Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में किया गया निपुण आंकलन
- UP बजट का आकार वर्ष 2026-27 का ₹9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ 2025-26 की तुलना में 12.9% अधिक
- आज का राशिफल. 11.02.2026
- AIIMS गोरखपुर में प्रथम वर्ष एमबीबीएस छात्रों हेतु मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन
- आज का राशिफल. 10.02.2026
- बड़हलगंज में अजब-गजब मामला ! पत्नी ने पति सहित दो पर दर्ज कराई एफआईआर, पति ने विवेचक पर लगाए 50 हजार रुपये मांगने के आरोप
- लक्ष्मी प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल गुडलक कार्यक्रम : दसवीं बोर्ड परीक्षार्थियों को दिया गया शुभकामना संदेश
- पश्चिम बंगाल SIR मामला ! वोटर लिस्ट की समय सीमा को 1 हफ्ते बढ़ाया।
Author: Anil Singh
कानपुर 2 दरोगा 2 बैंक मैनेजर से शादी करने वाली दुल्हन अरेस्ट कानपुर में 10 खातों में मिले 8 करोड रुपए यह कहानी है कानपुर की एक लुटेरी दुल्हन की कानपुर– ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा आदित्य कुमार लोचव से चौथी शादी कर उन्हें झांसा देने वाली लुटेरी दुल्हन दिव्यांशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसके खातों से 8 करोड़ से अधिक की रकम मिली, पुलिस के अनुसार दिव्यांशी ने दो बैंक अधिकारियों समेत 12 से ज्यादा लोगों को प्यार के जाल में फंसाकर नाजायज संबंध, फिर फर्जी रेप केस दर्ज कराकर करोड़ों रुपये ऐंठे, उसने पहले दो बैंक…
” पूर्वांचल को मिली बड़ी सौगात ।” गोरखपुर। पूर्वांचल की कानून व्यवस्था, अपराध जांच व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त एवं वैज्ञानिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 72.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के उच्चीकृत जी+6 भवन का विधि-विधान से पूजा कर फीता काटकर उद्घाटन किया। इस आधुनिक प्रयोगशाला के शुरू होने से अब पूर्वांचल के जनपदों में होने वाले जघन्य अपराधों की जांच तेज, सटीक और वैज्ञानिक आधार पर हो सकेगी, जिससे अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने सहायता प्राप्त…
गोरखपुर, 18 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सजग मतदाता के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया का फॉर्म भरा। मुख्यमंत्री गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में झूलेलाल मंदिर के पास स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र के बूथ संख्या 223 के मतदाता हैं। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत मंगलवार सुबह बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
AIIMS गोरखपुर यह घोषणा करते हुए अत्यंत गर्व महसूस कर रहा है कि संस्थान के छात्रों ने INI-CET (आई.एन.आई.-सी.ई.टी.) नवंबर परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि ये छात्र संस्थान के पहले और दूसरे बैच से हैं, जिससे यह उपलब्धि AIIMS गोरखपुर के शैक्षणिक सफर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बन गई है। इस परीक्षा में निम्नलिखित छात्रों ने उत्कृष्ट ऑल इंडिया रैंक (AIR) प्राप्त की :- डॉ. श्वेता – AIR 234 डॉ. हर्ष अरोड़ा – AIR 400 डॉ. अभिषेक तिवारी – AIR 501 डॉ. मानसी राठी – AIR 769 डॉ. प्रभात –…
‘सत्ता के गुरूर में नाइंसाफ़ी,जुल्म की हदें पार । वो खुद एक दिन क़ुदरत के फ़ैसले की गिरफ़्त में आते है । वो खुद एक बेहद बुरे अंत की ओर जाते हैं’ आज़म खां की सजा पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक यू-टर्न लिया है। उन्होंने बीफ, कॉफी, ट्रॉपिकल फल और दर्जनों अन्य रोजमर्रा के फूड इम्पोर्ट पर लगे टैरिफ को हटा दिया है। यह उनके दूसरे कार्यकाल की पॉलिसी में अचानक आया बदलाव है। टैरिफ पॉलिसी उनके दूसरे कार्यकाल का अहम हिस्सा रही है। यह बड़ा कदम ऐसे समय में आया है जब मतदाताओं में किराने के सामान की बढ़ती कीमतों को लेकर नाराजगी बढ़ी है। हाल के ऑफ-ईयर चुनावों में हार के बाद यह फैसला लिया गया है, जहां अमेरिकियों ने आर्थिक चिंताओं को सबसे प्रमुख मुद्दा बताया था। ट्रंप के इस फैसले का…
दिल्ली ब्लास्ट मामले में 25 जगहों पर ED की रेड अल फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी अल फलाह के ट्रस्टियों, संबंधित व्यक्तियों के ठिकानों पर रेड फरीदाबाद, दिल्ली, मध्य प्रदेश में सर्च ऑपरेशन ओखला में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के दफ्तर में रेड व्हाइट कॉलर टेररिज्म, मनी लॉन्ड्रिंग केस में रेड।
गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर ने जल संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। “जल संचय जन भागीदारी अभियान (JSJB 1.0)” के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों के मूल्यांकन में गोरखपुर नगर निगम को देश के शीर्ष 21 नगर निकायों में स्थान मिला, वहीं शीर्ष 10 में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि गोरखपुर को जल प्रबंधन, संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के सफल मॉडल के रूप में पेश करती है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए 18 नवंबर 2025 को सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली स्थित…
भोजपुरी सिनेमा के रैबल हीरो राहुल सिंह, क्यूट एक्ट्रेस रूपा मिश्रा अभिनीत चोकस मीडिया प्रा. लि. बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘हमार बहू अनमोल’ की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के जिला भदोही में जोर शोर की जा रही है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में राहुल सिंह और रूपा मिश्रा हैं, जबकि मोस्ट टैलेंटेड एक्टर इन्द्रसेन यादव और एक्ट्रेस सीमा सिंह प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म सास बहू के ड्रामा से अलग फैमिली ड्रामा से भरपूर फुल एंटरटेनिंग फिल्म है। इस फिल्म से समाज में बहुत ही बेहतरीन मैसेज जाने वाला है, जिससे समाज को जागरूक…
-एक महीना पहले मकान में ताला बंद कर चली गई थी गांव, -सोमवार बेटा पहुंचा तो चोरी की हुई जानकारी, संवाददाता पादरी बाजार (गोरखपुर)। गोरखपुर। शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर तीन में रिटायर्ड दरोगा के एक महीने से बंद मकान में भीषण चोरी हो गई। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी से लगभग 4 लाख रुपये के गहने और 1 लाख रुपये नकद उठा ले गए थे। सोमवार की शाम सात बजे दरोगा का बेटा मकान पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पहुंच कर जांच पड़ताल करने…
