Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अवधनामा 2026 कवि सम्मेलन
- आज का राशिफल. 17.02.2026
- मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट
- 🌸 आज का राशिफल. 16.02.2026
- बालाजी मंदिर दरबार में जलाभिषेक के साथ मनाया गया फगुआ
- आज का राशिफल. 15.02.2026
- गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब चुनाव: ओंकार द्विवेदी अध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव महामंत्री, धनेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए
- सरस्वती शिशु मंदिर (10+2)पक्की बाग गोरखपुर में प्रांतीय समीक्षा एवं कार्य योजना बैठक संपन्न हुई।
Author: Anil Singh
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एफआईआर में आरोपियों की जाति के उल्लेख पर गंभीर चिंता जताई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी से यह सवाल पूछा है कि किसी एफआईआर में संदिग्धों की जाति का उल्लेख क्यों किया जाता है। कोर्ट ने कहा कि जाति का उल्लेख समाज में भेदभाव और पूर्वाग्रह को बढ़ावा दे सकता है। जस्टिस विनोद दिवाकर ने इस पर चिंता जताते हुए पूछा कि पुलिस को यह स्पष्ट करना होगा कि एफआईआर में जाति का जिक्र करने से किसका और क्या फायदा होता है। अदालत ने डीजीपी को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का…
गोरखपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ गोरखपुर ने परोपकार एवं मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एक निर्धन कन्या के विवाह हेतु बहुमूल्य योगदान प्रदान किया। क्लब की इस सहृदय पहल ने नवविवाहित दंपति के जीवन को सुखद व सुगठित बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्लब के सदस्यों के सामूहिक सहयोग से कन्या को सोफा सेट, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, साइड टेबल, डबल बेड, सेंटर टेबल, लहंगा-चुनरी, स्वर्ण आभूषण (गोल्ड प्लेटेड), घड़ी, रजत नथ, रत्नजटित पायल, मांग टीका, पेंडेंट सेट, आवश्यक बर्तन, परिधान (सूट एवं साड़ी), कंबल, कालीन, चादर सहित अनेक आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं। यह सार्थक एवं प्रेरणादायक आयोजन क्लब सदस्य…
*सीएम योगी ने उमेश यादव के परिजनों को बंधाया ढांढस* *25 फरवरी को हो गया था बुढ़ियाबारी के ग्राम प्रधान का निधन* *योगी जी ने तीन पीढियां से चले आ रहे संबंधों को बरकरार रखा* संवाददाता: सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को स्वर्गीय उमेश यादव के गांव बुढ़ियाबारी पहुंचे। जंगल कौड़िया ब्लॉक के बुढ़ियाबारी गांव के प्रधान उमेश यादव (60) का 25 फरवरी को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने स्व. उमेश यादव के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पुराने परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए श्री यादव के घर पहुंच कर…
भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता पंकज तिवारी (पप्पू तिवारी) का 51वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया है। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी पप्पू तिवारी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। उनका बर्थडे दोहरी खुशी के साथ मनाया गया है। एक तरफ उनके जन्मदिन की खुशी तो दूसरी तरफ उनकी लाडली बेटी दीपाली की शादी की हल्दी, मेहंदी और संगीत का उत्सव एक साथ मनाया गया। इस बार उनके जन्मदिन वापी, गुजरात में पूरी फैमिली, रिश्तेदारों व मित्रों के बीच केक काटकर धूमधाम से मनाया गया, जोकि काफी यादगार बन गया है। इस मौके पर हर किसी का…
भोजपुरी की टॉप मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने होली से पहले ही होली का हुड़दंग मचा दिया है और इन दिनों वह सबको होली के रंगों से सराबोर कर रही हैं। वह एक से बढ़कर एक होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से लेकर आती रहती हैं। इसी कड़ी में धमाकेदार माही श्रीवास्तव अपनी कातिल अदा के साथ नया होली गीत ‘होलिया में अइता रजऊ’ लेकर आईं हैं। जिसमें पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी आवाज से श्रोताओं मन मोह रही हैं। यह होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने…
बड़हलगंज/गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे)। बडहलगंज चिल्लूपार संघर्ष समिति के तत्वावधान मे बड़हलगंज कार दुर्घटना मे मारे गये चार व्यवसायियों की आठवीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम मे मृतक व्यवसायियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समिति के अध्यक्ष बबलू राय ने कहा कि आठ वर्ष पूर्व आज ही के दिन कस्बे के चार युवा व्यवसायियों क्रमशः टेल्हू सोनकर, श्रवण पटवा, धर्मबीर सोनकर व विवेक जायसवाल की देवरिया जनपद मे कार दुर्घटना मे मौत हो गयी थी। जिसके चलते कस्बा कई दिनों तक शोक में डूबा रहा।अभिषेक सोनकर ने कहा कि मृतक आत्मा…
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) । बड़हलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी के साथ क्षेत्र के वभनौली स्थित कोका कोला एजेंसी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बड़हलगंज क्षेत्र व्यापार की दृष्टि से काफी तेजी से वृद्धि कर रहा है। गुरुवार को वभनौली में कोको कोला एजेंसी के उद्घाटन करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि पहले व्यापार की दृष्टि से बड़हलगंज पीछे था लेकिन चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रीति उमर के नेतृत्व में बड़हलगंज क्षेत्र काफी तेजी से विकसित हो रहा है, और यही वजह…
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे)। बड़हलगंज स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में राजकीय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उ.प्र. के अधीन कार्यरत राजकीय खाद्य प्रशिक्षण विज्ञान केंद्र,गोरखपुर के सहयोग से दस दिवसीय कुकरी,बेकरी एवं खाद्य संरक्षण प्रशिक्षण का विभिन्न व्यंजनों के रसास्वादन के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.परितोष कुमार त्रिपाठी ने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी और उनके आर्थिक स्वावलंबन की ओर बढ़ते कदम की प्रशंसा की। डॉ त्रिपुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आप लोगों ने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जो व्यंजन बनाने की कला सीखी है,…
संवाददाता– एस. पी. सिंह सहजनवा, ( गोरखपुर ) । सहजनवा थाना क्षेत्र के कोड़री उर्फ हड़ही निवासी विवाहिता को बच्ची पैदा होते ही पति द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया । पीड़िता ने पति, जेठ, और ननद के खिलाफ थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई हैं । मिली जानकारी से स्थानीय थाना क्षेत्र के कोडरी उर्फ हड़ही निवासी शशिकला पुत्री राम अवध की शादी 21 मई 2023 को ओम प्रकाश पुत्र जयराम निवासी गंगा देवरिया जिला संतकबीरनगर के साथ हुआ था । शादी में उपहार के रूप में नकदी और सामान दिया था ।…
संवाददाता– एस. पी. सिंह सहजनवा, ( गोरखपुर ) । सहजनवा थाना क्षेत्र के भरपुरवा निवासी एक 18 वर्षीय युवती ने उज्जिखोर के पास ट्रेन के आगे कुद कर खुदकुशी कर लिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी से स्थानीय थाना क्षेत्र के भरपुरवा निवासी राम नगीना की पुत्री मंजूषा 18 वर्ष को पिता ने बुधवार को रात्रि में किसी बात को लेकर फटकार लगाया था । भोर में युवती कमरे से निकल कर उज्जिखोर स्थित रेलवे ट्रैक पर आ गई और गोरखपुर की तरफ जा रही ट्रेन के आगे कुद कर खुदकुशी…
