Author: Anil Singh

ये डॉ. अहमद मोहीउद्दीन सैयद है। इसने चीन से MBBS की पढ़ाई की। उसके बाद अपनी मेडिकल जानकारी से वो अरंडी के बीजों से रिसिन निकाल रहा था। जिससे ताकि दिल्ली, अहमदाबाद और लखनऊ में बड़े पैमाने पर ज़हर फैलाने की साजिश को अंजाम दे सके। गुजरात ATS ने इसे और इसके दो अन्य साथियों मोहम्मद सुहेल और आज़ाद के साथ गिरफ्तार किया है। ये आतंकी हैंडलर्स से संपर्क में थे और पाकिस्तानी हैंडलर्स से ड्रोन के माध्यम से हथियार भी प्राप्त कर रहे थे। भारत ज्वालामुखी पर बैठा देश है। ऐसे नमकहराम आतंकी देश को खोखला कर रहे हैं।

Read More

जर्जर रैन बसेरा ध्वस्त करने का निर्देश, वैक्सीन कक्ष में कैल्सिड नदारद, रजिस्टर और हस्ताक्षर भी गायब। संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। मंगलवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर और कैंटीन में फैली गंदगी देखकर डीएम ने अधीक्षक से अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, प्रसूता कक्ष, इंसेफलाइटिस वार्ड और प्रवेश कक्ष का निरीक्षण किया, जहां रजिस्टर, फार्मेसी रजिस्टर, टीकाकरण रजिस्टर और डेड स्टॉक रजिस्टर तक मौजूद नहीं मिले। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और अधीक्षक से कहा कि सभी वार्डों पर नाम व नंबर के…

Read More

खरीद व्यवस्था से डीएम संतुष्ट, केंद्र पर टीन शेड और पेयजल की व्यवस्था कराने के दिए निर्देश। संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। मंगलवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सहजनवा स्थित मंडी परिषद प्रथम और द्वितीय धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर चल रही धान खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया और किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मौके पर उपस्थित किसान धनश्याम मिश्र, निवासी मिश्रावलिया, विश्वनाथ यादव, निवासी कटाई टिकर और विनय शुक्ल, निवासी मुंडा से डीएम ने बातचीत की। किसानों ने बताया कि केंद्र पर खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से…

Read More

150वीं जयंती पर सहजनवा में भव्य एकता पदयात्रा, जलशक्ति मंत्री ने कहा, राष्ट्रहित सर्वोपरि, देश में स्थापित हुआ राष्ट्रवाद। संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को सहजनवा में भव्य एकता पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नवीन मंडी स्थित एक मैरेज हॉल से हुआ, जहां बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद पदयात्रा का शुभारंभ हुआ, जो तहसील-थाना रोड होते हुए लगभग चार किलोमीटर दूर सेमरा भगौरा स्थित मैरेज हॉल…

Read More

गोरखपुर सर्जन क्लब को मिला ‘बेस्ट सिटी चैप्टर अवार्ड–2025’, चिकित्सा सेवा और समाजसेवा का संगम बना गोरखपुर गोरखपुर। चिकित्सा और मानवीय सेवा के क्षेत्र में गोरखपुर ने इस वर्ष एक नया इतिहास रच दिया। एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया (एएसआई), उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वार्षिक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला में गोरखपुर सर्जन क्लब को “बेस्ट सिटी चैप्टर अवार्ड–2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पहली बार गोरखपुर के हिस्से में आया है, जिससे न केवल जिले के चिकित्सक समुदाय में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई, बल्कि पूरे पूर्वांचल के चिकित्सा जगत में गोरखपुर का नाम स्वर्णाक्षरों में…

Read More

सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें ➡लखनऊ- लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, देर रात भारी संख्या में छात्र बैठे धरने पर, छात्रों का आरोप पुलिस ने छात्र को उठाया, बिना सूचना छात्र को हॉस्टल से उठाया, घटना के विरोध में सैकड़ों छात्र पहुंचे चौकी के बाहर, चौकी के बाहर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन ➡लखनऊ- SIR को लेकर सपा विधायकों की बैठक आज, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लेंगे आज बैठक, सपा कार्यालय में 11 बजे से होगी बैठक ➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे प्रेस वार्ता, आज दोपहर 1 बजे अखिलेश करेंगे प्रेस वार्ता, समाजवादी पार्टी कार्यालय करेंगे प्रेस वार्ता…

Read More

आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर एसपी महराजगंज ने किया औचक निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शांति, कानून व्यवस्था और सुरक्षा को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) महराजगंज सोमेंद्र मीना ने सोमवार की शाम को आनंद नगर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने स्टेशन परिसर के प्रवेश द्वार (एंट्री पॉइंट), निकास द्वार (एग्जिट पॉइंट), प्लेटफॉर्म,…

Read More

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोट: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की। NSG, NIA और फोरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दिल्ली की घटना के संबंध में गृह मंत्री IB निदेशक के साथ लगातार संपर्क में हैं।

Read More

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाके के बाद यूपी में अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अयोध्या के संकट मोचर मंदिर और मथुरा में चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है

Read More

माता-पिता की आज्ञा पालनकर सर्वप्रथम पूज्य बनें श्रीगणेश: राघव ऋषि ऋषि सेवा समिति, गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित आजाद चौक समीपस्थ दुर्गा चौक स्थित मेहंदी लॉन में परमपिता परमेश्वर भगवान सदाशिव के पावन चरित्र की मंगलमय संगीतमयी श्रीशिवमहापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पूज्य राघव ऋषि जी ने कहा कि: शिव अर्थात कल्याण। जीव को अपने कल्याण की कामना सदैव सदाशिव की आराधना द्वारा यथार्थ है। सृष्टि के कल्याण हेतु भगवान सदाशिव ने उमा से पाणिग्रहण कर उनके अभीष्ट को सिद्ध किया। उमा से विवाह हुआ भगवान उमापति बने। सर्वप्रथम तारकासुर के वध के निमित्त कार्तिकेय स्वामी का ज्येष्ठ पुत्र के…

Read More