Author: Anil Singh

वरिष्ठ संवाददाता मनोज कश्यप की रिपोर्ट गोरखपुर। आज रात्रि 2 से 3 बजे के करीब कैंट थाना क्षेत्र के पैडलेगंज चौराहे से रुस्तमपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक वाइन शॉप में चोरों ने शटर तोड़ कर लाखों का माल चोरी कर लिया। इस वाइन शॉप का लाइसेंस अंजू सिंह के नाम से है। दुकान के मालिक के द्वारा कैंट थाने में तहरीर दे दी गई है, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More

“डॉ. के.एन. एस. मेमोरियल हॉस्पिटल के रजत जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे” लखनऊ। लखनऊ से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 20 मई मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार शाम 04:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री सीधे विकासखंड -2 गोमती नगर जाएंगे और डॉक्टर के.एन. एस. मेमोरियल हॉस्पिटल के रजत जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत शाम 6:00 बजे गोमती नगर से लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट आएंगे और शाम 06:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Read More

गोरखपुर। विकासखंड भटहट के मेडिकल कॉलेज रोड बरगदही में स्थित एक्सीलेंस एकेडमी के प्रांगण में सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट निकलते ही अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन और प्रिंसिपल तथा गुर्जर समुदाय के लोगों द्वारा विद्यार्थियों के हौसला अफजाई के लिए उन्हें शाल देकर और मीठा खिलाकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम से अभिभावक और बच्चों के दिलों पर शिक्षा का एक नया नशा का असर देखा गया। शिक्षा से सम्मानित होकर छात्रों ने अपने उज्जवल भविष्य का सपना देखा। उन्हें लगा भविष्य ही शिक्षा पर निर्भर है। इस अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष बकरीद ने कहा शिक्षा…

Read More

Big Breaking: पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से सभी तरह के ट्रेड और सभी ट्रेड रूट्स बंद कर दिए हैं। अब UAE, ईरान और अन्य खाड़ी देशों से आने वाले सभी शिपमेंट की भारत गहन जांच कर रहा है। जिससे पाकिस्तान का कोई भी सामान भारत न आ पाए। किसी तीसरे देश के रास्ते भी पाकिस्तानी सामान भारत नहीं आए इसपर भी नजर है। UAE और खाड़ी देशों से इंपोर्ट होने वाली वस्तुओं के ओरिजिन देश की भी सख्ती से जांच की जा रही है।

Read More

“पाकिस्तान का कर रहे थे गुणगान- PM मोदी और हिंदुओं को दे रहे थे गाली” भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को सबक सिखाने में लगी हुई है। वहीं, देश के ही कुछ गद्दार पाकिस्तान प्रेमी बने हुए हैं। मध्य प्रदेश में ऐसे तीन मामले सामने आए हैं। इंदौर, सीहोर और डिंडौरी जिलों में ऐसे लोगों ने सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो शेयर किया। इसके बाद आरोपितों पर पुलिस कार्रवाई की गई। पहला मामला इंदौर से है। जहाँ मेट्रो की कंस्ट्रक्शन कंपनी में कर्मचारी मोहम्मद जावेद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। यहाँ तक की ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए और…

Read More

 ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किए और पाकिस्तान की दोस्ती पूरी दुनिया ने देख ली।  तुर्किए खुलकर आतंकवाद के समर्थक देश के साथ आकर खड़ा हो गया।  यहीं नहीं, पाकिस्तान ने जिन ड्रोन्स से भारत पर हमला किया, वो भी तुर्किए ने ही पाक को खैरात में दिए थे।  तुर्किए की इस हरकत के बाद भारत ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।  हालांकि, तुर्किए अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। तुर्किए समर्थित एक संस्था ने ‘महान बांग्लादेश’ (Greater Bangladesh) का नक्शा जारी किया है, जिसमें भारत के कई हिस्सों को बांग्लादेश में दर्शाया गया है।

Read More

“क्लीनिक के पास खड़ी कार में जली लाश मिली: FBI ने कहा- शहर में अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला” खबर है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित पाम स्प्रिंग्स शहर में शनिवार को एक फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर बम धमाका हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 लोग घायल हैं। विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियाँ और दरवाजे उड़ गए। FBI ने दावा किया है कि यह सुनियोजित आतंकी हमला है। FBI लॉस एंजिलिस के निदेशक अकील डेविस ने कहा, “इस क्लीनिक को जानबूझकर निशाना बनाया गया। दक्षिण कैलिफोर्निया में यह…

Read More

भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा रहे हरफनमौला अभिनेता शुभ किशन शुक्ल ने एक बार फिर सबका दिल लिया है अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘पैसे वाली बहू’ के ट्रेलर से। जी हाँ! फिल्म अभिनेता शुभ किशन शुक्ल ने भोजपुरी फिल्म पैसे वाली बहू में एक्सीडेंट होने से अपाहिज भाई का किरदार निभाकर सबका मन मोह लिया है। इस फ़िल्म में उनके बड़े भाई का रोल फैमिली स्टार जय यादव ने निभाया है तो वहीं पैसे वाली बहू का सुपरस्टार ऐक्ट्रेस संचिता बनर्जी ने निभाया है। फ़िल्म का ट्रेलर देखकर यह पता चल रहा है कि पूरी फिल्म की कहानी…

Read More

जानी मानी हस्ती धीरू यादव एक ऐसे फिल्म मेकर हैं, जो हमेशा लीक से हटकर सामाजिक समस्याओं पर आधारित फिल्मों का निर्माण व निर्देशन करते हैं। वे जब भी किसी फिल्म का निर्माण करते हैं तो वह चर्चा का विषय जरूर बन जाती है। बता दें कि एक आम किसान की सत्य घटना पर आधारित फिल्म ‘कटान’ का निर्माण व निर्देशन करके धीरू यादव ने जहां खूब सुर्खियां बटोरी और लोगों के सराहना के पात्र बने, वहीं अब भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ को लेकर चर्चा में हैं। बतौर निर्माता धीरू यादव आम जनमानस जद्दोजहद भरी जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘मकान’ का…

Read More

प्रभारी ब्यूरो: संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर खजनी तहसील के नगर पंचायत उनवल वार्ड 3 में टेकवार से कूड़ा भरत मुख्य मार्ग पर रोड टूट जाने व बीच में भारी गढ्ढा हो  जाने के कारण राहगीरों के आवागमन में काफी दिक्कत हो रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर आज स्थानीय विधायक प्रदीप शुक्ला ने रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रोड की खराब स्थिति को देखकर एक्सईएन को फोन कर तुरंत सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि रोड की खराब स्थिति के कारण क्षेत्र के निवासियों को कई समस्याओं का सामना करना…

Read More