Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल. 13.02.2026
- पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, गीडा पुलिस ने किया खुलासा
- दूरदर्शन में समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी जी का निधन. मीडिया क्षेत्र में शोक की लहर
- गोला उपकेन्द्र में निजी प्रसव केंद्र पर प्रसूता की मौत: परिजन ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए
- आज का राशिफल. 12.02.2026
- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व पत्रकार मनोज कश्यप बने “संत कबीर फ़िल्म एवं टेलीविजन वेलफेयर” फ़िल्म संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष
- जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में किया गया निपुण आंकलन
- UP बजट का आकार वर्ष 2026-27 का ₹9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ 2025-26 की तुलना में 12.9% अधिक
Author: Anil Singh
भोजपुरी फिल्मों और गानों में अपनी मनमोहक अदायगी से अदाकारा माही श्रीवास्तव करोड़ो दिलों पर राज कर रही हैं। वे अपने फैंस एवं आडियंस के बीच हमेशा बेस्ट से बेस्ट सांग्स लेकर हाजिर होती हैं, जिसे देखकर सबकी धड़कने तेज हो जाती हैं। इसी कड़ी में खूबसूरत अदाकारा माही श्रीवास्तव भोजपुरी की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव के साथ मिलकर संगीतप्रेमियों के मनोरंजन के लिए बहुत प्यारा भोजपुरी लोकगीत ‘सइयाँ के नचाईले’ लेकर आई हैं। इस लोकगीत में माही श्रीवास्तव अपनी दिलकश अदा से सबका दिल लुभा रही हैं। इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाकर श्रोताओं…
गोरखपुर की पावन धरती पर जब पधारी महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तो वहीं रास्ते में नाहरपुर के पास ज्योति इण्टर कालेज के उत्साही बच्चों के साथ विद्यालय के अध्यापकों ने उनका हार्दिक और मनोहर के साथ जोरदार स्वागत किया। बताते चलें कि विद्यालय के बच्चे सुबह से ही उत्साह और उमंग से भरे हुए थे और राष्ट्रपति जी के झलक के लिए लालायित दिखें। बच्चों के हाथो में तिरंगा था और जुबां से भारत माता की जय के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो रहा था। महामहिम की एक झलक पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य…
लीक से हटकर फिल्मों का निर्माण करने वाली फिल्म प्रोडक्शन हाउस ‘यश एंड राज एंटरटेनमेंट’ ने मन्नू कृष्णा, आंचल पांडेय, सुशील सिंह और शमीम खान अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म ‘प्रीत के रीत’ का सेकंड लुक का पोस्टर जारी किया है। इस लुक को सोशल मीडिया में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जाने माने फ़िल्म निर्देशक आमिर सिद्दीकी के कुशल निर्देशन बनी इस फ़िल्म में अभिनेता मन्नू कृष्णा और अभिनेत्री आंचल पांडेय केंद्रीय भूमिका में नजर आने वाले हैं। वे दोनों कलाकार पहली बार एक साथ किसी फिल्म में रोमांटिक केमिस्ट्री जमाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनकी जोड़ी दर्शकों…
गोरखपुर शहर में मेडिकल रोड पर स्थित लोटस टावर में एकॉर्ड एस्थेटिक क्लिनिक की कल शाम ग्रैंड ओपनिंग हुई। इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेता और गोरखपुर के माननीय सांसद मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे और उनके द्वारा ही इस क्लीनिक का ओपनिंग किया गया। अकॉर्ड क्लिनिक की संचालिका चर्म रोग, गुप्त रोग एवं कुष्ठ रोगी विशेषज्ञ डॉक्टर अंकिता पुंडीर और संचालक गठिया रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आकाश सिंह ने अपने क्लीनिक की चिकित्सा सुविधाओं के बारे में बताते हुए कहा कि उनके क्लीनिक में आधुनिक उन्नत चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध है, अब लोगों को घुटने का प्रत्यारोपण करवाने की आवश्यकता…
सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे पर आ रहीं है। उनका यहां पर भव्य स्वागत होगा। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। सर्किट हाउस और कार्यक्रम स्थलों के 5 किलोमीटर के दायरे को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन, पतंग और गुब्बारों पर प्रतिबंध रहेगा। राष्ट्रपति के आने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा ”आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में शामिल होने आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यहां गोरखपुर में भव्य स्वागत किया जाएगा।” इन कार्यक्रमों में…
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और सुपरस्टार एक्ट्रेस मधु शर्मा के शानदार अभिनय से सजी ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म ‘पॉवर स्टार’ का जलवा दूसरे सप्ताह में भी कायम है। जाने माने फिल्म निर्देशक फिरोज खान के निर्देशन में बनी ये फ़िल्म लगातार दूसरे सप्ताह में भी उत्तर प्रदेश के वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल में प्रदर्शित की गई है। यानि कि इस फ़िल्म का जलवा वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहॉल में दूसरे सप्ताह में भी देखने को मिल रहा है। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता के साथ नया रिकॉर्ड बना दिया है। गौर करने वाली…
भोजपुरी फिल्मों के देसी स्टार समर सिंह के हैरतअंगेज कारनामों और एक्शन से भरपूर भोजपुरी फिल्म ‘तेरा मेरा टशन’ तीन महीने में साठ सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। अगले सप्ताह शुक्रवार से फिर किसी न किसी सिनेमाहाल व मल्टीप्लेक्स में रिलीज की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ़िल्म निर्माता अतुल मिश्रा ने समर सिंह के शानदार अभिनय, डांस व फाइट से सजी भोजपुरी फिल्म ‘तेरा मेरा टशन’ को 28 मार्च को बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज किया था। उसके बाद से लगातार बिहार, झारखंड, गुजरात, मुंबई और उत्तर प्रदेश के वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमाहाल सहित…
रेणुका आर्ट और बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन 22 जून 2025 को नार्थ गांधी मैदान पटना में किया गया। यह कार्यक्रम था विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह का। इस समारोह में बिहार रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डा. बी बी सिंहा और बैंक ऑफ इंडिया के जोनल हेड ओ पी चौधरी मुख्य अतिथि थे। इस समारोह में भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने निर्देशक किरन कांत वर्मा को सुधा स्पर्श लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। यह अवार्ड उन्हें एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया…
गोरखपुर। 19 जून से चल रहे दस दिवसीय सयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 156 कोऑपरेटिव इंटर कालेज, पिपराइच, गोरखपुर, में एनसीसी कैडेटों को नौवें दिन शिविर के दौरान हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे स्काउट ड्रिल कंपीटीशन, क्विज कंपीटीशन, फायरिंग कंपीटीशन, टेंट पिचिंग कंपीटीशन, तथा शिविर के विभिन्न कार्यों में अपना योगदान देने वाले कैडेट्स को कैम्प कमांडेंट ले० कर्नल रमन तिवारी ने शील्ड, मेडल तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। जिसमे डेल्टा कम्पनी ओवर आल विजेता टीम रही। वहीं अल्फा कंपनी दुसरे स्थान पर, अल्फा तीसरे स्थान पर तथा चार्ली कंपनी अंतिम स्थान पर रही। कैम्प कमांडेंट ने डेल्टा कंपनी के कंपनी कमांडर…
ब्यूरो प्रभारी —- विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज नगर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। रथ पर वैदिक संस्कार एवं पूजन आदि के पश्चात् भगवन जगंन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की मूर्ति को रथ पर सवार किया गया। नगर के ऐतिहासिक पुराने हनुमान मंदिर से निकालकर रथ घासमंडी, सोती चौराहा, गोला तिराहा समेत पूरे टाउन का भ्रमण कर पुन: सोती चौराहे पर पहुंचा। जहां चरणपादुका कुटी से रथ पर सवार हो पहुंचे भगवान राम जानकी के साथ उनके मिलन…
