Author: Anil Singh

गोरखपुर। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से गंगाजल लेकर अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियां गोरखपुर पहुंची। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के तहत यह व्यवस्था की गई है ताकि वे पुलिसकर्मी और अधिकारी, जो ड्यूटी के कारण महाकुंभ में नहीं जा सके, पवित्र गंगाजल प्राप्त कर सकें। गोरखपुर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां प्रयागराज में ड्यूटी के लिए गई थीं और अब वापसी में गंगाजल लेकर लौटीं। पहली दमकल गाड़ी में 25,000 लीटर गंगाजल भरकर गोरखपुर पुलिस लाइन पहुंचाया गया, जहां पुलिसकर्मियों के परिजनों, महिलाओं और बच्चों ने श्रद्धा के साथ गंगाजल प्राप्त किया। इस पहल को लेकर पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों…

Read More

होली से पहले ही होली के रंग से सराबोर होली गीत ‘गुलाबी रंगवा’ आडियंस के बीच आ गया है। यह होली गीत भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज में गाया हुआ और फेमस एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी के शानदार अभिनय से सजा हुआ है। यह होली सांग प्रेमी और प्रेमिका की होली पर आधारित है। इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘फागुन का महीना बहुत ही सुहाना है। ऐसे रोमांटिक मौसम में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने मेरा होली गीत ‘गुलाबी रंगवा’ रिलीज किया है। यह सांग बहुत ही प्यारा बनाया गया…

Read More

त्योहारों में मिलावट पर सख्ती, शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने वालों को मिलेगा सम्मान: असिस्टेंट फूड कमिश्नर सुधीर सिंह संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव गोरखपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर सख्ती बरतने का फैसला किया है। इसी क्रम में असिस्टेंट फूड कमिश्नर सुधीर सिंह ने खोवा मंडी में खाद्य सामग्री बेचने वाले व्यापारियों के साथ जागरूकता बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान अगर किसी व्यापारी द्वारा मिलावटी सामग्री बेची गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। असिस्टेंट फूड कमिश्नर सुधीर सिंह ने व्यापारियों को बताया कि “सरकार की मंशा है कि आम…

Read More

आज लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर के अंतर्गत खड्डा ब्लॉक परिवार में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कुशीनगर द्वारा आयोजित निःशुल्क ट्राईसाइकिल वितरण समारोह में कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे ने शामिल होकर शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर माननीय सांसद विजय दुबे ने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित किया। माननीय सांसद महोदय ने बताया कि “उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाया गया। यह पहल सिर्फ एक ट्राईसाइकिल देने का कार्य नहीं है, बल्कि उन्हें स्वतंत्र रूप से अपने जीवन को आगे बढ़ाने के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास है। “माननीय सांसद विजय दुबे ने आगे बताया कि “हमारा…

Read More

आज लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर के अन्तर्गत कप्तानगंज नगर के विद्युत उपकेंद्र पर कुशीनगर के माननीय सांसद विजय दुबे ने, क्षमता वृद्धि किये गये, नये उच्चिकृत 10 MVA के ट्रांसफार्मर का  पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया। उक्त अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि कप्तानगंज श्री विजय खेतान, मण्डल अध्यक्ष कप्तानगंज श्री आनन्द मिश्रा सहित सम्जमानित नप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण तथा बिजली विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

Read More

विधायक रामकोला ने गोंड समाज के लोगो को एकजुटता का दिया मूलमंत्र। 2 मार्च 2025, रविवार को नेहरू इंटर कॉलेज जैतपुर में गोंड समाज के अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र जारी करने और सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी कैसे तय हो इस पर बृहद चर्चा हुई। विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड जी जो कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप में समस्या के हल के लिए मुख्यमंत्री जी से मिलकर गोरखपुर सहित विभिन्न जिलों में में ST का प्रमाण सुगमतापूर्वक जारी हो इस बात को कहा। कार्यक्रम के विशिष्ट अथिति के रूप में संघ के प्रदेश महासचिव विन्देश्वरी गोंड जी ने भी…

Read More

भोजपुरी साहित्य के शिखर पुरुष ‘जुगानी भाई’ को गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि रविवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के सभागार में लोकभूषण डॉ. रविंद्र श्रीवास्तव ‘जुगानी भाई’ की पुण्य स्मृति में एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुई। पूर्वांचल हिन्दी-मंच एवं गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं संस्कृतिकर्मियों ने भाग लिया और भोजपुरी भाषा एवं लोकसंस्कृति के इस महान साधक के अविस्मरणीय योगदान को नमन किया। डॉ. जुगानी भाई भोजपुरी साहित्य के ऐसे अप्रतिम हस्ताक्षर थे, जिन्होंने लोकजीवन की संवेदनाओं को अपनी सशक्त…

Read More

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में हाल ही में कमी आई है। पहले जब राम मंदिर के निर्माण के बाद लाखों भक्त अयोध्या पहुंचते थे, तब हर दिन 3 से 4 लाख श्रद्धालु मंदिर के दर्शन के लिए आते थे। लेकिन पिछले 1-2 महीनों में यह संख्या घटकर 2 से ढाई लाख के आसपास पहुंच गई है। “श्रद्धालुओं के लिए एंट्री-एग्जिट मार्ग में बड़ा बदलाव….” श्रद्धालुओं कमी को देखते हुए अब अयोध्या में दर्शन के लिए जाने और बाहर निकलने के मार्गों में बदलाव किए जा रहे हैं। पहले श्रद्धालु गेट नंबर 3…

Read More

अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन के समय में आज से एक नया बदलाव लागू किया गया है। यह परिवर्तन महाकुंभ से आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या के चलते किया गया था और अब श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होने पर यह नया दर्शन समय लागू होगा। तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने दर्शन के नए समय की जानकारी दी है :- प्रातः 4 बजे मंगला आरती होगी। सवा 4 बजे से 6 बजे तक कपाट बंद रहेंगे। 6 बजे श्रृंगार आरती होगी, और 6:30-11:50 बजे तक दर्शन होंगे। फिर 12 बजे तक कपाट बंद रहेंगे, और 12 बजे…

Read More

 अमरीका की निजी कंपनी फायर फ्लाई एयरोस्पेस के चंद्रमा मिशन ब्लू घोस्ट ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है। यह लैंडिंग चांद के मेयर क्रीसियम क्षेत्र में हुई। यह मिशन तीन बड़े स्पेस मिशन की शुरुआत है, जो चांद के इस न देखे गए हिस्से में उतरेंगे। 15 जनवरी, 2025 को ब्लू घोस्ट मिशन की शुरुआत हुई थी, जब इसे Space X के रॉकेट Falcon-9 से अंतरिक्ष में भेजा गया था। इस अंतरिक्ष मिशन ने करीब एक महीना पृथ्वी की कक्षा में चक्कर काटे। इसके बाद वह चंद्रमा की तरफ रवाना हुआ और 16…

Read More