Author: Anil Singh

पोल पर काम करते समय लाइनमैन को लगा करंट, ICU में भर्ती संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर। शहर के सुमेर सागर क्षेत्र में रविवार को 12 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें बिजली विभाग का एक लाइनमैन संजय कुमार पुत्र कर्म सिंह तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गया। यह घटना उस समय हुई जब कर्मचारी बिना उचित शटडाउन लिए बिजली के पोल पर चढ़कर तार ठीक करने का काम कर रहा था। अचानक बिजली आपूर्ति शुरू होने से उसे जोरदार झटका लगा, जिसके कारण वह पोल पर ही लटक गया। इस भयावह दृश्य ने वहां मौजूद…

Read More

संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, ( गोरखपुर ) । नगर पंचायत सहजनवां के वार्ड 5 सहबाजगंज निवासी आधा दर्जन ग्रामीणों ने जर्जर पोल बदलने की मांग को लेकर एसडीओ सहजनवा से शिकायत किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि 1 वर्ष से जर्जर पोल बदलने की मांग किया जा रहा हैं। लेकिन स्थित जस की तस बनी हुई है। इस संदर्भ में एसडीओ सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जायेगा। इस दौरान अनिल कुमार विश्वकर्मा, कृतजकांत, उमाकांत, पारस, काशीनाथ वर्मा मौजूद थे।

Read More

“निष्पक्ष पत्रकारिता हमारा मूल मंत्र- डॉ सतीश” ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): गोरखपुर संगठन में पत्रकारों का हित सर्वोपरि है और इसी के चलते भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ ने अपना एक मुकाम हसिल कर लिया है। आज कहीं भी पत्रकार उत्पीड़न होता है तो संगठन उसे स्वतः संज्ञान में लेकर कार्यवाही कराता है।’ उक्त बातें गोरखपुर नगर के झरखण्डी वार्ड में स्थित आरएसएम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में संगठन की मासिक बैठक को सम्बोधित करते हए इसके जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहीं। इस अवसर पर संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष…

Read More

ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी बड़हलगंज/ गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज रामधनी मेमोरियल हास्पिटल व सिनर्जी सुपर स्पेशिलिटी के तत्वावधान में कैंसर इंस्टीट्यूट हास्पिटल का शुभारंभ डायरेक्टर डा. संजय कुमार, कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. आलोक तिवारी (सर्जन) व डा. सौरव मिश्रा (ब्लड कैंसर एण्ड बोनमैरो ट्रांसप्लांट फिजिशियन) द्वारा संपन्न हुआ। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में कैंसर रोग की जांच/इलाज एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। रविवार को कैंसर रोग विभाग का शुभारंभ करते हुए कैंसर विशेषज्ञ डा. आलोक तिवारी व डा. सौरभ मिश्र ने कहा कि कैंसर पूर्वांचल बनाने की मुहिम अनवरत जारी है। बड़हलगंज में…

Read More

ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी बड़हलगंज / गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज क्षेत्र के ग्राम फरसाड़ में भाजपा ज़िलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी एवं विधायक राजेश त्रिपाठी ने भाजपा के शक्ति केन्द्र संयोजक श्रीनिवास ओझा जी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की । उनके आवास पर पहुंचकर परिवारजनों से मिलकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी । विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि श्रीनिवास ओझा जी के निधन से भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी है और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है । भाजपा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें…

Read More

गोला/गोरखपुर। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने गगहा ब्लॉक के बड़ैला ग्राम सभा में पिच रोड से वशिष्ठमुनि तिवारी जी के घर तक की सड़क का अपने विधायक निधि से बने आरसीसी रोड का उद्घाटन किया। काफ़ी दिनों से गाँव वालों की इस रास्ते की माँग थी, जिसे विधायक राजेश त्रिपाठी ने ये सड़क को अपने निधि से प्रस्ताव दिया। आज सड़क बनने के बाद विधायक ने उद्घाटन किया, जिससे क्षेत्रवासियो में काफ़ी हर्ष है । उद्घाटन अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस सड़क का उद्घाटन करते हुए ये संतुष्टि हो रही कि आज प्रधान मंत्री…

Read More

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे के शानदार अभिनय से सजी बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘मधुमती’ का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। फ़िल्म निर्माता राजीव रंजन सिंह निर्मित की गई और निर्देशक धीरज ठाकुर निर्देशित फिल्म का ट्रेलर पीआरए फिल्म्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गौरतलब है कि ‘भोजपुरी फिल्म ‘मधुमती’ का ट्रेलर बहुत ही शानदार बनाया गया है। जिसे देखकर लोग दाँतो तले अंगुली दबा रहे हैं। इस फ़िल्म में आम्रपाली दूबे डबल रोल में दिख रही हैं। वे सिल्वर स्क्रीन पर आमने-सामने होकर दर्शकों के बीच तहलका मचाने वाली हैं। आम्रपाली…

Read More

ललितपुर जेल में VIP बैरक ! पूर्व सांसद रिज़वान ज़हीर की बैरक में छापेमारी, तकिए के नीचे मिले ₹30,000 नकद, ब्रांडेड मिठाई, देसी घी, टिफिन, डनलप गद्दा, बैटरी फैन साबुन-शैंपू , क्रीम, महंगे तेल, बैरक में VIP ट्रीटमेंट। बाकी कैदी जमीन पर बैठकर पन्नी में रोटी खा रहे थे, DLSP सचिव मयंक जायसवाल के औचक निरीक्षण में खुलासा। बलरामपुर की नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व अध्यक्ष फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश के आरोप में पूर्व सांसद रिजवान जहीर जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ यूपी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट भी लगाया था। वह जिला कारागार ललितपुर में जुलाई…

Read More

मऊ। माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा हुई है. शनिवार यानी 31 मई को को मऊ कोर्ट ने यह फैसला दिया. सजा के ऐलान के साथ ही अब्बास की विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई. अब उनके पास विधायकी भी नहीं रही. इस बात की जानकारी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने रिक्त सीट घोषित करते हुए चुनाव आयोग को दे दी. रविवार को छुट्टी होने के बावजूद विशेष रूप से कार्यालय खोला गया और पत्र आयोग को भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि…

Read More

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को एक व्यक्ति को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह अपनी साली की कटी हुई गर्दन लेकर खुलेआम घूम रहा था। पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया कि बासंती क्षेत्र के भरतगढ़ में स्थानीय लोगों ने आरोपी को उसकी साली का कटा सिर लेकर घूमते देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी विमल मंडल का साली सती मंडल के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने हंसिया से उसकी गर्दन काट दी। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया…

Read More