Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं ने शुरू की धरना प्रदर्शन
- आज का राशिफल. 18.02.2026
- अवधनामा 2026 कवि सम्मेलन
- आज का राशिफल. 17.02.2026
- मुख्यमंत्री से गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की शिष्टाचार भेंट
- 🌸 आज का राशिफल. 16.02.2026
- बालाजी मंदिर दरबार में जलाभिषेक के साथ मनाया गया फगुआ
- आज का राशिफल. 15.02.2026
Author: Anil Singh
गोरखपुर 18 फरवरी! पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस इलाज में कर्मचारी/पेंशनर और उनके परिजनों को हो रहे परेशानियों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित पत्र उनके कैंप कार्यालय गोरखनाथ मंदिर में दिया। पत्र में कर्मचारी नेताओं ने माननीय मुख्यमंत्री जी से निम्नवत कमियों को दूर करने की मांग की है। १. कैशलेश चिकित्सा में ओपीडी,जांच सहित संपूर्ण इलाज शामिल किया जाए। २. भर्ती प्रक्रिया सरल बनाई जाए और भर्ती मरीज को प्राइवेट रूम दिया जाए। ३. बीमारी निर्धारित होने और सांची संस्थान से भर्ती अनुमोदन…
भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ की मौजूदगी में रेखा गुप्ता के नाम पर विधायकों ने सहमति की मुहर लगाई। अब रेखा गुप्ता के हाथ में होगी दिल्ली की कमान। शालीमार बाग से विधायक चुनी गई रेखा गुप्ता 27 साल बाद बीजेपी के सत्ता में आने पर इस पद को संभालेंगी। रेखा का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी से पुराना नाता है। 2020 चुनावों में बंदना कुमारी से हारने के बाद इस बार 29 हज़ार वोटों से जीत दर्ज की। हरियाणा के जींद की मूल निवासी रेखा गुप्ता छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय…
भोजपुरी सिने इंडस्ट्री में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी मील का पत्थर साबित करते हुए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एक अलग मुकाम तक ले जाने का प्रयास कर रही है। इस कंपनी के द्वारा रिलीज हुए कई गाने आज की तारीख में मिलियन व्यूज के साथ मिलियन क्लब में शामिल होकर धूम मचा रहे हैं। वहीं म्यूजिक कंपनी से रिलीज गानों में खूबसूरत अदाकारा माही श्रीवास्तव ने अपने अभिनय का लोहा मनवा दिया। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज सभी 14 गानों में माही श्रीवास्तव ने परफॉर्म किया है, जो इस समय इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग में छाए हुए हैं। माही श्रीवास्तव ने उन…
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का इस साल का पहला होली सांग ‘रंगवा लाल बलम’ हुआ रिलीज, गाने में शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव ने मचाया तहलका, इन दिनों गुलाबी ठंडी का मौसम और होली का खुमार हर किसी को मन भावन लग रहा है। ऐसे में म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने इस साल का अपना पहला होली गीत ‘रंगवा लाल बलम’ लेकर आई है, जिसे मोस्ट पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने गाया है और इसके वीडियो में फेमस एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने बेस्ट परफॉर्मेंस किया है। एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का भी इस साल का यह फर्स्ट होली सांग है, जिसमें वह होली…
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) : बडहलगंज कस्बे के मु. पुरानी चकबन्दी स्थित आई. डी. एम. क्लासेज में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर कक्षा ग्यारह के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आई. डी. एम. क्लासेज के डायरेक्टर राजीव जायसवाल व जसेन्दर सिंह ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्होंने कहा कि इंस्टिट्यूट हमेशा छात्रों के कल्याण के लिए खुला रहेगा साथ ही तैयारी में भी सहयोग करेगा।अध्यापक अवनीश उपाध्याय, शुभम् जायसवाल, विनय, अंकित, व महेश कुमार ने छात्रों को प्रेरणादायक विचार…
संवाददाता– एस. पी. सिंह सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवा तहसील के चर्चित लेखपाल जीतेन्द्र मिश्रा पर एक बार फिर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है । तहसील क्षेत्र के कूवाबार निवासी छोटेलाल ने उपजिलाधिकारी सहजनवा दीपक गुप्ता को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की साहब 2 वर्ष पूर्व लेखपाल जीतेन्द्र मिश्रा हमारे गाँव के लेखपाल थे, उस समय उन्होने जमीन पट्टा करने के नाम पर हमसे 5500 रुपया लिया और कहा की जमीन तुम्हे पट्टा कर दूंगा । इसके कुछ दिन बाद ही उनका तबादला हो गया । आज 2 वर्षो से तहसील का चक़्कर लगा रहा हूँ लेकिन ना ही जमीन मिली…
ब्यूरो प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर गोरखपुर जनपद की बेलघाट थाने की पुलिस ने थाना अध्यक्ष विकास नाथ के नेतृत्व में बुधवार को बहुचर्चित अभिषेक उर्फ चंचल हत्याकांड के आरोप में वांछित अपराधी मानवेंद्र सिंह मानु की चल अचल संपतियों का जांच किया। वहीं बेलघाट पुलिस ने बुधवार को तीन ट्रैक्टर, एक मोटरसाइकिल व एक स्कूटी जब्त कर लिया है। बेलघाट पुलिस व राजस्व टीम द्वारा मानवेंद्र सिंह के घर की नाप जोख भी की गई है। इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष बेलघाट विकास नाथ ने बताया की मानवेंद्र सिंह मानु के चल व अचल संपत्तियों की जांच की…
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) : बड़हलगंज विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल में प्रशिक्षु द्वारा बच्चों का निपुण आकलन हेतु जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान गोरखपुर से निपुण आकलन हेतु डायट प्रशिक्षु रजनीश यादव, एवं रवि प्रकाश द्वारा निपुण आकलन किया गया। जिसमें कक्षा 1 के 12 बच्चों एवं कक्षा 2 में 11 बच्चों का निपुण आकलन भाषा एवं गणित विषय पर आधारित है। डायट प्रशिक्षुओं के द्वारा एक, एक बच्चों से भाषा एवं गणित से सम्बंधित मोबाइल ऐप के माध्यम से निपुण आकलन किया गया और विद्यालय के सभी बच्चे निपुण हुए। इस अवसर पर…
आंगनबाड़ी की भर्ती में प्रतिष्ठित कॉलेज से बीटेक, एमए व बीएड पास डिग्री धारक भी आवेदक, – कुल 311 पदों के सापेक्ष 7452 अभ्यर्थियों का आवेदन – विकास भवन में अभिलेखों का सत्यापन कल से होगा सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। रोजगार के लिए मारामारी की ये नई तस्वीर है।जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए पद तो सिर्फ 311 हैं। लेकिन इन पदों पर किस्मत आजमाने वालों की संख्या 7452 हो गई है। इतना ही नहीं केवल आठ हजार रुपये प्रतिमाह के मानदेय वाले इस पद के लिए महिलाएं अपनी एमए-बीटेक तक की डिग्री कुर्बान करने को तैयार हैं। जनपद में इस…
बस्ती । भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती द्वारा संचालित तीन दिवसीय रोवर् / रेंजर प्रशिक्षण शिविर का समापन राजकीय महाविद्यालय, सेहमों, बस्ती में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अतुल कुमार पांडे ने बच्चों द्वारा बनाए गए टेंट का निरीक्षण करते हुए किया तथा अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से बच्चे अनुशासित होते हैं और समाज के प्रति देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन कर पाते हैं। विद्यालय रोवर प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत करते हुए कहा इस प्रशिक्षण के बाद होने वाले निपुण सोपान राज्य पुरस्कार राष्ट्रपति पुरस्कार तक…
