Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल. 26.04.2026
- आज का राशिफल. 25.04.2026
- शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, समाज के प्रति जीवनभर रहती है जिम्मेदारी : राजेश धर दुबे
- गोरखपुर में ठेकेदार की संदिग्ध मौत, फार्महाउस में मिली लाश
- ड्यूटी पर चुनाव अधिकारी, लेकिन खुद वोट से वंचित! 65 नाम वोटर लिस्ट से गायब, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँचा
- आज का राशिफल. 24.04.2026
- कानपुर में Lenskart शोरूम में हंगामा, BJP कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से मचा बवाल
- प्रयागराज: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित, 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
Author: Anil Singh
विजय रथ पर सवार हरिओम ज्वेलर्स क्रिकेट क्लब ने जीता मैच, उनवल प्रीमियम लीग (यू,पी,एल) 2025, कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, विधायक प्रदीप शुक्ला ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर किया पुरस्कृत, ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर। उनवल गोरखपुर। उनवल प्रीमियम लीग (यू,पी,एल) 2025 कैनवस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत उनवल के वार्ड नम्बर 12 में स्व.बृन्दावन त्रिपाठी क्रिकेट ग्राउंड पर किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेन्द्र सु उर्फ बृजेश सिंह ने मैच का शुभारंभ किया गया तथा बाबू अभिनव सिंह द्वारा विकेट पर फिता काट कर मैच का शुभारंभ किया गया।आज फाइनल मैच…
भोजपुरी की संगीत जगत की पॉपुलर लोकगायिका तनु प्रियंका अपनी मधुर आवाज में दिल को छू लेने वाला भोजपुरी लोकगीत ‘गइला परदेस’ लेकर आई हैं। यह मर्मस्पर्शी गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। यह एक पारिवारिक गाना है, जोकि सभी श्रोताओं को भावविभोर कर रहा है। यह गीत परदेसी पति के बिरह में रुदन करती पत्नी की बेबसी और पति की बेवफाई पर आधारित है। कइसे परदेसी बालम के उपेक्षा के बावजूद पत्नी घर संभाल रही है और बच्चों का पालन-पोषण कर रही है और घर बार संभाल रही है। इस गाने को तनु…
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की प्रभात पाण्डेय के परिवार से भेंट, मृतक प्रभात पाण्डेय के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, प्रभात पांडेय कांग्रेस परिवार का सदस्य था, कांग्रेस पार्टी प्रभात के परिवार का पूरा ख्याल रखेगी– विश्व विजय सिंह, संवाददाता– एस.पी. सिंह गोरखपुर, सहजनवा । मंगलवार को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षेत्र के देईपार पहुंचकर लखनऊ में आयोजित प्रदर्शन के दौरान मृतक प्रभात पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पिता दीपक पांडेय से मुलाकात कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी । उन्होंने परिवार के साथ कुछ समय बिताया और इस दुखद घड़ी में उनका मनोबल बढ़ाया…
संवाददाता– एस.पी. सिंह गोरखपुर, सहजनवा । हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गोरहडीह गाव निवासी प्रह्लाद गोंड का इकलौता लड़का सत्यम (उम्र– 25 वर्ष) ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया । बताते चले कि मृतक सत्यम की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी, मंगलवार शाम को उसकी पत्नी से झगड़ा हुआ, फिर उसने अपनी पत्नी को दूसरे कमरे में बन्द कर अपने आप को एक अलग कमरे में बन्द कर छत की कुंडी से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली…
संवाददाता– एस.पी. सिंह गोरखपुर, सहजनवा । बुधवार को सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांदबारी के राजस्व गांव रानूखोर में स्थित पुलिया के नीचे बोरे में रखा कुछ कचरे को देख कर ग्रामीणों ने बोरे में लाश होने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दे दिया । जिससे सहजनवां पुलिस हलकान हो गई और बोरे को खोला तो नजारा कुछ और था । इसके बाद पुलिस लौट आई । प्राप्त जानकारी के अनुसार सहजनवां थाना क्षेत्र के रानूखोर पुलिया के नीचे दिन में सुबह 10.30 बजे के करीब ग्रामीणों ने बोरे में भरा कुछ चीज को देखकर लाश…
संवाददाता– एस.पी. सिंह, गोरखपुर, सहजनवा। सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ल ने बुधवार को भक्सा निवासी मृतक अभिषेक के पिता इन्द्रेश को 412000 का चेक सौंपा । इस दौरान विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा योगी के शासन में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। पीड़ित के साथ शासन प्रशासन हमेशा खड़ा रहेगा । क्योंकि योगी के शासन में गुंडे माफियों का युग खत्म हो गया है । अब देश में मोदी व प्रदेश में योगी युग चल रहा है । अपराधियों को जमीन से उखाङ कर कारवाई की जा रही है । पीङीत के साथ हमेशा बीजेपी सरकार खड़ी रहेगी और सहयोग…
रिपोर्ट : पुनीत वर्मा नौतनवा : भारत नेपाल संबंधों को और मजबूत करने एवं आपसी भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय मीडिया द्वारा भारत नेपाल मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच (द्वितीय वर्ष) का भव्य आयोजन आगामी 9 फरवरी दिन रविवार को नौतनवा के डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज नौतनवा में किया जाएगा। जिसको लेकर भारतीय मीडिया द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। वहीं, आज भारत नेपाल मीडिया टीम एवं प्रायोजकों द्वारा संयुक्त रूप से महराजगंज जनपद के नौतनवा स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें इस मैत्रीपूर्ण मैच के उद्देश्य के साथ दोनों टीमों की…
धूल प्रदूषण से जानलेवा बने ईंट भट्ठे की एसडीएम से शिकायत, मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने की जांच, सौंपी रिपोर्ट, ब्यूरो प्रभारी : संतोष कुमार त्रिपाठी खजनी गोरखपुर खजनी गोरखपुर। इलाके के नैपुरा गांव के निवासी जयनाथ चौबे ने उप जिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, उनके गांव नैपुरा की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर बने ईंट भट्ठों के कारण वाहनों के आवागमन से अथवा तेज हवा चलने पर धूल के घने गुबार के कारण लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। प्रार्थनापत्र में बताया गया है कि डीएस मार्का,…
वाराणसी में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव हताश और निराश हो गए हैं और हार से पहले ही वे अपनी भूमिका बना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई फर्जी आईडी लेकर जाएगा तो उसे चेक किया जाएगा। राजभर का कहना है कि यह सब बयानबाजी इसलिए हो रही है क्योंकि अखिलेश यादव हारने वाले हैं और इसलिए वे अनर्गल बयान दे रहे हैं।
न्यूज/महाकुम्भ नगर : कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से यह भ्रामक कथन प्रचारित किया जा रहा है कि कुंभ मेला क्षेत्र में भगदड़ के कारण घायल होने से उपनिरीक्षक श्री अंजनी कुमार राय की मृत्यु हो गई थी। उक्त संदर्भ में अवगत कराना है कि श्री अंजनी कुमार राय की ड्यूटी भीड़ के दबाव वाले स्थान पर नहीं थी। दिनांक 30-01-2025 को ड्यूटी के दौरान इनकी अचानक तबीयत खराब होने पर इन्हें इलाज हेतु अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों द्वारा इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। श्री अंजनी कुमार राय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार इनकी मृत्यु हार्ट…
