Author: Anil Singh

संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव गोरखपुर। शाहपुर में 18 फरवरी को प्रापर्टी डीलर अंकुर शुक्ला को माफिया का भाई बनकर कॉल करके एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद 24 फरवरी को प्रापर्टी डीलर के दरवाजे पर खड़ी कार पर गोलियां चलाकर आरोपियों ने दहशत फैलाई थी। बीते दिनों एक प्रापर्टी डीलर ने रंगदारी मांगे जाने को लेकर शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया था। गोरखपुर क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले में आरोपी पांच आरोपियों को सीसी कैमरे की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। घटना में सम्मिलित एक अपराधी फरार है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर…

Read More

*एसपी नार्थ के कंधे का भार बढ़ा* *एसपी नार्थ पे मैट्रिक्स लेवल 12 से पे मैट्रिक्स 13 पर हुए पदोन्नति* *एसपी नार्थ के कंधे पर एसएसपी, एसपी सिटी ने लगाया अशोक च्रक और स्टार* गोरखपुर। 1999 बैच के तेज तर्रार पीपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को पे मैट्रिक्स लेवल 12 से पे मैट्रिक्स 13 पर किया गया पदोन्नति। यूपी प्रशासन ने पीपीएस अधिकारियों को दिया होली गिफ्ट, 34 अफसरों को दिया प्रमोशन का तोहफा, नए वेतनमान का मिलेगा लाभ 1998 बैच के पीपीएस अधिकारी जो आईपीएस बनने से चूक गए थे उनको यूपी प्रशासन ने…

Read More

गोरखपुर, 5 मार्च 2025। राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (NVHCP) के तहत एम्स गोरखपुर में नोडल/मेडिकल अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम (3-5 मार्च) का सफल आयोजन किया गया। सामुदायिक एवं परिवार चिकित्सा विभाग और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य  हेपेटाइटिस बी और सी के प्रभावी निदान, उपचार, और प्रबंधन में चिकित्सा अधिकारियों की क्षमता विकसित करना था। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय स्तर पर वायरल हेपेटाइटिस के बोझ को कम करने और 2030 तक इसके उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। “कार्यक्रम का उद्घाटन एवं प्रारंभिक सत्र” कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अनिल कोपारकर (अतिरिक्त…

Read More

गोरखपुर । आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी होली पर्व और रमजान, ईद के त्यौहार के दृष्टिगत रखते हुए सहायक आयुक्त खाद्य डॉ सुधीर कुमार सिंह व मुख्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर राजघाट थाना क्षेत्र के हॉवर्ड बंधे के पास से मिलावटी जीरा और बादाम को बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया जीरा में मिलावट प्रतीत होने पर उसके नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा गया है। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ सुधीर कुमार सिंह ने…

Read More

गोरखपुर ब्रेकिंग न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम को गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर, महायोगी बाबा गुरु गोरखनाथ और महंत अवैद्यनाथ जी का दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद। कल, 6 मार्च को सीएम योगी बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षा गृह में 2500 लाभार्थियों को ₹125 करोड़ का ब्याज मुक्त लोन वितरित करेंगे।

Read More

“अधूरे विकास कार्यो पर विफरे बीडीओ” “जीयोटैग, अधूरे आवास, जीरो पावर्टी व अन्य विकास कार्यो को तय समय पर पुरा करने का दिया अल्टीमेटम” ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज विकास खंड में मनरेगा कर्मियो की साप्ताहिक बैठक ब्लाक सभागार में बुधवार को हुई। बैठक में आवास, जीरो पावर्टी, मनरेगा जीयोटैग, सृजित मानव दिवस आदि विकास कार्यो की समीक्षा खंड विकास अधिकारी बड़हलगंज घीषम प्रसाद ने किया। खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। रोजगार सेवको को चेताया कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा पर अधूरे कार्य पुरे नही किये गये तो कार्रवाई तय है। उन्होनें कहा कि वित्तीय…

Read More

“वार्षिकोत्सव में छात्र छात्राओं ने नृत्य प्रस्तूत कर सबका मन मोहा” “गोपाल शिशु मंदिर गोला में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव” गोला। उपनगर गोला के वार्ड नं 17 में स्थित विद्या भारती द्वारा संचालित गोपाल शिशु मंदिर पर बुधवार को वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर देश की सतरंगी छटा बिखेरी। विभिन्न प्रकार के नृत्य नाटक भाषण और प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर संघ चालक मनोज कुमार उमर वैश्य और अतिथिगणों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम को…

Read More

“पावर स्टार पवन सिंह समेत दिग्गज भोजपुरी कलाकारों की गोरखपुर में सजेगी महफिल” “B4U जोगीरा सा रा रा रा” कार्यक्रम में ये कलाकार बिखरेंगे अपना जलवा” होली की आहट के साथ ही पूरे देश में उल्लास और उमंग का माहौल बनने लगा है। इसी रंगीन उत्सव को और भी खास बनाने के लिए “B4U जोगीरा सा रा रा रा” कार्यक्रम का आयोजन इस बार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के वी पार्क में किया जा रहा है। यह भव्य आयोजन 6 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा, जहां भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार होली के गानों…

Read More

आज लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर अंतर्गत कसया नगर के ओम रेजीडेंसी होटल में माननीय सांसद विजय दुबे ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकार परिचय पत्र वितरण समारोह एवं विचार गोष्ठी में सम्मिलित होकर कार्यक्रम सम्बोधित किया। उक्त अवसर पर पूर्व सांसद श्री राजेश पाण्डेय जी, पूर्व विधायक श्री रजनीकांत मणि त्रिपाठी, श्री ओमप्रकाश जायसवाल, जिलाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, श्री शैलेश उपाध्याय सहित कसया तहसील के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पदाधिकारियों गण सहित जनपद के विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

Read More

“होली पर सीएम योगी की नरसिंह शोभायात्रा: रूट के घरों का पुलिस ने किया वेरिफिकेशन” गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परंपरागत नरसिंह शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। शोभायात्रा के रूट पर आने वाले घरों का पुलिस द्वारा डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन किया जा रहा है। होली के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर साल की तरह घंटाघर से निकलने वाली नरसिंह शोभायात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा गोरखपुर के विभिन्न इलाकों से होते हुए निकलेगी। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। “पुलिस ने लिए आधार कार्ड और किरायेदारों की जानकारी” मंगलवार को तिवारीपुर…

Read More