मुस्लिम भाई ने हिन्दु बहन की रक्षा के संकल्प के साथ कलाई मे बाधवाई राखी
चित्र परिचय: इकबाल को राखी बांधती बहन सुनीता
गोला।गोला तहसील क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षा बंधन सोमवार को बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी। इसके साथ ही भाईयों ने बहनों की हर परीस्थितियों में रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान समाज के कुछ ऐसे भी लोग रहे जिन्होंने धर्म से ऊपर उठकर रक्षा के इस संकल्प को आगे बढ़ाया।
गोला क्षेत्र के बडगों निवासी प्रधानाचार्य इकबाल अहमद नें क्षेत्र की हिंदू बहनों से राखी बंधवाई। इसके साथ ही उनकी रक्षा का संकल्प लिया।इकबाल ने बताया कि पिछले छ: सालों से उनके क्षेत्र की हिन्दू बहने उन्हें हर वर्ष राखी बांधती है।विगत बर्षो की भांति भाजपा नेता नित्यानंद मिश्र के घर पहुचे थे। राखी बांधती श्री मिश्र की पत्नी सुनीता मिश्र ने बताया कि हर वर्ष वह आपने भाईयों के साथ इकबाल को भी राखी बांधती है।
Trending
- गोरखपुर में तोता तस्करी का भंडाफोड़, STF और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 25.05.2026
- कर्म, भक्ति और उपासना का संगम हैं प्रभु श्रीराम : आचार्य पवन जी महाराज
- अवैध खनन का वीडियो वायरल, रील बनाकर खनन माफियाओं ने प्रशासन को दी खुली चुनौती
- प्रेम और समर्पण से ही मिलते हैं प्रभु श्रीराम : आचार्य पवन जी महाराज
- श्री बालाजी दरबार में सुंदरकांड एवं विशाल भंडारा
- आज का राशिफल 24.05.2026
- बालजागृति समर कैंप का पांचवां दिन उत्साह और प्रेरणा के साथ संपन्न

