Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सरस्वती शिशु मंदिर (10+2)पक्की बाग गोरखपुर में प्रांतीय समीक्षा एवं कार्य योजना बैठक संपन्न हुई।
- सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में आज मातृ पितृ पूजन दिवस व महाशिवरात्रि का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
- आज का राशिफल. 14.02.2026
- आज का राशिफल. 13.02.2026
- पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, गीडा पुलिस ने किया खुलासा
- दूरदर्शन में समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी जी का निधन. मीडिया क्षेत्र में शोक की लहर
- गोला उपकेन्द्र में निजी प्रसव केंद्र पर प्रसूता की मौत: परिजन ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए
- आज का राशिफल. 12.02.2026
Author: Anil Singh
अयोध्या की पावन नगरी एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। 5 जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर स्थित राम दरबार सहित कुल 14 नए मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे….. अनुष्ठान से पूर्व 2 जून को सरयू तट से 400 महिलाओं द्वारा जल कलश यात्रा निकाली गई। आज और कल यज्ञ मंडप पूजन, हवन, पालकी यात्रा और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे…..इसे लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए…
भोजपुरी सिने अदाकारा काजल त्रिपाठी अपनी मोहिनी मुस्कान और इंडियन लुक में सबका मन मोह लेती हैं। वह जब-जब साड़ी पहनकर किसी भोजपुरी गाना में दिखती हैं तो लोग वाह-वाह कह उठते हैं। ऐसे में काजल त्रिपाठी ने एक बार फिर कलरफुल लाल साड़ी पहने भोजपुरी देसी गीत ‘मारस दोसरा प कनखिया’ लेकर आई हैं। जिसे पॉपुलर सिंगर सृष्टि भारती ने अपनी कर्णप्रिय आवाज में गाया है। उनकी मधुर आवाज की दीवानगी लोगों में देखते ही बन रही है। ये भोजपुरी देसी गीत ‘मारस दोसरा प कनखिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस…
“सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला; 50 हजार छात्रों को राहत” सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मदरसों में कामिल और फाजिल की पढ़ाई कर रहे छात्रों की परीक्षा और डिग्री की मांग पर केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। टीचर्स एसोसिएशन मदारिस अरबिया ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती लैंग्वेज यूनिवर्सिटी लखनऊ को परीक्षा कराने और डिग्री देने के लिए अधिकृत करने की मांग की है।
भारतीय जनता पार्टी विधायक ठाकुर राजा सिंह को पुलिस ने नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के जरिए उनकी सुरक्षा को लेकर चेतावनी दी गई है और साथ ही बुलेटप्रूफ वाहन का इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई है।
“चुनाव तय करेगा विधानसभा चुनाव का रास्ता – लोकदल” “पंचायत से परिवर्तन, विधानसभा तक विकास – यही है लोकदल का संकल्प” लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि पंचायत चुनाव केवल स्थानीय निकाय का चुनाव नहीं है, बल्कि यह आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा और दशा तय करने वाला महत्वपूर्ण भूमिक निभाने वाला है। गाँव की सरकार, यानि पंचायत, जनता के सबसे नजदीक होती है और यह वही स्थान है जहाँ से असली बदलाव की शुरुआत होती है। आज जब देश और प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से जूझ…
“बिजली समस्या हुई समाप्त, सुचारू संचालन शुरू” प्रभारी ब्यूरो: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी, गोरखपुर। खजनी तहसील क्षेत्र के हरनही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार और खजनी प्रभारी डॉ. प्रदीप त्रिपाठी ने किया। यह निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आपात स्थिति में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान प्लांट में बिजली सप्लाई की समस्या सामने आई, जिसे तत्काल ठीक करवाया गया। अब प्लांट पूरी तरह सुचारू रूप से कार्य कर रहा है, और ऑक्सीजन का फ्लो…
भोजपुरी संगीत जगत को नई-नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स रोजाना अपने चैनल से एक से बढ़कर एक लोकगीत दर्शकों के बीच लेकर आती है। जिन्हें दर्शकों द्वारा बड़े ही चाव से देखा व सुना जाता है। इसी कड़ी में आज वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से कई भाषाओं में अपनी आवाज का लौहा बनवा चुकी सिंगर कल्पना पटोवारी और सिंगर अर्जुन पांडेय की नया सैड सांग ‘तू हमार ना भईलू’ रिलीज किया गया है। जिसमें अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने अर्जुन पांडेय के साथ परफॉर्म किया हैं। दोनों की जोड़ी गाने में बहुत ही शानदार नजर आ रही है।…
“राजी जगदीशपुर के मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में भी पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी” गोरखपुर। सीएमओ डॉ राजेश झा ने रविवार को बरही सीएचसी और राजी जगदीशपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। बरही सीएचसी में उन्होंने एक्स रे टेबल की व्यवस्था की पहल की, जिससे दो दिन के भीतर वहां पैर और पेट आदि का एक्स रे भी शुरू हो जाएगा। वहीं राजी जगदीशपुर में उन्होंने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले को देखा और मरीजों से भी बातचीत की। सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश ने हरनही अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां पर ऑक्सीजन प्लांट शुरू करवा…
“बड़ी संख्या में हुई पत्रकारों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श” “सामान्य जांच के साथ ईसीजी और बीएमडी जांच भी हुई मुफ्त” गोरखपुर,1 जून। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के सभागार में रविवार को मेदांता अस्पताल लखनऊ के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में बड़ी संख्या में पत्रकारों एवं उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच कर डॉक्टरों ने जरूरी परामर्श दिए। इस शिविर में वजन, पल्स, ब्लड प्रेशर, शुगर की सामान्य जांच के साथ ही ईसीजी और बीएमडी जैसी महत्वपूर्ण जांच की भी…
“कोतवाली पुलिस ने बड़ी मात्रा में ई रिक्शा का 14 बैटरी किया बरामद” “जनपद में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में ई रिक्शा की बैटरी बरामद हुई है” गोरखपुर । जनपद में ई रिक्शा से बैटरी चोरी के कई मामले प्रकाश में आए हैं लेकिन पहली बार इतनी बड़ी संख्या में ई रिक्शा की बैटरी को कोतवाली पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की है। चूंकि ई- रिक्शा में सबसे कीमती बैटरी ही होती है और इसे चुराकर अच्छे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने का काफी दिनों से धंधा चल रहा है । बेरोजगार युवकों के लिए नौकरी का…
