- युवक की गोली मारकर हत्या नहीं हो सकी पहचान
गोरखपुर।लाख कोशिशों के बाद अपराध पर लगाम नहीं लग पा रही है. आए दिन लूट, हत्या, की वारदातें सामने आ रही है. शनिवार को खोराबार थाना क्षेत्र के कुसमी जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गोली मारकार हत्या की गई है उसके बाद शव को जंगल में फेक दिया गया.
जानकारी के मुताबिक वन चौकी के पास कच्ची सड़क पर एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा था. वहां से गुजर रहे लोगों ने की नजर जैसे ही शव पड़ पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची. इस दौरान घटना स्थल से पुलिस को 315 बार का खोखा भी बरामद हुआ है.
मृतक की नहीं हो सकी पहचान
मृतक युवक की उम्र 35 साल बताई जा रही है हालांकि फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है. थोड़ी ही दूर पर मृतक की चप्पल और सिलाई मशीन में डालने वाला तेल मिला बरामद हुआ हैं. मृतक के शरीर पर नीला शर्ट, नीला लोअर, सफेद बनियान थी. पुलिस मृतक की पहचा कराने में जुटी है. इसके लिए जिले के सभी थानों को मृतक की फोटो भेजी गई है साथ ही अलग जनपद के थानों से भी संपर्क किया जा रहा हैं
पिछले महीने भी हुई थी शख्स की हत्या
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी शख्स की हत्या कर उसका शव फेक दिया गया हो. बीते महीने की 20 जुलाई रात जनपद के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के आम कल गांव के रहने वाले 50 साल के राम भजन की हत्या कर दी गई थी और उनका शव वनस्पति माता मंदिर के सामने बेलवार जाने वाली सड़क के किनारे फेक दिया गया था.
Trending
- आज का राशिफल 24.03.2026
- गोरखपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, गूंजा ‘इंकलाब जिंदाबाद’
- तमकुहीराज में बलिदान दिवस पर वीर शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान
- गोरखपुर में क्रिकेट लीजेंड्स का जमावड़ा, MCC हाई परफॉर्मेंस कैंप का खास आयोजन
- आज का राशिफल. 23.03.2026
- शिल्पी राज, शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज
- आज का राशिफल. 22.03.2026
- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार

