पुलिस की जीप पलटी महिला सिपाही की मौत तीन पुलिसकर्मी घायल
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले संडीला- मल्लावां मार्ग पर गौसगंज के पास देर रात को पुलिस की जीप बेकाबू होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गई। हादसे में जीप में सवार उप निरीक्षक व तीन सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा देख स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तालाब से बाहर निकाल कर निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर होने पर महिला सिपाही शशि सिंह व शुभम को संडीला सीएचसी रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने शशि को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि अचानक सड़क पर आए युवक को बचाने में जीप बेकाबू होकर तालाब में पलट गई।
Trending
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026

