Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सरस्वती शिशु मंदिर (10+2)पक्की बाग गोरखपुर में प्रांतीय समीक्षा एवं कार्य योजना बैठक संपन्न हुई।
- सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में आज मातृ पितृ पूजन दिवस व महाशिवरात्रि का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
- आज का राशिफल. 14.02.2026
- आज का राशिफल. 13.02.2026
- पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, गीडा पुलिस ने किया खुलासा
- दूरदर्शन में समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी जी का निधन. मीडिया क्षेत्र में शोक की लहर
- गोला उपकेन्द्र में निजी प्रसव केंद्र पर प्रसूता की मौत: परिजन ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए
- आज का राशिफल. 12.02.2026
Author: Anil Singh
“दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में पीजी प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून तक बढ़ा दी गई है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक आज आवेदन की आखिरी तारीख थी।” 3 जून की शाम तक यूजी और पीजी आवेदन हेतु पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 43 हजार का आंकड़ा पार कर गई थी जबकि 27 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने अंतिम रूप से अपने फॉर्म जमा कर दिए हैं। इस बीच प्रमाण पत्रों के अभाव में आवेदन न कर सकने वाले अभ्यर्थी तिथि विस्तार के लिए लगातार अनुरोध कर रहे थे। उनकी समस्याओं के दृष्टिगत कुलपति प्रो पूनम टंडन…
गोरखपुर में सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय’ का लोकार्पण जल्द होने वाला है….. 30 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों इसका उद्घाटन संभावित है….. ये यूपी का पहला आयुष यूनिवर्सिटी होगा…. करीब 267 करोड़ की लागत से बने इस कैंपस में पढ़ाई के साथ इलाज और रिसर्च की सुविधा भी मिलेगी…. आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और योग को बढ़ावा देने वाला ये प्रोजेक्ट हेल्थ टूरिज्म, जड़ी-बूटी की खेती और लोकल रोजगार का बड़ा सेंटर बन सकता है।
“आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर मीसाबंदियों से मिलेगी एबीवीपी” “अभाविप ने रायपुर में रचा नवाचार का अध्याय, राष्ट्रीय शिक्षा नीति व आंतरिक सुरक्षा पर निर्णायक विमर्श” “संघर्ष, सम्मान और सुधार की त्रयी – बिरसा मुंडा, रानी अबक्का और छात्रावास सर्वेक्षण पर केंद्रित अभियान चलाएगी विद्यार्थी परिषद- मयंक राय” गोरखपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक 29 से 31 मई, 2025 तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में संपन्न हुई। इस तीन दिवसीय बैठक में देशभर के 478 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के पूर्व 28 मई को…
देसी स्टार समर सिंह विगत कई सालों से देसी गाने गाकर तहलका मचाये हुए हैं। वें अपनी मधुर गायकी और अभिनय से सबका दिल जीत लेते हैं। ऐसे में समर सिंह की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी गाना ‘मोसम्मी’ आडियंस के बीच आ गया है, जिसे एसएफसी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस मजेदार भोजपुरी गीत को समर सिंह ने बड़े ही मिजाज के साथ गाया है। उनके स्वर में स्वर मिलाया है पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने। समर सिंह ने इस गाने को मस्ती मूड में गाया है, जिसे क़ाफी पसंद किया जा…
आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल फाइनल में, रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर के पास एक टीम के 18 साल के सूखे को खत्म करने का मौका होगा।
गोरखपुर। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी आज नवागंतुक पुलिस उपमहानिरीक्षक एस एस चन्नप्पा ने पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र,गोरखपुर का कार्यभार ग्रहण किया प्राथमिकताओं में कानून व शांति व्यवस्था को सुधार करना, जन सहयोग पुलिसिंग और सरकार की प्राथमिकताओं को गति देना पहली प्राथमिकता बताया। गोरखपुर रेंज के डीआईजी रेंज शिवा शिम्पी चनप्पा को एनेक्सी भवन पर गार्ड ऑफ आनर (सलामी)दिया गया। तदपश्चात श्री चनप्पा गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर गोरखनाथ बाबा का लिया आशीर्वाद कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल बार्डर पर कड़ी चौकसी के साथ ही संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाएगी। डीआईजी ने…
“जब मैं भारत को देखता हूं, इसकी जनसंख्या, ऊर्जा, और अन्य वाहन निर्माता यहां आ रहे हैं, कंपनियों जैसे *टाटा और महिंद्रा* द्वारा बनाई जा रही शानदार कारें, तो मुझे लगता है कि टेस्ला यहां क्यों नहीं है?” * “भारत एक सोया हुआ शेर है, इसमें कोई शक नहीं। अब जबकि भारत की जीडीपी दुनिया की तीसरी या चौथी सबसे बड़ी बन चुकी है, यह वाकई में कमाल की बात है। भारत अब एक वैश्विक शक्ति बन चुका है। और यह बहुत शानदार है।” * “मुझे भारतीय लोग बेहद प्यारे लगते हैं। वे आक्रामक या मतलबी नहीं हैं। वे अपनाने…
“सहजनवा तहसील क्षेत्र के बड़गहन के सीवान शंभूचक सेमरा में सक्रिय है खनन माफिया” संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, ( गोरखपुर ) । सहजनवा तहसील क्षेत्र में खनन माफियाओं को प्रशासन और पुलिस से डर नहीं लगता। चाहे दिन हो या रात्रि दोनो समय विभाग के जिम्मेदारों को खुली चुनौती देते हुए अवैध खनन कर मालामाल हो रहे है। ऐसा भी नहीं कि इस अवैध कार्य की स्थानीय प्रशासन को भनक नहीं है। अब कुछ मामला साठगांठ से भी चल रहा है। वर्तमान समय में देखा जाय तो तहसील क्षेत्र के बड़गहन सीवान के शंभूचक सेमरा में खनन माफिया पूरी तरह…
भारत और पाकिस्तान के बीच पानी को लेकर बनी तनावपूर्ण स्थिति के बीच चीन की ओर से बड़ा बयान आया है. बीजिंग स्थित सेंटर फॉर चाइना एंड ग्लोबलाइजेशन के उपाध्यक्ष विक्टर गाओ ने ब्रह्मपुत्र नदी में भारत आने वाला पानी रोकने के संकेत दिए हैं. विक्टर ने भारत को सिंधु जल समझौते पर भारत के रुख को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा है कि आप दूसरों के साथ वैसा बर्ताव ना करें, जो अपने साथ नहीं चाहते हैं.
लखनऊ। योगी सरकार सेना से रिटायर होने वाले अग्निवीरों को बड़ी सौगात देने जा रही है।अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में 20 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।उम्र सीमा में भी छूट दी जाएगी।इस बाबत मंगलवार को होने वाली योगी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा।माना जा रहा है कि इसे मंजूरी भी मिल जाएगी।योगी सरकार का यह फैसला बहुत बड़ा माना जा रहा है। योगी कैबिनेट की बैठक सुबह 11 बजे लखनऊ के लोकभवन में होगी।मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बैठक का एजेंडा सोमवार को जारी किया।गृह विभाग की तरफ से सेना से रिटायर अग्निवीरों को पुलिस और…
