राजकीय आई टी आई खुल जाने से युवकों व युवतियों को रोजगार परक शिक्षा और रोजगार मिलेगा। : केन्द्रीय राज्यमंत्री
राजकीय आई टी आई के निर्माणाधीन भवन के अवशेष कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने का दिए निर्देश।
केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने राजकीय आई टी आई, बड़हलगंज, कोहड़ा बुजुर्ग का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को अवशेष कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने का दिए निर्देश।
गोला/बड़हलगंज विकास खण्ड के कोहड़ा बुजुर्ग स्थिति राजकीय आई टी आई का निरीक्षण केन्द्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास श्री कमलेश पासवान ने किया। राजकीय आई टी आई बड़हलगंज का निर्माण उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा कुल 1081.68 रुपए से किया जा रहा है। संस्थान में इसी सत्र से प्रशिक्षण कार्य संचालित होना है तो केन्द्रीय राज्यमंत्री ग्रामीण विकास कमलेश पासवान ने कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के अधिकारीयों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अवशेष कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करें, जिससे कि प्रशिक्षण कार्य संचालित हो सके। इस अवसर पर श्री पासवान ने कहा कि आई टी आई बड़हलगंज खुल जाने से बच्चों को शिक्षा मिलेगा जिससे स्किल डेवलपमेंट के तहत रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर श्री एस एन राम, संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षण एवं एप्रेंटिस,गोरखपुर मंडल,गोरखपुर, व्यावसायिक शिक्षा,कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के द्वारा भवन का कार्य पूर्ण हो जाने पर आगामी नए सत्र से नव निर्मित भवन में ही प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।नए भवन में प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ होने से कौशल प्रशिक्षण युवक और युवतियों को अब गोरखपुर नही आना पड़ेगा। भविष्य में न्यू एज कोर्स भी पूर्ण किया जा सकता है। संस्थान में महिलाओं के लिए फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी कोर्स भी संचालित है। इस अवसर पर चिल्लूपार के विधायक व पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, नित्यानंद मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य माया शंकर शुक्ला, बंसत पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेश निषाद, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी, अनिल भट्ट,ओसडी सुनील पासवान , पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव, मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव,ओपी यादव, शत्रुघ्न कशौधन, कुमार श्रीवास्तव नोडल प्रधानाचार्य, श्री एस एन राम संयुक्त निदेशक, श्री यशवंत कुमार सिंह, प्रधानाचार्य चौरी चौरा श्री प्रदीप यादव, विजय यादव श्री दुर्गेश सिंह कार्यदेशक भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
- योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- “अयोध्या को राम भक्तों ने संवारा, सपा ने चलाई थी गोलियां”
- आज का राशिफल 28.06.2026
- एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का ऐतिहासिक संगम
- एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर *आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।* संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण का संचालन किया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही तकनीक के साथ कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), ट्रॉमा मैनेजमेंट, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से यह भी बताया कि सीमित संसाधनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से किस प्रकार अस्थायी बचाव उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। एनडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने 11वीं एनडीआरएफ की टीम के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा कैडेट्स के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया।
- रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
- गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026

