भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान अपने एक अजीबोगरीब फैसले से चर्चा में है। अफगानिस्तान ने जिंदा प्राणियों की तस्वीरें खींचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मामला अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत से जुड़ा है। जहां हेलमंद प्रांत ने तालिबान के नैतिकता कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए मीडिया में जीवित प्राणियों की तस्वीरें दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। फैसले की घोषणा हेलमंद में सूचना मंत्रालय के अधिकारियों ने की। इंसानों और जानवरों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर नियंत्रण लगाने वाला यह नवीनतम प्रांत है। अगस्त में देश के नैतिकता संबंधी मंत्रालय ने सार्वजनिक परिवहन, हजामत बनाने, मीडिया और समारोहों जैसे रोजमर्रा के जीवन के पहलुओं को विनियमित करने वाले कानून प्रकाशित किए, जो अधिकारियों द्वारा इस्लामी कानून या शरिया की व्याख्या को दर्शाते हैं। अनुच्छेद 17 जीवित प्राणियों की तस्वीरों के प्रकाशन पर प्रतिबंध लगाता है। हेलमंद के अधिकारियों ने कहा कि जीवित प्राणियों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी तत्काल बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कानून के क्रियान्वयन और इससे छूट के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी। पिछले हफ्ते तालिबान द्वारा संचालित मीडिया ने कानून का पालन करते हुए तखर, मैदान वरदक और कंधार प्रांतों में जीवित प्राणी की तस्वीर खीचने और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है ▪️
अफगानिस्तान ने लगा दी जिंदा प्राणियों की तस्वीरें खींचने पर पाबंदी
भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान अपने एक अजीबोगरीब फैसले से चर्चा में है। अफगानिस्तान ने जिंदा प्राणियों की तस्वीरें खींचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मामला अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत से जुड़ा है। जहां हेलमंद प्रांत ने तालिबान के नैतिकता कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए मीडिया में जीवित प्राणियों की तस्वीरें दिखाने पर […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़बालाजी दरबार में गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज की धूम, भक्ति में डूबीं मातृशक्तियां
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- सुबह से देर रात तक गूंजे पूजा-अर्चना के स्वर, भगवान नर्वदेश्वर के पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाएं; बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान गोरखपुर। गणेश चतुर्दशी और हरितालिका तीज के पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में आस्था और भक्ति का विशेष नजारा देखने […]
न्यूज़

