कन्नौज: पूर्व ब्लॉक प्रमुख और सपा नेता नवाब सिंह यादव को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं नाबालिग विक्टिम को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
आपको बता दें कि अखिलेश यादव की सरकार में कद्दावर नेता की पहचान रखने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव पर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस की माने तो रात 1:30 बजे एक कॉल 112 पर आई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार किया और वहां मौजूद किशोरी को अपने साथ लेकर आई, किशोरी ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नवाब सिंह को जेल भेज दिया है।
ये पूरा मामला कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र का है।
Trending
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
- आज का राशिफल. 25.03.2026
- एमएमएमयूटी में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास आज, सीएम योगी देंगे सौगात
- मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान
- आज का राशिफल 24.03.2026

