लेडी डॉक्टर को 7 दिन तक किया डिजीटल अरेस्ट, 2.81 करोड़ की ठगी। लखनऊ: सावधान ठगी की ये कहानी किसी भी फिल्म की स्क्रिप्ट को मात दे सकती है। आप ध्यान से पढ़िए की किस तरह ठगों ने CBI का अधिकारी बनकर लखनऊ के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल SGPGI की सीनियर डॉक्टर प्रोफेसर रुचिका टंडन के साथ महाठगी की। प्रोफेसर टंडन को फोन आया की ट्राई से बोल रहे हैं। आपके सब नंबर ब्लॉक किए जा रहे हैं। CBI आपसे बात करेगी। एक फोन आता है वीडियो कॉल भी जिसमें CBI बताकर प्रोफेसर टंडन को डिजिटल अरेस्ट किया जाता है। एक फर्जी अदालत बैठती है जिसमें जज भी रहता है। प्रोपर केस की तरह सुनवाई करते हैं। फिर 2.81 करोड़ डॉक्टर से अकाउंट से इन ठगों ने ट्रांसफर भी करवा लिया। 7 दिन चले इस सनसनीखेज ठगी की कहानी हैरान करने वाली है। गौर से पढ़िए। ये ठग कल आपको भी निशाना बना सकते हैं। इसके पहले कवि नरेश गोयल शिकार बने थे। कल आप भी शिकार हो सकते हैं। Report- Shahbaz khan
Trending
- गोरखपुर में IT स्टार्टअप इकोसिस्टम की नींव, आज होगा IT पार्क का लोकार्पण
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
- आज का राशिफल. 25.03.2026
- एमएमएमयूटी में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास आज, सीएम योगी देंगे सौगात
- मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान

