विश्वविद्यालयों के 31 परास्नातक मेधावियों को मिली छात्रवृत्ति, चेक और प्रमाणपत्र पाकर खिले चेहरे
कुलपति के हाथों छात्रवृत्ति का चेक पाकर मेधावी हुए उत्साहित
शैक्षणिक सुविधाओं में आर्थिक सहयोग से विद्यार्थियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव : कुलपति
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के परास्नातक स्तर के विभिन्न विषयों के कुल 31 मेधावियों को कुलपति प्रो. पूनम टंडन के द्वारा स्वामी शिवानन्द मेमोरियल छात्रवृत्ति, श्रीमती शान्ति तिवारी मेमोरियल छात्रवृत्ति, पं. हरिहर प्रसाद दुबे मेमोरियल छात्रवृत्ति के लिए क्रमशः 6000, 14,500 एवं 16000 रुपए का चेक एवं प्रमाणपत्र प्रति छात्र प्रदान किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यह छात्रवृत्ति सत्र 2022-23 एवं 2023-24 के पीजी टॉपर्स को प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर प्रोत्साहित हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा* कि विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक सहयोग देकर समाज के लोग एक बड़ा योगदान कर सकते हैं। शिक्षा प्राप्त करने में दिए जाने वाले सहयोग से बड़ा कोई सामाजिक कार्य नहीं है। विद्यार्थियों की मदद से आत्मिक संतोष की भी प्राप्ति होती है। ज़रूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा में सहयोग के लिए नागरिकों और विश्वविद्यालय परिवार को आगे आना होगा। छात्रवृत्ति से बच्चों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आता है। विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों को भी स्वैच्छिक आधार पर यथासंभव कुछ विद्यार्थियों को पुस्तक या वित्तीय सहायता प्रदान करने की पहल करनी चाहिए, जिससे उनके जीवन में बदलाव आ सके। समाज के लोगों से सहायता लेकर भी विद्यार्थियों को मदद दिलाई जा सकती है।
यहाँ यह बताना भी उल्लेखनीय है, कि *स्वामी शिवानन्द मेमोरियल छात्रवृत्ति सन् 2012 से प्रदान की जाती है जिसके अंतर्गत स्नातकोत्तर प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के हिन्दी, संस्कृत, प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान, वाणिज्य एवं विधि के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दिया जाता है। यह फेलोशिप टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड के डिवाइन लाइफ सोसाइटी द्वारा दिया जाता है। रसायनशास्त्र विषय के स्नातकोत्तर प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के पिछले कोर्स एवं प्रवेश में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को श्रीमती शान्ति तिवारी मेमोरियल छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह छात्रवृत्ति पं. हरिहर प्रसाद दूबे फाउंडेशन ट्रस्ट बेतियाहाता द्वारा प्रदत्त है। वहीं पं. हरिहर प्रसाद दूबे मेमोरियल छात्रवृत्ति भौतिकी, गणित एवं प्राणि विज्ञान विषय के परास्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के टॉपर्स को दिया जाता है।
डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दूबे ने उक्त छात्रवृत्तियों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी का स्वागत किया और छात्रवृत्ति प्राप्त विद्यार्थियों एवं उनके परिवार को शुभकामनाएँ दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनीष पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. शान्तनु रस्तोगी, वित्त अधिकारी, प्रो. कीर्तिपांडेय, प्रो श्री वर्धन पाठक, प्रो उमेश नाथ त्रिपाठी, प्रो रविशंकर सिंह , प्रो. रविकान्त उपाध्याय,, प्रो. दीपक त्यागी, प्रो विजय कुमार, प्रो. प्रज्ञा चतुर्वेदी, प्रो. अनिल द्विवेदी, प्रो. राजेश कुमार सिंह, डॉ महेंद्र सिंह, डॉ लक्ष्मी मिश्रा समेत कई शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थिति रहे।
आगामी सत्र से समाजशास्त्र और बायोटेक्नोलाजी के टॉपर्स को भी मिलेगी फेलोशिप, मेरियन फाउंडेशन भी देगा फेलोशिप विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में किए गए एमओयू (समझौता ज्ञापन) के आधार पर आगामी सत्र से समाजशास्त्र और बायोटेक्नोलाजी के परास्नातक विषय के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्रवेश एवं पिछली कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रभाशंकर पाण्डेय मेमोरियल छात्रवृत्ति परास्नातक समाजशास्त्र विषय के टॉपर्स और श्रीमती पुष्पा दूबे मेमोरियल छात्रवृत्ति बायोटेक्नोलाजी विषय के परास्नातक टॉपर्स को प्रदान की जायेगी। इसी के साथ द मेरियन फाउंडेशन फेलोशिप प्रोग्राम के अन्तर्गत बीए, बीकॉम एवं बीएससी की नव प्रवेशी छात्राओं को प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर फेलोशिप प्रदान की जायेगी। इसके लिए द मेरियन फाउंडेशन का विश्वविद्यालय के साथ एमओयू हो चुका है। यह फाउंडेशन विश्वविद्यालय की महिला बास्केटबॉल को भी वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है।
Trending
- तमकुहीराज में बलिदान दिवस पर वीर शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान
- गोरखपुर में क्रिकेट लीजेंड्स का जमावड़ा, MCC हाई परफॉर्मेंस कैंप का खास आयोजन
- आज का राशिफल. 23.03.2026
- शिल्पी राज, शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज
- आज का राशिफल. 22.03.2026
- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
- मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
- आज का राशिफल। 21.03.2026

