Author: Anil Singh

संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। तहसील बार एसोसीएशन सहजनवा के अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी सहजनवां पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए इनके स्थानांतरण की मांग किया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे तहसील बार एसोशिएशन अध्यक्ष के. के. त्रिपाठी ने कहा कि एसडीएम कोर्ट में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इनके कोर्ट में दलाल और प्राइवेट कर्मचारियों के माध्यम से धन उगाही की जाती है। जिन फाइलों में धन मिलता है उसका ही निस्तारण किया जाता है। शेष फाइलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। इनके कार्यालय में दलालों की भीड़ लगी रहती है। ऐसी…

Read More

“रास्ता नही होने से घुटनेभर पानी मे निकलने पर लोग मजबूर” संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। बृहस्पतिवार भोर में हुई भारी बारिश से हरपुर बुदहट क्षेत्र के बिगहि गाव की दलीत बस्ती में एक बार फिर पानी भर गया। यह कोई पहला मौका नहीं है, बिगत कई वर्षों से बरसात में दलित बस्ती के लोगो को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। दलित बस्ती में जाने के लिए रास्ता नही होने से लोगो को घुटनेभर पानी मे से होकर गुजरना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को बरसात के बाद ग्रामीण फेरे कुमार के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक दलित…

Read More

ब्यूरो प्रभारी — विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी को उच्च न्यायालय से राहत मिल गई है। ईडी द्वारा दर्ज एक मामले में जेल में निरुद्ध चल रहे पूर्व विधायक को गुरुवार को जमानत मिल गई है। इसकी जानकारी होते ही चिल्लूपार के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। खूब पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाई। चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ईडी द्वारा दर्ज किए गए एक मामले में पिछले सात अप्रैल से जेल में निरुद्ध चल रहे थे। उन्होंने हाईकोर्ट की लखनऊ खण्ड पीठ में जमानत…

Read More

एक खुशियों से भरी यात्रा चंद घंटों में मातम में बदल गई जब खाटू श्याम के दर्शन के लिए निकले एक परिवार की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में लखनऊ के एक ही परिवार के दो बेटों और उनकी मां की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, यह परिवार बेटे को सरकारी नौकरी मिलने और मन्नत पूरी होने पर खाटू श्याम (राजस्थान) के दर्शन के लिए कार से रवाना हुआ था। जैसे ही वे हाईवे पर आगे बढ़े, उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…

Read More

“राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के प्रति जिला क्षय रोग केंद्र गोरखपुर की तरफ से जनजागरूकता की पहल” “श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में एमबीबीएस के विद्यार्थियों का हुआ संवेदीकरण” गोरखपुर। टीबी के लक्षणों के आधार पर अगर समय रहते इसकी पहचान और इलाज हो जाए तो देश और समाज को टीबी मुक्त बनाना आसान हो जाएगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर इस दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। यह बातें जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ गणेश यादव ने कहीं। वह महायोगी गोरखनाथ विश्विद्यालय के श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड…

Read More

लखनऊ। हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सुनवाई के बाद दी जमानत। 7 अप्रैल को ED ने बैंक लोन हड़पने में किया था अरेस्ट। ED ने साथ-साथ अजीत पांडे को भी किया था गिरफ्तार। गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर 754 करोड़ हड़पने का मामला। डबल बेंच ने विनय शंकर तिवारी, अजीत पांडे को दी जमानत।

Read More

“मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने प्रदान किया पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक” गोरखपुर, 22 मई। पीपीगंज क्षेत्र के ग्राम नयनसर के पूर्व प्रधान श्री नागेंद्र चौधरी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। प्रकरण जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संज्ञान में आया उन्होंने परिवार को आत्मीयता के पुट में भरपूर आर्थिक संबल प्रदान किया। मुख्यमंत्री की तरफ से मदद मिलते ही पूर्व प्रधान के परिजन कृतज्ञता प्रकट करते हुए बोल पड़े, महाराज जी की मदद ने संभाल लिया वरना हम बिखर जाते।…

Read More

ब्रेकिंग न्यूज: तमिलनाडु शराब घोटाला मामला सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की जांच पर लगाई रोक, सीजेआई बोले, “ईडी सभी सीमाएं लांघ रही है।” तमिलनाडु के शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच पर अंतरिम रोक लगाई है। सुनवाई के दौरान सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कहा कि ईडी मोबाइल व डिवाइस से डाटा लेकर निजता का उल्लंघन कर रही है। इस पर CJI बीआर गवई ने कहा कि कोर्ट पहले ही अंतरिम राहत दे चुका है। ASG आर. वेंकटरमणी ने कहा कि यह ₹1000 करोड़ का घोटाला है जिसमें राजनेताओं को बचाया जा रहा है।…

Read More

ईईएसएल कंपनी के जिम्मे है रखरखाव की ज़िम्मेदारी. 31 मई को नगर निगम से कंपनी का अनुबंध ख़त्म हो रह. काम अच्छा ना होने के चलते अनुबंध आगे भी नहीं बढ़ेगा. नगर निगम ने कंपनी से खराब लाइटें चालू हालत में मांगीं. कंपनी अधिकारी खराब लाइटें चालू हालत में हैंड ओवर करें’. चालू हालत में ना मिलने पर बकाया बिल से होगी कटौती. 33 हज़ार स्ट्रीट लाइट कंपनी को सही सलामत लगवानी है.

Read More

देश और विदेश में कोविड-19 के नए उपवेरिएंट JN.1 के बढ़़ते मामलों के बीच योगी सरकार ने भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्च स्तरीय बैठक कर राज्य में कोविड संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में काम करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट किया कि भले ही वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण को लेकर कोई विशेष चिंता की बात नहीं है, लेकिन विदेशों में बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरी सतर्कता और सावधानी…

Read More