Author: Anil Singh

“मोदी-योगी सरकार की महिला केंद्रित योजनाएं बन रही हैं सशक्त भारत की नींव” संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, ( गोरखपुर ) । घघसरा नगर पंचायत के एक निजी मैरेज हॉल में शुक्रवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में “महिला सशक्तीकरण” विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने किया। जिस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री, विधायक प्रदीप शुक्ल ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि, मोदी-योगी सरकार महिलाओं को केवल लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि भागीदार के रूप में देखती है। वित्तीय साक्षरता, महिला उद्यमिता,…

Read More

“शिक्षक समाज का दर्पण होता हैं- रामअशीष रॉय” ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत छपिया उमराव में समाजसेवी प्रमोद यादव व पंचायत सहायक कृष्णा नंद तिवारी के द्वारा पंचायत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमे दसवीं व इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्राओं तथा पुलिस भर्ती में चयनित युवक को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रामअशीष रॉय, खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोजित राव फ़ारेस्ट रेंजर शिवजीत सिंह व एडीओ पंचायत संजय पांडेय व शिक्षक नेता कमल उपाध्याय ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण…

Read More

ब्यूरो प्रभारी —- विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज कस्बे के पटना चौराहे पर गुरुवार की रात 01 बजे दिव्यांग (गूंगा-बहरा) अमन पांडेय (20) पुत्र कनक पांडेय निवासी बराव, थाना मदनपुर, देवरिया की ट्रक से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने पिता के साथ 10 वर्षो से पटना रोड पर स्थित छात्रावास के सामने किराये के मकान मे रहता था। पिता ठेले पर फल की दुकान लगाकर अपने परिवार का गुजर बसर करते थे। अमन गूंगा-बहरा होने के बावजूद काफी जागरूक था। क्षेत्र में घटना-दुर्घटना होने पर पुलिस से पहले पहुंच कर अपने मोबाइल से विडियो के माध्यम से…

Read More

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज मालवा महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति वर्ष के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह से मनाये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में नगर पंचायत बड़हलगंज द्वारा आयोजित सम्मेलन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं कर्मचारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शुक्रवार को बड़हलगंज नगर पंचायत कैंप कार्यालय के प्रांगण में आयोजित सम्मेलन के दौरान चिकित्सा शिविर और कर्मचारी सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने नगर पंचायत बड़हलगंज में चल रहे विकास कार्यों की तेजी और गुणवत्ता की सराहना करते हुये चेयरमैन प्रीति उमर…

Read More

ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बडहलगंज क्षेत्र के कोहड़ाभावर गांव के सामने रामजानकी मार्ग पर गुरुवार की रात 12 बजे ट्रेलर और ट्रक की टक्कर में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लगा गया। हादसे के लगभग सात घंटे बाद थानाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह ने जेसीबी से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटवाकर जाम खुलवाया। जानकारी के मुताबिक कुशीनगर जिले के सुधियांनी भरसार गांव निवासी दिनेश कुमार (40) देवरिया से ट्रेलर लेकर बड़हलगंज की तरफ आ रहा था।…

Read More

आधार और UPI के बाद अब हर घर को मिलेगा Digital Address ID अब पता लगाना होगा आसान और तेज़ होगा। डिलीवरी, सरकारी सेवाओं और आपात मदद में क्रांतिकारी सुधार होगा। हर साल ₹10-14 अरब की बर्बादी से मुक्ति मिलेगी। डिजिटल भारत की रफ्तार अब ठहरेगी नहीं, दौड़ेगी।

Read More

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भुवनेश्वर ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता बैकुंठनाथ षडंगी के अनुगुल स्थित आवास सहित चार स्थानों और राज्य में तीन अन्य स्थानों पर एक साथ छापामारी की जा रही है। विजिलेंस टीम ने चीफ इंजीनियर बैकुंठनाथ षडंगी के घर से 2 करोड़ रुपये नगद जब्त किए।

Read More

CJI ने कहा कि अजय शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट के जज के खिलाफ आपत्तिजनक और स्कैंडलस टिप्पणी की है। यह न्यायपालिका की गरिमा को नुकसान पहुंचाने वाला है। किसी व्यक्ति को इस तरह किसी जज की अवमानना या न्यायपालिका को बदनाम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल से इस मामले में सहयोग करने को कहा है। कोर्ट ने उनके यूट्यूब वीडियो को हटाने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट के स्वत: संज्ञान लेने के फैसले पर कोर्ट को धन्यवाद दिया। कहा यह बहुत ही गंभीर मामला है।…

Read More

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दावा किया कि भारतीय इतिहास लेखन पर अंग्रेजों के प्रभाव के कारण उसमें कई झूठे तथ्य दर्ज हैं जिसमें जोधाबाई और मुगल सम्राट अकबर की शादी की ‘कहानी’ भी शामिल है. बागडे ने बुधवार (29 मई) शाम को उदयपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दावा किया कि ‘अकबरनामा’ में जोधा और अकबर की शादी का कोई उल्लेख नहीं है. उन्होंने यह भी दावा किया, भारमल नाम के जो राजा थे, उन्‍होंने अपनी एक दासी की पुत्री की शादी अकबर से करवाई थी. राज्यपाल ने कहा, महाराणा प्रताप ने कभी अपने आत्मसम्मान से…

Read More

वक़्फ़ (संशोधन ) विधेयक:२०२५ पर उपजे भ्रांतियों को स्पष्ट करने संबंधित विषयक संगोष्ठी पर मुस्लिम समुदाय एवं मदरसा के छात्रों के साथ उपरोक्त विषय पर जागरूकता एवं परिचर्चा में भाग लेते हुए सैयद इज़हार, प्रबंधक, मदरसा एम० न० के० ने कहा कि वक्फ एक अरबी शब्द है, जिसका इतिहास हदीसों से जुड़ा हुआ है। आजकल जिस अर्थ में इसका प्रयोग किया जाता है, उसका मतलब है अल्लाह के नाम पर संपत्ति का दान या पवित्र धार्मिक उद्देश्यों के लिए संपत्ति का दान। उन्होंने कहा कि वक्फ का समकालीन अर्थ इस्लाम के दूसरे खलीफा श्री ओमर के समय में अस्तित्व में…

Read More