43वां दीक्षांत समारोह सप्ताह: समाजशास्त्र विभाग में आयोजित हुई रंगोली-पोस्टर प्रतियोगिता
43वें दीक्षान्त समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षान्त सप्ताह के अन्तर्गत समाजशास्त्र विभाग द्वारा लैंगिक समानता / महिला सशक्तिकरण / पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित ‘पोस्टर तथा रंगोली प्रतियोगिता’ विभाग के सेमीनार हॉल में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन अधिष्ठाता कला संकाय प्रो कीर्ति पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. पाण्डेय ने कहा कि इस तरह की पाठ्येतर गतिविधियों के आयोजन से विद्यार्थियों का बहुमुखी विकास होता है तथा प्रतियोगिता के माध्यम से आगे बढ़ाने की भावना विकसित होती है। समाजशास्त्र विभाग सदैव इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करता है, जिसके लिए यहां के सभी संकाय सदस्य बधाई के पात्र हैं।
स्वागत उद्वोधन करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग द्विवेदी ने कहा कि कुलपति प्रो. पूनम टंडन के मार्गदर्शन में 43वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक हर्षोल्लास का यह कार्यक्रम एक हिस्सा है। कुलपति की प्रेरणा से ही विश्वविद्यालय के प्रत्येक विभाग सहज भाव से कार्यक्रमों को आयोजित कर रहे हैं। पोस्टर तथा रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कलात्मक एवं रचनात्मक को व्यक्त करने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी कुशलता में वृद्धि होती है।
कार्यक्रम का संचालन दीपेन्द्र मोहन सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. अंजू, श्री प्रकाश प्रियदर्शी, डॉ. पवन कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रंगोली में इरावती कर्वे ग्रुप तथा पोस्टर प्रतियोगिता में नीतू पासवान रही प्रथम
रंगोली प्रतियोगिता में कुल चार समूह बनाए गए, जिन्हें भारतीय समाजशास्त्रियों का नाम दिया गया था। *रंगोली प्रतियोगिता* में प्रथम स्थान पर इरावती कर्वे ग्रुप रहा, जिसमें बीए पंचम सेमेस्टर की खुशी, श्रेया, सांची तथा शालिनी रहीं।
इसी प्रकार *पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता* में कुल 06 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की, जिसमें एमए तृतीय सेमेस्टर की नीतू पासवान प्रथम स्थान पर रहीं।
Trending
- गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य राम नवमी रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाया जय श्रीराम का जयकारा
- आज का राशिफल। 28.03.2026
- गोरखपुर के ज्वाला सिंह टाटा आईपीएल 2026 में करेंगे भोजपुरी कमेंट्री
- सिधूआपार पेट्रोल पंप पर मैनेजर की दबंगई, लाइन तोड़कर गाड़ी में भरवाया पेट्रोल, हंगामा ।
- Exclusive.विदेश से रसोई तक: LPG सिलेंडर का पूरा सफर
- SP साहब की रिंग सेरेमनी में धमाल! भोजपुरी गानों पर IPS कपल का डांस वायरल
- आज का राशिफल। 27.03.2026
- छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत, 40 से अधिक घायल

