Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल. 15.02.2026
- गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब चुनाव: ओंकार द्विवेदी अध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव महामंत्री, धनेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए
- सरस्वती शिशु मंदिर (10+2)पक्की बाग गोरखपुर में प्रांतीय समीक्षा एवं कार्य योजना बैठक संपन्न हुई।
- सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में आज मातृ पितृ पूजन दिवस व महाशिवरात्रि का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
- आज का राशिफल. 14.02.2026
- आज का राशिफल. 13.02.2026
- पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, गीडा पुलिस ने किया खुलासा
- दूरदर्शन में समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी जी का निधन. मीडिया क्षेत्र में शोक की लहर
Author: Anil Singh
“शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सदर तहसील का चौमुखी विकास करने में अपना अहम योगदान देंगे” गोरखपुर। 2020 बैच के पीसीएस अधिकारी अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने वाले मिलनसार हंसमुख रोहित कुमार मौर्या एसडीएम सदर का पदभार संभाला जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने श्री मौर्या पर भरोसा करते हुए सदर तहसील का एसडीएम नियुक्त किया आज 10 बजे अपने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभालते ही कार्यालय में विचाराधीन,अधूरा, बाकी फाइलों पर हस्ताक्षर कर निस्तारण करने का कार्य किया। श्री मौर्या अक्टूबर 2022 में उप जिला अधिकारी का पदभार ग्रहण किया था श्री मौर्या कैंपियरगंज, गोला,…
“नवागत एसडीएम के नेतृत्व में लेखपालों को दिया गया प्रशिक्षण” गोरखपुर। दैवीय आपदा के दौरान तत्काल मदद करने के लिए ऑनलाइन भुगतान के लिए लेखपालों को नवागत एसडीएम सदर रोहित कुमार मौर्या की देखरेख में आपदा अधिकारी गौतम गुप्ता ने सदर तहसील सभागार में सदर तहसील के समस्त लेखपालों कानूनगो को दैवीय आपदा से निपटने के लिए विस्तार से प्रशिक्षण दिया। गौतम गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण जनता तक त्वरित राहत पहुंचाने में लेखपालों की भूमिका के महत्व को दर्शाता है इस प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन की तकनीकी जानकारी जो लेखपालों को विभिन्न आपदाओं से निपटने में मदद करेगी…
संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कर कमलों से बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के शुभारंभ/लोकार्पण के अवसर पर जनपद एवं विकासखंड पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनपद स्तर पर एनेक्सी भवन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वतंत्रदेव सिंह मा० कैबिनेट मंत्री,(प्रभारी मंत्री) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। बेसिक शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना का प्रस्तुतीकरण किया गया। कैबिनेट मंत्री के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रही है, इसके लिए स्कूलों के आधारभूत ढांचा में परिवर्तन किया गया है।…
गोरखपुर । कृतपुरा गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के आठवे दिन सोमवार को कथा वाचक पुज्य लवकुश जी महाराज ने सुदामा चरित्र के कथा को सुनाते हुए उन्होंने कहा कि एक बार तेज भूख लगने पर सुदामा ने अपने हिस्से के चने खा लिये बाद में उन्होने भगवान के हिस्से के चने को भी खा लिया इस कारण सुदामा जी को जीवन भर दरिद्रता का सामना करना पड़ा | मित्रता में गरीबी और अमीरी नहीं देखनी चाहिए। मित्र एक दूसरे का पूरक होता है। भगवान कृष्ण ने अपने बचपन के मित्र सुदामा की गरीबी को देखकर गरीबी दुर करने…
गोरखपुर। TYNXROBO द्वारा लिटिल फ्लावर स्कूल, राप्तीनगर में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 7-दिवसीय मिनी ड्रोन कार्यशाला का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को ड्रोन तकनीक की बुनियादी जानकारी देना और उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। इस कार्यशाला में छात्रों ने ड्रोन की बनावट, उड़ान के सिद्धांत, सेफ़्टी प्रोटोकॉल, और असेंबलिंग से लेकर उड़ान तक के हर पहलू को सीखा। अंतिम दिन एक रोमांचक ड्रोन फ्लाइंग चैलेंज और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी सीखी हुई जानकारी और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। क्विज प्रतियोगिता विजेता : आर्या गुप्ता…
*गोरखपुर में दस हजार से अधिक गरीब बेटियों के हाथ पीले कर चुकी है योगी सरकार* *मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी की चिंता हुई दूर* *खाद कारखाना परिसर में सीएम की मौजूदगी में खास बनेगा आम परिवारों का ये मांगलिक कार्यक्रम* गोरखपुर, 26 मई। योगी सरकार में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की गरीब बेटियों की शादी की चिंता दूर हो गई है। इस चिंता को दूर करने का जरिया बनी है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस योजना के तहत अकेले गोरखपुर में सरकार…
डीपीआईएएफ- एनजीओ (दादा साहब फाल्के आइकन अवार्ड फिल्म्स ऑर्गनाइजेशन) के संस्थापक एवं चेयरमैन कल्याणजी जाना द्वारा शनिवार की रात तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन कल्चर और टूरिज्म शिखर सम्मेलन 2025 के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर दूसरे डीपीआईएएफ ओटीटी इन्फ्लूअन्स, यूट्यूबर आईकॉन आवार्ड 2025, 5वे डीपीआईएएफ लाइफस्टाइल आईकॉन आवार्ड 2025 और पहले डीपीआईएएफ भोजपुरी गोल्ड अवॉर्ड 2025, जैसे तीन प्रमुख पुरस्कार समारोह आयोजित किए गए। इन समारोहों में कला, संस्कृति, डिजिटल मीडिया और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत…
आम्रपाली दूबे, धीरज ठाकुर, राजीव रंजन की फिल्म ‘मधुमती’ का ट्रेलर 30 मई को पीआरए फिल्म्स करेगी रिलीज
भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे के शानदार अभिनय से सजी मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्म ‘मधुमती’ का ट्रेलर आगामी 30 मई को पीआरए फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर सुबह 7:15 बजे रिलीज किया जाएगा। यह जानकारी फ़िल्म निर्माता राजीव रंजन सिंह और निर्देशक धीरज ठाकुर ने दी है। उन्होंने संयुक्त रूप से बताया कि ‘भोजपुरी फिल्म ‘मधुमती’ का ट्रेलर बहुत ही शानदार बनाया गया है। जिसे देखकर लोग दाँतो तले अंगुली दबा लेंगे। इस फ़िल्म में आम्रपाली दूबे जहाँ डबल रोल में दिखेंगी, तो वहीं वह सिल्वर स्क्रीन पर आमने-सामने होकर दर्शकों के बीच तहलका मचाने वाली हैं। आम्रपाली…
संवाददाता– एस. पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। सहजनवा थाना क्षेत्र के भीटी रावत, टोला भरपूरवा निवासी एक महिला के पति को टेकुआपाती निवासी एक व्यक्ति ने शराब पिला कर अपने घर रखा हुआ है, और जमीन बैनामा कराने ले जा रहा था। महिला द्वारा विरोध करने पर मनबढ़ ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता के द्वारा आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के भीटी रावत टोला भरपूरवा निवासी राधिका पत्नी बहराइची, जिसका पति शराब पीने का आदी है। जिसके नाम से कुछ जमीन है। पड़ोस के गांव का एक व्यक्ति उसे बहला…
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार की शाम 5 बजे गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ की पूजा की। उसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री पहले दिन किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। वह दूसरे दिन यानी मंगलवार को हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (HURL) परिसर में परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को उपहार व आशीर्वाद प्रदान करेंगे। 1200 नवविवाहित जोड़ों का विवाह होगा। मुख्यमंत्री सोमवार को संतकबीरनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गोरखपुर पहुंचे। समाज कल्याण विभाग की…
