ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;- 🐏मेष राशिफल आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं लेकिन आपको अपने पार्टनर को अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट बता देना चाहिए ǀ यदि कोई विवाद हुआ भी तो आपके भावनाओं में बह जाने की सम्भावना है,इस प्रवृति पर नियंत्रण रखें ǀ […]
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
🐏मेष राशिफल
आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं लेकिन आपको अपने पार्टनर को अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट बता देना चाहिए ǀ यदि कोई विवाद हुआ भी तो आपके भावनाओं में बह जाने की सम्भावना है,इस प्रवृति पर नियंत्रण रखें ǀ आप दिन का अंतिम हिस्सा किसी बोद्धिक कार्यकलाप या कलाकारी सम्बन्धी रूचि में लगा सकते हैं ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आपके अनिर्णय की स्थिति से बिना बात की परेशानी पैदा हो सकती है ǀ परिवार से जुड़े और रियल एस्टेट से जुड़े हुए मुद्दों को आपको अब गंभीरता से लेने की जरुरत है ǀआपको इनसे सम्बंधित कोई पत्र प्राप्त होगा ǀपुरानी अधूरी -अनसुलझी बातें अब आपको परेशान करेंगी और आप इन्हें सुलझाए बिना आगे नहीं बढ़ सकते ǀ
👫मिथुन राशिफल
अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें ǀ इसके स्थान पर आराम से खुद की इच्छाओं और आवश्यकताओं को समझने की कोशिश करें और उन का विश्लेष्ण करें ताकि किसी स्पष्ट निष्कर्ष पर पहुंच सकें ǀ इस बात का विशेष ध्यान रखें की आपके फैसले से ऐसी किसी व्यक्ति को दुःख न हो जो आप पर भावनात्मक रूप से निर्भर है ǀ
🦀कर्क राशिफल
आप उन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं जो शायद आपके काम और आपकी सेहत के बीच संतुलन ला सकते हैं ǀ आप अपने किसी करीबी दोस्त से इस सम्बन्ध में मेल करके समाधान पूछ सकते हैं ǀ इन बदलावों से आपको आराम मिलेगा ǀ आप अपने आप को फ़िलहाल सही आदमियों के साथ पायेंगे जो आपको आपके विभिन्न लक्ष्यों का उद्देश्य निर्धारित करने में मदद करेंगे ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज का दिन कुछ अजीब सा रहेगा ǀकोई ऐसी घटना घट सकती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी ǀ आप गृहों से मिलने वाली ऊर्जा का ध्यान रखें और यह समझने की कोशिश करें कि वे आपको किस दिशा में ले जाना चाहती हैं ǀ जीवन के इस मोड़ पर आपको सही रास्ता मिलना ही आपका आगे का भविष्य तय करेगा ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आपके आस पास कोई आपको व्यर्थ के पावर गेम में उलझाने की कोशिश करेगा ǀ इससे बचने का रास्ता यही है कि आप खुद पर नियंत्रण रखकर ठंडे दिमाग से काम लें और किसी और की चालों का शिकार न बनें ǀइससे आप व्यर्थ की परेशानियों से भी बच जायेंगे ǀ अगर आप सावधान रहेंगे तो बहुत सुंदर और चिंतामुक्त दिन गुजार सकते हैं ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज साहस दिखाने के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ आज आपका भाग्य आपके साथ हैǀ आज आप जो भी करोगे ,सब कुछ अच्छा ही होगा ǀअगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो यह बहुत अच्छा समय हैǀसच्चा प्यार मिलने की उम्मीद बन रही है हालाँकि अपने स्वास्थ्य के बारे में सतर्क रहें ,खांसी और ठण्ड से परेशान हो सकते हैं ।
🦂वृश्चिक राशिफल
घर पर पवित्रता का वातावरण बना रहेगा और चिंताएं नही रहेंगी ǀ इसीलिए अपने परिवार के साथ रहें और खुशियाँ बाँटें ǀआपको जीवन में निराशा से दो दो हाथ करने का नया तरीका निकलना होगा ,जो आपके भीतर कई कारणों से भरी हुई है ǀ आपकी भीतरी शक्ति समाधान तलाशने में मदद करेगी ǀ
🏹धनु राशिफल
आप व्यवसायिक या निजी कारणों से यात्रा कर सकते हैं ǀहालाँकि इस समय आपके लिए यात्रा करना मुश्किल होगा लेकिन आप कर पायेंगे और इससे आपको लाभ भी होगा ǀ जो लोग पहले आपकी उदारता को नही समझते थे ,अब उन्हें भी इसकी कीमत समझ आएगी ǀ
🐊मकर राशिफल
आज आपको कई सारे मुद्दे सलझाने हैं और ये सभी काफी महत्व के मसले हैं ǀ इन सबके चक्कर में आपको कम समय मिल पायेगा और आप इन सबमे फंसा हुआ सा अनुभव करेंगे ǀइसके अलावा ,आज आपको कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में भी पता चलेगा जो कुछ अलग सी दिखाई दे रही हैं ǀआप आज अपनी परेशानी के चलते कुछ ऐसा कह या कर सकते हैं जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आप प्रेरणा से भरे हैं और काफी अच्छी स्थिति में भी हैं ǀआपका दिमाग सक्रिय है और इसमें नए नए विहार और नीतियां आती रहती हैं ǀ आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा ǀ हालाँकि अगर आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दिया तो यह सब उल्टा -पुल्टा भी हो सकता है ǀ
🐟मीन राशिफल
आज का दिन सृजनात्मक प्रवृति के लोगों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा ǀ आपके हुनर और कार्यों दोनों की ही प्रशंसा होगी ǀअपने कार्य के लिए धन प्राप्ति भी संभव है ǀ अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपके लिए समय अच्छा है और परीक्षा से डरने के स्थान पर उसका सामना करना बेहतर होगा ǀ