पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने डीजल लॉबी गोरखपुर पर आगामी मान्यता चुनाव तथा नई पेंशन स्कीम के विरोध में किया जनसंपर्क सभा
कर्मचारी हित के लिए हमेशा लड़ता रहा हूं और लड़ता रहूंगा। सभी कर्मचारी अपनी एकता प्रदर्शित करें और PRKS को समर्थन दें- विनोद राय
आज रेलवे स्टेशन स्थित डीजल लॉबी पर आगामी मान्यता के चुनाव एवं नई पेंशन स्कीम के विरोध में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने जनसंपर्क सभा किया। सभा में सैकड़ो की संख्या में PRKS पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभा में बोलते हुए पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं सहायक महामंत्री एनएफआईआर श्री विनोद राय ने कहा की पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संगठन बिना मान्यता में रहते हुए भी कर्मचारियों के समस्याओं को लेकर प्रशासन से हमेशा वार्ताकर समस्याओं को हल करने का कार्य किया है। पुरानी पेंशन स्कीम के विरोध में एन एफ आई आर के केंद्रीय महामंत्री डॉ एम राघवैया लगातार भारत सरकार के साथ वार्ता कर रहे है एवं वार्ता के सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है ।उन्होंने कर्मचारियों का आह्वान किया कि इस बार मान्यता के चुनाव में हमें बहुमत देकर जिताए जिससे आपके सभी समस्याओं को और जोरदार ढंग से प्रशासन से हल कराया जा सके। महामंत्री विनोद राय ने पूर्वोत्तर रेलवे पर रेलवे हॉस्पिटल, आवास, ट्रांसफर, प्रमोशन इत्यादि समस्याओं का जिक्र किया और कहा कि यह प्रशासन की लापरवाही है कि ये सारी समस्याएं बनी हुई है इन समस्याओं को दूर करना आवश्यक है प्रशासन का दायित्व है कि उन सभी समस्याओं को दूर करने की व्यवस्था करें। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीसतीश अवस्थी, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक, जयप्रकाश सिंह, देवेश सिंह अंशुमान पाठक , ए बी पांडे, हेमंत कुमार, एसके गोस्वामी, अजय त्रिपाठी,मुकेश कुमार,के के मधेशिया,गोपाल जी यादव,किशोर कुमार,डी के मिश्र ,विजय सिंह,आर एन दुबे,मनु सिंह,पी पी मौर्य,मनोज कुमार,अजय मौर्य,विनय गुप्ता,देवेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, अंजनी कुमार, निशांत यादव, दीपक प्रजापति, धीरज यादव, विनय यादव, राजेंद्र गौड़ इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- आज का राशिफल 28.06.2026
- एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का ऐतिहासिक संगम
- एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर *आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।* संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण का संचालन किया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही तकनीक के साथ कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), ट्रॉमा मैनेजमेंट, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से यह भी बताया कि सीमित संसाधनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से किस प्रकार अस्थायी बचाव उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। एनडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने 11वीं एनडीआरएफ की टीम के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा कैडेट्स के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया।
- रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
- गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026
- जब रवि किशन फ्री में फिल्म दिखाएंगे, तब अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज” – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

