Author: Anil Singh

गोरखपुर: महाकुंभ से लौट रही रोडवेज की बस में पीछे से आ रही बस ने मारी टक्कर, 10 से अधिक यात्री घायल, गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गगहा में सराय चौराहे के पास सुबह 11 बजे हुई दुर्घटना  महाकुंभ से आ रही बस श्रद्धालुओं को उतार रही थी,तभी पीछे से आ गई दूसरी बस  वाराणसी हाईवे पर गगहा के सराय चौराहा के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुआ हादसा,  महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक रोडवेज बस जब यात्रियों को उतार रही थी, तभी गोरखपुर की ओर से तेज गति से आ रही राप्तीनगर डिपो की दूसरी बस ने…

Read More

प्रयागराज में अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने अभी कुछ दिन पहले ही संन्यास की दीक्षा ली थी और संन्यास लेने के बाद ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था, जिसका जमकर विरोध हुआ और किन्नर अखाड़े में बड़ी कलह शुरू हो गई। परिणामस्वरूप अब ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। दोनों को ही किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ये कार्रवाई की है।

Read More

इंडिगो एयरलाइंस के CEO ने संगम में लगाई डुबकी, बोले- शब्दों में नहीं बयां की जा सकती महाकुंभ की ऊर्जा,  भारत के सबसे भव्य आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ की दिव्यता केवल देशवासियों को ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के श्रद्धालुओं को भी आकर्षित कर रही है।  अध्यात्म की गहराइयों को महसूस करने के लिए विदेशी नागरिक बड़ी संख्या में कुंभ पहुंच रहे हैं।  हाल में ही इंडिगो एयरलाइंस के सीईओ पीटर एल्बर्स ने भी त्रिवेणी में डुबकी लगाई। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की। साथ ही उन्होंने महाकुंभ को लेकर अपने अनुभव भी बयां किए।

Read More

अयोध्या: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर कहा, “मिल्कीपुर से ऐतिहासिक परिणाम आने वाले हैं। इस बार फिर मिल्कीपुर पूरे प्रदेश और देश को संदेश देने का कार्य कर रहा है। हमें बहुत प्यार और सम्मान मिला है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि मिल्कीपुर से समाजवादी पार्टी एक ऐतिहासिक जीत की ओर जाएगी…” महाकुंभ भगदड़ घटना पर उन्होंने कहा, “… सरकार को कुछ ऐसी योजनाएं लानी चाहिए जिससे श्रद्धालुओं को आगे किसी ऐसी घटना का सामना न करना पड़े। हम पीड़ितों के परिवार वालों को संवेदनाएं देते हैं…”

Read More

Breaking, महाकुंभ नगर : महाकुंभ में आएंगे 73 देश के 116 राजदूत। एक फरवरी को अरेल में किया जाएगा भव्य स्वागत। अरेल में अपने देश के ध्वज को फहराएंगे उसके बाद संगम में लगाएगा पुण्य की डुबकी। अक्षयवट, सरस्वती कूप और हनुमान मंदिर का करेंगे दर्शन। अमेरिका, ब्राजील,दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस रूस, स्विट्जरलैंड, जापान, न्यूजीलैंड, जर्मनी, नेपाल और कनाडा सहित 73 देशों के राजदूत प्रयागराज आएंगे। 2019 के कुंभ में भी 73 देशों के राजदूतों को बुलाया गया था।

Read More

प्रयागराज ब्रेकिंग : महाकुंभ में गंगापुल को पार करने का स्‍टंट देख रूह कांप जाएगी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए शासन और प्रशासन ने व्‍यवस्‍था को और दुरुस्‍त कर दिया लेकिन कुछ ऐसे उत्‍साही हैं जो अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं हिचक रहे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हुआ है जिसमें एक शख्‍स संगम क्षेत्र के ऊपर बने पुल की रेलिंग से लटक कर उसके किनारे पर पैर रखकर आगे बढ़ रहा है। पुल पर श्रद्धालु ठसाठस भरे हैं लेकिन युवक की यह हरकत उसकी जान ले सकती है।

Read More

रिपोर्ट : पुनीत वर्मा नौतनवा : नौतनवा थाना क्षेत्र के बैरियहवा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। स्वजन ने समय रहते देख लिया और आनन – फानन में नौतनवा के मां बनेलिया माता मंदिर स्थित मैक्स सिटी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। कुछ लोग गांव में पाइपलाइन बिछाने के दौरान अश्लील गाने चला रहे थे। जिस पर युवक ने विरोध किया तो वे लोग विवाद करने लगे। कहासुनी इतनी बढ़ गई की उन लोगों ने संतोष थापा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना से आहत होकर संतोष…

Read More

रिपोर्ट : अरविंद कुमार सोनौली : नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देव गुरुवार की दोपहर भारत नेपाल सीमा सोनौली बार्डर से कड़ी सुरक्षा के बीच गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर के लिए रवाना हुए। सोनौली सीमा पर पहुंचने पर नेपाल हिन्दू संगठनों के लोगों ने भव्य स्वागत किया। बताया गया है कि पूर्व राजा ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देव गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे और विशेष पूजा करेंगे। पूर्वराजा शाह के मीडिया सचिव फणीराज पाठक ने बताया कि पूर्व राजा ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देव गुरुवार को गोरखपुर दौरे के दौरान पूर्व राजा शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से…

Read More

संवाददाता– एस.पी. सिंह गोरखपुर, ( सहजनवा ) । सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवास की रहने वाली महिला विमला देवी पत्नी राम नरायण सहानी बीते बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ से गयी थी और लापता हो गयी । लोगों ने बहुत तलाश किया परंतु पता नहीं चल सका है। उसके साथ गाँव के अन्य श्रद्धालु भी गये थे, सभी घर लौट आये और विमला देवी के घर वालों को गायब होने की सूचना दी। मौनी आमावस्या के दिन कुंभ में मची भगदड़ में यह गायब हो गयी थी। उक्त जानकारी ग्रामीणों ने मीडिया को दी । इसी क्रम में थाना…

Read More

रिबेल स्टार राहुल सिंह और क्यूट गर्ल रेशमा शेख की हृदयस्पर्शी फ़िल्म ‘चिट्ठी’ फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह सिनेमाहॉल के साथ ही साथ पूर्वांचल मल्टीप्लेक्स के यूट्यूब चैनल, ओटीटी एवं टीवी चैनल पर रिलीज की जाएगी। यह जानकारी एक्टर राहुल सिंह ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करके दिया है। उन्होंने लिखा है कि ‘द डील डन द क्लट फ़िल्म चिट्ठी!’ उन्होंने आगे लिखा है कि ‘भोजपुरी फिल्म चिट्ठी का डील हो गया, उसको हिंदी और पंजाब के मशहूर कंपनी पूर्वांचल मल्टीप्लेक्स ने खरीदा है। इसको बेहतरीन तरीके से रिलीज़ किया जाएगा। आप सब बहुत जल्द…

Read More