पीएचसी की दवा की बेचने वाली एएनएम को उरुवा पुलिस ने भेजा जेल
उरुवा थाने की पुलिस ने उरुवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दवाओं की चोरी करके बाजार में बेचने के आरोप में फरार चल रही एएनएम को उरुवा थाने की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दे बीते 30 जुन 2023 को उरुवा थाने के उपनिरिक्षक विवेक वर्मा को सूचना मिली थी कि पीएचसी के सामने स्थित पकौड़ी की दुकान पर सरकार द्वारा मुफ्त में दी जाने वाली दवाओं को बाजार में बेचा जा रहा है। सूचना के बाद वह औषधि निरीक्षक गोरखपुर जय सिंह अपने हमराह औषधि अनुसेवक मोहन तिवारी के साथ पकौड़ी की दुकान पहुंचे तो उन्हें बेलघाट थाना क्षेत्र के सोहनाग गांव के निवासी स्व• महेंद्र प्रताप मिश्र के 40 वर्षीय पुत्र परमानंद मिश्रा मिले। मौक़े से हल्दीराम के कुल 19 बॉक्स में सरकारी दवाएं मिली थी। पुछताछ के दौरान परमानंद ने बताया था कि मेरे पहचान की एक एएनएम है। जिनका नाम रीना देवी पत्नी मनोज कुमार है। रीना देवी बलिया जिले के बेल्थरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गौवापार की रहने वाली है। वर्तमान में उरुआ थाना क्षेत्र के बेलासपुर में गोपीचंद के मकान में रहती हैं।
Trending
- आज का राशिफल 26.06.2026
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी

