार पेपर लीक नहीं होगा. इस परीक्षा के लिए 17,81,720 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. यह परीक्षा राज्य के सभी 38 जिलों के 545 केंद्रों पर होगी. बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी. इसका पेपर लीक हो गया था. इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी. अब यह परीक्षा दोबारा आयोजित की जा रही है.
जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार की ओर से परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के स्तर पर सभी जिला अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की गई है और उन्हें निष्पक्ष परीक्षा आयोजित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.
Trending
- आज का राशिफल 27.06.2026
- जब रवि किशन फ्री में फिल्म दिखाएंगे, तब अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज” – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- भोजपुर मुठभेड़ पर बड़ा खुलासा: SDPO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
- गायत्री जयंती पर यज्ञ, जप और दीपयज्ञ से गुंजायमान रहे केंद्र
- आज का राशिफल 26.06.2026
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण

