प्रकाशन एवं जनसंपर्क केंद्र दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
HMCT के रोल प्ले ने बिखेरा जादू
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत सप्ताह समारोह के अवसर पर होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी विभाग ने प्रभावशाली रोल प्ले का आयोजन किया कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी अतिथियों का स्वागत अतिथि शिक्षक श्री आशीष रंजन एवं श्री कुरेश खान, होटल प्रबंधन एवं खानपान प्रद्योगिकी विभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक उत्कृष्ट अभिनय के माध्यम से होटल में अतिथि के आगमन से लेकर विदाई तक की पूर्ण प्रक्रिया को प्रदर्शित किया। उन्होंने होटल प्रबंधन के द्वारा आतिथ्य सत्कार का प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण किया। इस रोल प्ले ने सभी उपस्थित लोगों को प्रभावित किया. इस रोल प्ले ने होटल प्रबंधन के क्षेत्र में विद्यार्थियों की क्षमता को प्रदर्शित किया |
विद्यार्थियों द्वारा उनके सेवा कौशल एवं धैर्यपूर्ण व्यवहार ने सभी का ध्यान आकर्षित किया.
कार्यक्रम के अंत में वाणिज्य विभाग के अधिष्ठाता प्रो. श्रीवर्धन पाठक ने विद्यार्थियों की प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित किया। डॉ. अंशु गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया ,साथ ही आभार ज्ञापन कर कार्यक्रम का सफल समापन किया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर आर.पी.सिंह, डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. प्रतिमा जायसवाल, डॉ. सुमन कन्नौजिया ,अतिथि शिक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. सारिका गुप्ता, डॉ. पूर्णिमा मिश्रा,शोधार्थी राधिका मिश्रा और रोशन जहां उपस्थित रहे।
Trending
- आज का राशिफल। 29.03.2026
- गोरखपुर में पवन सिंह का ‘टचबडी’ धमाका, पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत’ को मिला म्यूजिक बूस्ट
- मेडिकल स्टोर के बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
- गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य राम नवमी रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाया जय श्रीराम का जयकारा
- आज का राशिफल। 28.03.2026
- गोरखपुर के ज्वाला सिंह टाटा आईपीएल 2026 में करेंगे भोजपुरी कमेंट्री
- सिधूआपार पेट्रोल पंप पर मैनेजर की दबंगई, लाइन तोड़कर गाड़ी में भरवाया पेट्रोल, हंगामा ।

