Author: Anil Singh

गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद, फिल्म अभिनेता और जनप्रिय नेता रवि किशन शुक्ला को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक घोषित किया गया है। पार्टी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए रवि किशन ने कहा कि वे बिहार की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के “विकसित भारत—समृद्ध बिहार” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा — “बिहार मेरा अपना है, मेरी मिट्टी है। आज बिहार विकास, रोजगार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए युग की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के…

Read More

गोरखपुर। 44 वीं यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में सेंट्रल पब्लिक एकेडमी, चौरीचौरा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 164 बृहस्पतिवार को हुआ। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के नेतृत्व में चल रहे इस नौ दिवसीय शिविर में कैडेट्स को सैन्य, शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास से संबंधित विविध प्रशिक्षण प्रदान किए गए। नौवें दिन की शुरुआत क्विज़ प्रतियोगिता से हुई, जिसमें कैडेट्स ने एनसीसी, सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद कैडेट्स को शहीद स्मारक भ्रमण पर ले जाया गया, जहाँ उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को…

Read More

“मार्ग दुर्घटना में जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 32 खजनी गोरखपुर रंजनी देवी के पति का लिंक एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर हुआ हादसा खजनी थाने के अंतर्गत रुद्रपुर गांव की निवासी हैं।” ब्यूरो प्रभारी: संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी, गोरखपुर। खजनी। गोरखपुर बांसगांव थाना क्षेत्र हरनही चौकी अंतर्गत गड़ैना गांव में स्थित लिंक एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर हुए सड़क हादसे में जिला पंचायत सदस्य रजनी देवी के पति राजकुमार 53 वर्ष की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना बीती रात लगभग 11 बजे की बताई गई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बांसगांव थाने के…

Read More

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ छठ गीत ‘छठी माई के पावन परबिया’ लेकर आई है। इस गीत में काजल राघवानी ने मनमोहक अदाकारी किया है, जोकि उनके फैंस और ऑडियंस को बहुत अच्छा लग रहा है। इस गीत को भक्तिभाव में डूबकर सिंगर कीर्ति सिंह ने गाया है, जोकि सुनने में बहुत ही कर्णप्रिय और मधुर लग रहा है। इस गाने का फिल्मांकन गंगा तट पर और शानदार हवेली पर किया गया है और इस गीत में छठ पूजा की तैयारी किस तरह की जा रही है, इस पर फोकस किया गया है।…

Read More

गोरखपुर। नव दिवसीय अखंड संकीर्तन कार्यक्रम मैं आज कुशीनगर की मशहूर कीर्तन गायिका तनु प्रिया जी की भक्ति में प्रस्तुति हुई। पूरा बालाजी मंदिर प्रांगण भक्तों से सराबोर रहा। इस शुभ अवसर पर ट्रांसपोर्टर कामाख्या सिंह के द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी जी द्वारा आए हुए सभी कलाकारों का अंग वस्त्र पहना कर का स्वागत किया गया। इस शुभ घड़ी में गजराज का भी आगमन बालाजी प्रांगण में हुआ। श्री बालाजी सेवा समिति उपाध्याय अमितेश्वर कुमार दुबे सचिव आशुतोष कुमार सिंह‌ कोषाध्यक्ष जय प्रकाश ओझा सह कोषा अध्यक्ष…

Read More

गोरखपुर। दीपावली के पावन अवसर पर मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क दो गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी देने का बड़ा उपहार दिया है। बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को यह सौगात प्रदान की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े रहे। गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ग्रामीण विपिन कुमार सिंह ने सभागार में उपस्थित 105 लाभार्थी महिलाओं को दो गैस सिलेंडरों का चेक वितरण किया। कार्यक्रम में एडीएम वित्त विनीत कुमार…

Read More

गोरखपुर। महानगर की बढ़ती यातायात समस्या को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से बुधवार को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडलायुक्त ने शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान विशेष रूप से दीपावली और छठ पर्व के समय यातायात व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात…

Read More

गोरखपुर। आगामी वर्ष गोरखपुर महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को मंडलायुक्त सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महोत्सव की सभी तैयारियां समयबद्ध और सुनियोजित ढंग से पूरी की जाएं, ताकि यह आयोजन अगले वर्ष और भी भव्य रूप में सामने आए। बैठक में निर्णय लिया गया कि गोरखपुर महोत्सव 2026 का आयोजन 10, 11 और 12 जनवरी को चम्पा देवी पार्क में किया जाएगा। महोत्सव में इस बार हॉलीवुड और बॉलीवुड कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकार भी अपनी नृत्य, संगीत और लोककलाओं की…

Read More

अमेरिका के नामी विदेश नीति विद्वान और भारतीय मूल के डिफेंस एक्सपर्ट एशले जे टेलिस को गिरफ्तार कर लिया गया है. वर्जीनिया राज्य के पूर्वी जिले के अटॉर्नी ऑफिस के अनुसार एशले टेलिस को अमेरिका की खुफिया रक्षा जानकारी को गैरकानूनी रूप से अपने पास रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Read More