जहानाबाद, पटना
बिहार के जहानाबाद जिले से सावन सोमवारी पर बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। श्रद्धालुओं के बीच मची भगदड़ में कई की मौत हो गई है। घटना वाणावार सिद्धेश्वर धाम के भक्तों की भीड़ के बीच हुई। बताया जा रहा है कि बराबर पहाड़ी पर चढ़ने के दौरान सीढ़ी पर अचानक भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस जब तक हालात को नियंत्रित करती तब तक सात लोगों ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह सूर्योदय के समय ही यह हादसा हुआ। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। मंदिर क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों की मदद से राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
डीएम और एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचे
जहानाबाद के थानेदार दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि हादसे के बाद डीएम और एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचे हैं। वह हालात का जायजा ले रहे हैं। अब तक सात लोगों की मौत की सूचना मिली है। हमलोगों मृत और घायल लोगों के परिजनों से मिल रहे हैं और पूछताछ कर रहे हैं। मरने वालों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद हम शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे। शेष
Trending
- आज का राशिफल. 26.03.2026
- महिला सशक्तिकरण पर सीएम योगी की चुटकी, रवि किशन की सीट पर महिला दावेदारी के संकेत
- गोरखपुर में IT स्टार्टअप इकोसिस्टम की नींव, आज होगा IT पार्क का लोकार्पण
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
- आज का राशिफल. 25.03.2026

