Author: Anil Singh

कौड़ीराम-बांसगांव मार्ग पर बेखौफ दौड़ रहे मालवाहक ट्रेलर और ट्रकों पर रोक लगाने में पुलिस विफल। रविवार की शाम करीब 6 बजे बघराई गांव के पास अनियंत्रित गति से जा रहे ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर, 3 युवक घायल। सभी की हालत नाजुक। घायलों को बांसगांव सीएचसी के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल को किया रेफर। बीती रात को भी बांसगांव में बड़ौदा यूपी बैंक के पास ट्रक की ठोकर से एक बैगनार कार हो गयी क्षतिग्रस्त। कार सवार घायल।

Read More

सरकार ने 19 हस्तियों को पद्म भूषण अवार्ड से नवाजा है, जिनमें साध्वी ऋतंभरा का नाम भी आया है. साध्वी को सामाजिक कार्यों के लिए ये सम्मान दिया गया है। साध्वी ऋतंभरा ने देश-विदेश में श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से धर्म का प्रचार प्रसार कर लोगों को आध्यात्म से जोड़ने का कार्य किया। अनाथ बच्चों को वात्सल्य की छांव दी। यहां से पढ़े-लिखकर बच्चे अफसर बने हैं।

Read More

उत्तराखंड में 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता लागू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका ऐलान कर दिया है. सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता लागू की जाएगा. इसका साथ ही उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा.

Read More

गोरखपुर: पादरी बाजार के एक नजदीकी मैरिज हाउस के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर एक लड़के ने मना कर दिया कि यहां पर गाड़ी ना खड़ी करें मेरे घर के लोग अभी आए नहीं है , उस पर दरोगा जी को गुस्सा आ गया और गाली देते हुए उसके घर में घुस गए वहां पर मौके पर मौजूद लोगों ने मौके की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी और देखा की ब्लैक कोट, व्हाइट शर्ट पहने युवक जो हाथ में पिस्तौल लहराते हुए लड़के को घर से बाहर खींच रहा हैं और अपने आप को पुलिस वाला बता रहा हैं। मामला…

Read More

गोरखपुर। 1 फरवरी को केंद्रीय बजट आएगा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  अपना आठवां बजट पेश करेगी I इस बार के वित्तीय बजट पर अपनी राय देते हुए ‘वित्तीय सलाहकार सुनील वर्मा’ ने कहा कि  “हर वर्ग हर उद्योग क्षेत्र को बजट से उम्मीदें होती हैं, विभिन्न वर्गों की अपेक्षाओं और मौजूदा देश की वित्तीय स्थिति का दबाव वित्त मंत्री पर होगा I इस बजट में सबसे महत्वपूर्ण तौर पर मध्यम वर्ग को एक बूस्टर डोज की अत्यंत आवश्यकता है। यही मध्य वर्ग ही वास्तविक तौर पर अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। मध्यवर्ग के हाथ में पैसा बचना चाहिए , कर का…

Read More

महाकुंभ में सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। कॉल इंटरसेप्ट, सर्विलांस के जरिए सुरक्षा एजेंसियों ने एक मैसेज पकड़ने के बाद यूपी के सुल्तानपुर से एक संदिग्ध को उठाया है। युवक का नाम मान सिंह बताया जा रहा है। वह पंजाब का रहने वाला है। उसके पास से फर्जी आईडी, महाकुंभ से जुड़े दस्तावेज, फोटो और वीडियो मिले हैं।

Read More

सात साल के बच्चे को कुत्तो ने नोंचा, शरीर पर 17 से अधिक जख्म; दो इंच चमड़ी सहित बाल उखड़े, ग्वालियर के शारदा बाल ग्राम आश्रम में सात साल के बच्चे रविकांत पर आवारा कुत्तों ने हमला किया, जिससे उसके शरीर पर 17 से अधिक जख्म हो गए, और सिर से दो इंच चमड़ी उखड़ गई। बच्चे का ऑपरेशन किया गया और उसे रेबीज से बचाव के लिए इंजेक्शन दिए गए।

Read More

भारत ने हमेशा साथ दिया, हम भी PM मोदी की योजनाओं को कर रहे हैं लागू: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने शनिवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बातचीत के दौरान व्यापार, निवेश, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, ऊर्जा, सुरक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इंडोनेशिया के दूतावास की जमीन भारत सरकार द्वारा गिफ्ट में दी गई थी, जो दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों का प्रतीक है।

Read More

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, यात्रियों से लिया गया फीडबैक गोरखपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) गोरखपुर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में इस अभियान को अंजाम दिया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया और टिकटिंग एरिया की बारीकी से जांच की गई। अभियान में जीआरपी और आरपीएफ की टीमों के साथ-साथ बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की भी तैनाती की…

Read More

पिछले 10 दिनों के अंदर 10 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में स्नान कर चुके हैं यह ताकत है सनातन धर्म की और यही ताकत है हमारे पूज्य संतों की… यहां कोई जाति, कोई पंथ व संप्रदाय और नाम नहीं पूछता है…- योगी आदित्यनाथ

Read More