Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल. 15.02.2026
- गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब चुनाव: ओंकार द्विवेदी अध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव महामंत्री, धनेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए
- सरस्वती शिशु मंदिर (10+2)पक्की बाग गोरखपुर में प्रांतीय समीक्षा एवं कार्य योजना बैठक संपन्न हुई।
- सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में आज मातृ पितृ पूजन दिवस व महाशिवरात्रि का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
- आज का राशिफल. 14.02.2026
- आज का राशिफल. 13.02.2026
- पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, गीडा पुलिस ने किया खुलासा
- दूरदर्शन में समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी जी का निधन. मीडिया क्षेत्र में शोक की लहर
Author: Anil Singh
“पासपोर्ट सेवा केंद्र गोरखपुर का हाल बेहाल” संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर । पीएसके गोरखपुर यानी पासपोर्ट सेवा केंद्र गोरखपुर, अपने स्थापना काल से ही सबसे व्यस्त पासपोर्ट सेवा केंद्र में शामिल रहा है। बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर समेत गोरखपुर जिले के लोगों के लिए यह केंद्र किसी वरदान से कम नहीं है। चाहे हज यात्रा या विदेश में रोजगार की तलाश । बिना पासपोर्ट के मुमकिन नही है। खासकर पूर्वांचल के लोगों में विदेश जाने की अधिक उत्सुकता एवं रोजग़ार के चलते गोरखपुर में स्थापित पासपोर्ट कार्यालय का अत्यधिक महत्व है। एक समय ऐसा भी था जब…
संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर।कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ।सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई।यह हादसा गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब ठाकुरनगर के टोला मोहलीपुरवा की निवासी नीमा देवी सुबह टहलने के बाद घर लौट रही थीं। इसी दौरान, मरचाहे बाबा कुटी के पास निर्माण कार्य में लगे एक डंपर ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण और परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी…
संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर। डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं सही पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। डीआईजी ने शुक्रवार को सुबह पुलिस लाइन पहुंचकर परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने भोजनालय में खाने की गुणवत्ता की जांच की और शस्त्रागार का निरीक्षण किया। आवासीय बैरक और पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई के साथ जरूरी सुविधाओं की जांच की। पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय पर स्थित जनसुनवाई कक्ष का निरीक्षण कर प्रतिदिन आने वाली शिकायतों एवं निस्तारण…
कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत मथौली में नवनिर्मित कार्यालय भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय नगर विकास व ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री एके शर्मा जी के साथ सम्मिलित हुए। यह सिर्फ एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि स्थानीय शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर कई विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ। डबल इंजन की भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त अवसर पर माननीय विधायक गण रामकोला श्री विनय प्रकाश…
भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह अपनी मधुर गायकी की बदौलत संगीत की दुनियां में अपना मुकम्मल स्थान बनाकर लोकप्रियता हासिल कर लिया है। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने डांस और अदा का जादू चलाकर करोड़ो दिलों पर राज कर रही हैं। ऐसे में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर शिवानी सिंह की हिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत ‘कुर्ती में कूलर’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के ऑडियो में शिवानी सिंह भोजपुरी श्रोताओं का खूब मनोरंजन कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी कातिल अदाओं से बिजली गिरा रही हैं। इस सांग के…
संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर । महिला का पर्स लूटकर फरार हुए बदमाश से गुरुवार की देर रात कैंट थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी पार्क के पास पुलिस की लुटेरे से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान लुटेरे के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।लुटेरे की पहचान पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसर तिनकोनिया नंबर दो निवासी सूरज चौहान के रूप में हुई है। अंधेरें का फायदा उठाते हुए उसका एक साथी बिल्लू फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार कैंट थाना क्षेत्र के रेलवे चौकी क्षेत्र में 30 अप्रैल को मायके से ससुराल जा रही…
तिरंगा यात्रा में गोरखपुर पहुंचे गोरखपुर के प्रभारी व यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह. गोरखपुर के नगर निगम पार्क में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. गोरखपुर के नगर निगम पार्क से शुरू होकर तिरंगा यात्रा गोलघर के काली मंदिर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल चौक पर सम्पन्न होगी.
“पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को अर्पित की जाएगी श्रद्धांजलि” गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन और प्रेस क्लब गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 30 मई 2025 को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर एक गंभीर विचार गोष्ठी और वृहद सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. यह जानकारी देते हुए गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव गणेश और मंत्री अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर क्लब सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर श्री प्रकाशमणि त्रिपाठी करेंगे मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय सहारा कानपुर के संपादक मनोज तिवारी, मुख्य वक्ता के…
संवाददाता:सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर । हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात क्षेत्र पंचायत के पूर्व सदस्य ने घर के सामने आम के पेड़ पर फांसी से लटककर जान दे दी। गुरुवार सुबह परिजनों ने शव देखा तो घर में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बुदहट के टोला विशुनपुर निवासी मनोज दुबे (35) पुत्र स्व. विजय दुबे के रूप में हुई है। मनोज दुबे की पत्नी तीन बच्चों के साथ मायके एक कार्यक्रममें शामिल होने गई थीं। घर पर मनोज व उनकी मां ही थे। बुधवार की रात में दोनों ने भोजन किया। उसके बाद सोने चले…
उत्तर प्रदेश जनपद गोरखपुर झंगहा थाना क्षेत्र के नदुआज्ञानपार के पुछियहवा टोला के 20 नंबर बोरिंग के पास हुई। मृतक की पहचान इसी गांव के काली टोला निवासी राजू निषाद उर्फ विधायक उम्र तकरीबन(22) बर्ष पुत्र मुखलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि राजू निषाद उर्फ विधायक एक तिलक के कार्यक्रम में गया था। वहीं किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में उसे चोटें आयीं, जिससे मौत हो गई। घरवालों का कहना है कि रात 11 बजे के आसपास दो…
