ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :– 🐏मेष राशिफल आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सकारात्मक कदम उठाने के लिए ही प्रेरित करेगा ǀइससे आपको भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा ǀ अगर कोई आपसे उलझने की कोशिश करता भी है तो आप शांति बनाये रखें और दृढ़ता से अपनी बात सामने रखें ǀ आज आपकी धार्मिक तथा रहस्य विज्ञान […]
ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :–
🐏मेष राशिफल
आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सकारात्मक कदम उठाने के लिए ही प्रेरित करेगा ǀइससे आपको भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा ǀ अगर कोई आपसे उलझने की कोशिश करता भी है तो आप शांति बनाये रखें और दृढ़ता से अपनी बात सामने रखें ǀ आज आपकी धार्मिक तथा रहस्य विज्ञान के कार्यों में रूचि बनेगी ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आज अपने अपने ही भीतर शक्ति का नया-अद्वितीय श्रोत ढूँढ लेंगे और आपको यह अनुभव होने लगेगा कि आप अपने जीवन में जिन समस्याओं से अब जूझ रहे हैं ,उनसे निपटने के लिए आपको किसी भी बाह्य मदद की जरुरत नही है ǀ आप आसानी से खुद ही सब कर सकते हैं,इस बात का अनुभव आपको आज हो जाएगा ǀ
👫मिथुन राशिफल
आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा और आपको किसी अप्रत्याशित घटना के लिए तैयार रहना है ǀआपको कई दिशायों में सक्रिय रहना पड़ेगा लेकिन सकारात्मक बने रहेंगे ǀआप नयी उर्जा एवं वास्तविकता से परिपूर्ण सार्थक योजनायें पेश करेंगे ǀअपनों को भी इनमे शामिल करें ǀआज किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात होगी ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज आप किसी भी ,अच्छे-बुरे तरीके से अपना लक्ष्य पा लेने के मूड में हैं ǀ काफी समय तक हाशिये पर रहने के बाद आपको आज अपने ग्रहों की बदौलत काफी आत्मविश्वास का अनुभव होगा ǀ आप अपनी मानसिक प्रवृति के आधार पर फैसले ले सकते हैं,यकीन मानिए वे सही ही साबित होंगें ǀ
🐅सिंह राशिफल
आपकी सफलता हासिल करने की इच्छा आज और बलवती होती जायेगी ǀ आप आज अपनी लिखित और वक्ता कला में सुधार के लिए कोशिश कर सकते हैं ǀ सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स पढ़ें या किसी कुशल आदमी से मार्गदर्शन ले लें ǀ हालाँकि इन सबके चक्कर में उनकी भी उपेक्षा ना करें जो लम्बे समय से आपके ध्यान और समय की प्रतीक्षा में हैं ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आपको आज कोई अप्रत्याशित अनुभव हो सकता है ǀऐसा नही है कि आप इससे परेशान ही होंगे लेकिन इससे आपके मन में हलचल जरूर मच जायेगी ǀ इससे आपके दृष्टिकोण में ख़ासा बदलाव भी आ सकता है ǀअपनी भावनाओं को व्यक्त करने न घबराएं लेकिन यह समय अपने स्थान पर दूसरों की भावनात्मक मांगों को प्राथमिकता देने के लिए अधिक उपयुक्त है ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज आप बहुत सृजनात्मक अनुभव करेंगे ǀ खूबसूरती की प्रशंसा के साथ साथ खुद भी कुछ खूबसरत चीज बनाना चाहेंगे ǀ दिन कलाकारों के लिए विशेष अच्छा है ǀ हालाँकि ,आज शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लें ǀ क्योंकि अचानक आप विकर्षित सा अनुभव करने लगेंगे ,यह भावना काफी सामान्य है लेकिन आप इसके कारण बिना बात निराश सा अनुभव करेंगे ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे ǀ अपना भला चाहने वाले लोगों से उन चीजों के बारे में भी खुलकर बात करें,जो आपको परेशान कर रही हैं ǀ अनिश्चितत्ता के बादल एक सप्ताह में छंट जायेंगे ǀकिसी परिजन या अन्तरंग दोस्त का साथ मिलेगा ǀ बोलते हुए सावधान रहें ǀकिसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है ǀ कार्यस्थल पर स्थायित्व बना रहेगा ǀ
🏹धनु राशिफल
आपको आज बहुत सारी चीजों से जुड़े अपने वादों को निभाना है ǀ अपनी सामजिक,वित्तीय तथा निजी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार रहें ǀआपके परिजनों ,दोस्तों और सहकर्मियों ,सभी को आपसे मदद की अपेक्षा रहेगी और आप इस दबाव को सह पाने में बिलकुल समर्थ हैं ǀ आज अपने शब्दों और कामों,दोनों ही तरीको से लोगों की मदद करेंगे ǀ
🐊मकर राशिफल
इस समय आपको जीवन में दो ही विकल्प मिलेंगे और दोनों में से किसी एक को भी छोड़ना आपके लिए समान दर्दनाक होगा ǀ आपको अब अपने दिल की सुननी चाहिए ǀ अपने खाली समय में अपने लक्ष्यों की सूची बनाएं.लेकिन उनकी प्राथमिकताएं भी तय करें ǀ आपकी महत्वकाक्षाएं बढ़ गई हैं और आप उन्हें जितनी जल्दी हो सके,पूरे कर लेना चाहते हैं ।
🧉कुंभ राशिफल
आज का दिन सभी भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों के मामले उतार चढाव भरा रहेगा ǀगृहों की चाल यह बता रही है कि आप सुबह भावनात्मक बने रह सकते हैं और सब चीजों के बारे में अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के नजरिये से ही सोचेंगे ǀइससे कुछ गलत फैसलों की भी सम्भावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप और स्पष्ट तरीके से सोच और देख पायेंगे ǀ
🐟मीन राशिफल
आपको आगे बढने से बहुत से अवसर मिलेंगे लेकिन उन सबको हासिल करने की जल्दी में ना रहें ǀअपने सभी विकल्पों को ध्यान से सोच समझकर ही आगे बढ़ें ǀअपने दोस्तों के साथ भी बाँटें ǀयह ऐसा समय होगा जब आपको कई प्रयास करने होंगें ǀसब कुछ भाग्य पर ना छोड़ें ǀआपके कार्य ही आपके भाग्य का निर्माण करेंगे ǀ