जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर लगे होर्डिंग से कोई वास्ता नहीं : प्रमुख अधीक्षक
गोरखपुर जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक ने दावा किया है कि जिला अस्पताल के परिसर के बाहर सड़क पर लगे बैनर, पोस्टर आदि से अस्पताल की व्यवस्था का कोई संबंध नहीं है.
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अस्पताल के भ्रमण के बाद प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को पत्र लिखकर जिला चिकित्सालय, गोरखपुर के बाहर लगे तमाम निजी अस्पतालों के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाए जाने की मांग की थी.
उन्होंने कहा था कि जिला अस्पताल के गेट पर सीएमओ कार्यालय के सामने अनेक निजी अस्पतालों के होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगे हैं. उन्होंने अस्पताल के कुछ कर्मियों द्वारा जिला अस्पताल में आने वाले लोगों को इन निजी अस्पतालों में भेज कर दलाली प्राप्त करने की शिकायत भी की थी.
इस पर प्रमुख अधीक्षक ने कहा है कि जिला अस्पताल के चार दिवारी के अंदर कोई भी प्राइवेट अस्पताल के बैनर, पोस्टर नहीं पाए गए हैं तथा अस्पताल परिसर के बाहर सड़क पर प्राइवेट अस्पताल और चिकित्सा के बैनर पोस्टर से अस्पताल का कोई संबंध नहीं है. उन्होंने अस्पताल के कर्मियों द्वारा किसी भी प्रकार की प्राइवेट अस्पताल से सांठ गांठ होने और दलाली करने के आरोपों को भी पूरी तरह असत्य बताया है.
अमिताभ ठाकुर ने प्रमुख अधीक्षक के इस दावे को अनुचित बताते हुए इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है. संलग्न- जिला अस्पताल के बाहर का फोटो तथा प्रमुख अधीक्षक की रिपोर्ट
Trending
- आज का राशिफल 28.06.2026
- एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का ऐतिहासिक संगम
- एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर *आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।* संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण का संचालन किया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही तकनीक के साथ कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), ट्रॉमा मैनेजमेंट, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से यह भी बताया कि सीमित संसाधनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से किस प्रकार अस्थायी बचाव उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। एनडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने 11वीं एनडीआरएफ की टीम के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा कैडेट्स के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया।
- रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
- गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026
- जब रवि किशन फ्री में फिल्म दिखाएंगे, तब अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज” – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

