सोनौली से महराजगंज तक रोडवेज बस सेवा शुरू, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दिखाई हरी झंडी
अरविंद कुमार
सोनौली/महराजगंज : शनिवार की दोपहर सोनौली से महराजगंज तक रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस बस सेवा से यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन मुहैया कराना है, जिससे दोनों नगर के बीच जनपद तक यात्रा करना आसान और सुगम हो जाएगा। शुभारंभ समारोह के दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि यह बस सेवा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार की कोशिश है कि हर गांव और कस्बे को बेहतर परिवहन सेवाओं से जोड़ा जाए ताकि लोगों को अपने कामकाज के लिए दूरदराज के इलाकों तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। उधोग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि जनपद तक सीधी बस सेवा नही थी। जिसके कारण स्थानीय लोगो को काफी परेशानी होती थी। यहां से आनन्दनगर और फिर ऑटो पकड़ कर महराजगंज जाना पड़ता था। इसकी शुरुआत से लोगों को अब महराजगंज तक की यात्रा में समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इस पहल का स्वागत किया और विधायक का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, दीपक बाबा, प्रदीप सिंह, रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल, बरखू सहानी, राजकुमार, महेंद्र जायसवाल, विकास मिश्रा, सोनौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय रौनियार, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Trending
- आज का राशिफल 28.06.2026
- एनसीसी के पूर्व कैडेट्स का ऐतिहासिक संगम
- एनडीआरएफ ने एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर *आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण।* संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक दीपक कुमार मंडल एवं उनकी टीम ने प्रशिक्षण का संचालन किया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सूझबूझ और सही तकनीक के साथ कार्य करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड), ट्रॉमा मैनेजमेंट, हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में सीपीआर देने की सही विधि, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से यह भी बताया कि सीमित संसाधनों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं से किस प्रकार अस्थायी बचाव उपकरण एवं स्ट्रेचर तैयार कर घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। एनडीआरएफ की टीम ने कैडेट्स को आपदा के समय त्वरित निर्णय लेने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत न हारने का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और विशेषज्ञों से अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन पर कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने 11वीं एनडीआरएफ की टीम के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं सराहनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा कैडेट्स के लिए इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी बताया।
- रावण ने माता सीता का हरण किया था, राम मंदिर के दानपात्र में श्रद्धा की चोरी हुई” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान
- गुड़-रोटी खिलाकर सीएम योगी ने की गोसेवा, गोवंश को दुलारकर दिया संरक्षण का संदेश
- जरूरतमंदों के इलाज और आवास की व्यवस्था कराएगी सरकार : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- आज का राशिफल 27.06.2026
- जब रवि किशन फ्री में फिल्म दिखाएंगे, तब अस्पताल में होगा मुफ्त इलाज” – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

