पायनियर कोलकाता
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक गोपनीय चिट्ठी लिखी। उन्होंने यह चिट्ठी मृतक के माता-पिता से मिलने के बाद भेजी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने चिट्ठी लेने से मना कर दिया। राजभवन के एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इसे लेकर अभी तक राज्य सरकार की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई।
राज्यपाल ने मृतक डॉक्टर के परिजनों से मुलाकात करने के बाद सीएम ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी। राजभवन के एक अधिकारी ने कहा, “कल रात सीएम कार्यालय को एक गोपनीय चिट्ठी भेजी गई, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिय।” हालांकि, अधिकारी ने चिट्ठी में क्या था, इसका खुलासा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने आगे कहा, “गुरुवार को इसी चिट्ठी को ईमेल किया गया, लेकिन सीएमओ की तरफ से इसे फिर से लेने से इनकार कर दिया। शेष
Trending
- भोजपुर मुठभेड़ पर बड़ा खुलासा: SDPO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
- गायत्री जयंती पर यज्ञ, जप और दीपयज्ञ से गुंजायमान रहे केंद्र
- आज का राशिफल 26.06.2026
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026

