त्रिवार्षिक डीहराजा पूजा उत्सव में मन्दिर पर नृत्य करते कलाकार
बड़हलगंज में डीह बाबा का 11 दिवसीय त्रैवार्षिक पूजा आरम्भ
क्रासर – आज निकलेगा पहला पूजा जुलूस।
गोला।नगर की सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ प्रत्येक तीन वर्ष पर सामूहिक रूप सम्पन्न होने वाले नगर के देवता डीह राजा की त्रिवार्षिक 11 दिवसीय पूजा मंगलवार से शुरू हो गई।
गुरुवार को पूजा के प्रथम सामूहिक समर्पण के रूप में धार (जल, पंचमेवा, पुष्प, सिन्दूर, कपूर आदि) चढ़ाते हुये जुलूस निकाला जायेगा।
डीह राजा कमेटी बड़हलगंज के अध्यक्ष
अभिषेक गुप्ता ने बताया कि नगर की खुशहाली के लिये परम्परागत रूप से 11 दिवसीय त्रिवार्षिक पूजा के 03 विशेष दिनों में जुलूस निकाल के नगर के सभी देवस्थानों पर जल/धार समर्पित किया जाता है। इसी कड़ी में पहला जुलूस गुरुवार को सुबह 08 बजे से नगर के डीह राजा स्थान से निकलेगा जो चरणपादुका कुटी स्थित माँ काली मंदिर व अन्य मंदिरों से होकर कोडारी में माँ विंध्यवासिनी देवी के मंदिर पर जाकर सम्पन्न होगा, सभी श्रद्धालु जन अपने घर से एक लोटा जल व धार आदि पूजा सामग्री लेकर इस धर्मं यात्रा जुलूस में जरूर शामिल हों।
उन्होंने बताया कि दूसरे दिन का जुलूस 11 अगस्त दिन रविवार को गोला मोहल्ला देवी माई का मंदिर, पुरानी हनुमानगढ़ी, नई हनुमानगढ़ी, शीतला माता मंदिर, निसवा स्कूल, बेनी बाबू का कुआं, सोती चौराहा महाकाली मंदिर, मछली हट्टा, तरकुलही घाट समधिर बाबा मंदिर, काली चौरा मोहल्ला, जलेश्वर नाथ मंदिर, काली मंदिर, पटना चौराहा, छात्र संघ भवन होकर चंडी माता मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगा, तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण पूजा पूर्णहुति जुलूस 16 अगस्त दिन शुक्रवार को रात्रि 08 बजे उपनगर स्थित तरकुही घाट सन्तोषी माता मंदिर से जुलूस आरम्भ होकर काली चौरा, पटना चौराहा, चण्डीस्थान, जलेश्वर नाथ मंदिर, सोती चौराहा, महाकाली मन्दिर, गोला मुहल्ला देई मन्दिर, गोला रोड होकर तुलादास वन जाकर पूजा करने के बाद करीब पूरी रात चलते हुये पुनः डीह स्थान पर सम्पन्न होगा।
उन्होंने सभी नगरवासियो से डीह राजा की पूजा में शामिल होने की अपील किया।
इस अवसर पर पवन गुप्ता, अनिल गोंड, विजय यादव, प्रभुनाथ सोनी, विजय सोनी विनोद प्रजापति, विजय यादव, डबलू मोदनवाल, झिनक मोदनवाल, निखिल गोड़, लाल चंद मद्धेशिया, सचिन गुप्ता, छोटू पंडित आदि मौजूद रहे
Trending
- आज का राशिफल 28.06.2026
- एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का ऐतिहासिक संगम
- एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर *आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।* संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण का संचालन किया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही तकनीक के साथ कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), ट्रॉमा मैनेजमेंट, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से यह भी बताया कि सीमित संसाधनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से किस प्रकार अस्थायी बचाव उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। एनडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने 11वीं एनडीआरएफ की टीम के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा कैडेट्स के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया।
- रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
- गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026
- जब रवि किशन फ्री में फिल्म दिखाएंगे, तब अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज” – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

