लखनऊ
बसपा सुप्रीमो मायावती ने X (ट्वीट) कर कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप
पेट भरे लोगों के लिए दोजा व अन्य खेलकूद के महत्व से किसी को इंकार नहीं, लेकिन गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई व पिछड़ेपन आदि के त्रस्त जीवन से जूझ रहे उन करोड़ों परिवारों का क्या जो पेट पालने हेतु दिन-रात कमरतोड़ मेहनत को मजबूर हैं। ’भारत डोजो यात्रा’ क्या उनका उपहास नहीं? 1/3
केन्द्र व राज्य सरकारें देश के करोड़ों गरीबों व मेहनतकश लोगों को सही व सम्मानपूर्वक रोटी-रोजी की व्यवस्था कर पाने में अपनी विफलता पर पर्दा डालने के लिए उनसे भूखे पेट भजन कराते रहना चाहती है, किन्तु विपक्षी कांग्रेस का भी वैसा ही जनविरोधी रवैया जनता को कैसे गवारा संभव है? 2/3
कांग्रेस एवं इनके इण्डी गठबंधन ने आरक्षण व संविधान बचाने के नाम पर एससी, एसटी व ओबीसी का वोट लेकर अपनी ताकत तो बढ़ा ली, किन्तु अपना वक्त निकल जाने पर उनके भूख व तड़प को भुलाकर उनके प्रति यह क्रूर रवैया अपनाना क्या उचित? खेल का राजनीतिकरण हानिकारक जो अब और नहीं। 3/3
Trending
- आज का राशिफल। 31.05.2026
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आयोजित की गोष्ठी
- भक्ति रस में डूबा बालाजी का दरबार
- आज का राशिफल. 30.05.2026
- माही श्रीवास्तव, प्रतिभा राज का भोजपुरी लोकगीत ‘पछताओगे बलम’ रिलीज हुआ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
- डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा की भोजपुरी फिल्म ‘जान से प्यारी बहना हमारी’ करेगी दहेज प्रथा पर प्रहार, सेकंड लुक जारी
- कुमार अभिनव व्यस्त ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ और ‘सास आँधी बहू तूफान’ के बाद ‘जय कन्हैया लाल की’ की शूटिंग में
- यश कुमार की फैमिली ड्रामा और जबरदस्त कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘पांच सास का एक दामाद’ का फर्स्ट लुक हुआ वायरल

