Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- संत कबीर नगर: OTP दिखाने के बावजूद महिला को नहीं मिला गैस सिलेंडर!”
- गोरखपुर के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम, कोर्फबॉल चैंपियनशिप में बढ़ाया जिले का मान
- आज का राशिफल। 29.03.2026
- गोरखपुर में पवन सिंह का ‘टचबडी’ धमाका, पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत’ को मिला म्यूजिक बूस्ट
- मेडिकल स्टोर के बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
- गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य राम नवमी रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाया जय श्रीराम का जयकारा
- आज का राशिफल। 28.03.2026
Author: Anil Singh
भोजपुरी फिल्मों और गानों में शानदार अदायगी और मनमोहक अदा की बदौलत एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव करोड़ो दिलों पर राज कर रही हैं। उनके फैंस और दीवानों की बहुत लंबी लिस्ट तैयार है। ऐसे में ब्यूटीफुल एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपने फैंस व ऑडियंस के बीच नया भोजपुरी लोकगीत ‘छोड़ी मेहरिया’ लेकर आई हैं। इस गाने को मधुर आवाज में फेमस सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने को जहाँ सिंगर गोल्डी यादव ने सुरीली आवाज में गाकर श्रोताओं के कानों मिसिरी से घोल रही हैं। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी दिलकश अदा से सब पर बिजली गिरा रही हैं। यह…
सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘आंखें’ फेम पूर्वांचल के स्टार हीरो ‘आशीष सिंह बंटी’ जी का जन्मदिन इस साल का काफी खास रहा है। एक ओर जहां उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए शुभचिंतकों का रात व दिन भर बधाईयों का ताँता लगा रहा। वहीं दूसरी ओर कई जगह पर उनके जन्मदिन का केक काटकर बर्थडे मनाया गया। ऐसे में सिनेमाघरों में हालिया रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘आंखें’ के बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने का और स्टारडम हासिल करने की दोहरी खुशी के साथ केक काटकर आशीष सिंह बंटी का जन्मदिन का जश्न महमूरगंज वाराणसी स्थित होटल ‘संकल्प’ में…
इस सपने को साकार करते हुए जनपद गोरखपुर में आज आवासीय परियोजना के अंतर्गत EWS/LIG फ्लैट्स के आवंटियों को चाबी वितरित करने के साथ ही ₹118 करोड़ लागत की विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी किया। सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं !
डोनाल्ड ट्रंप का सपना टूटा, वेनेजुएला की महिला ने मारी बाजी..! 1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सपना टूट चुका है। 2. वे लंबे समय से नोबेल प्राइज को लेकर अपनी दावेदारी कर रहे थे। 3. हालांकि उनका यह सपना अब टूट चुका है। उनकी जगह maria corina machado को शांति पुरस्कार दिया गया है। यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं।
यूपी झांसी से STF ने किया गिरफ्तार!! उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से गांजे की तस्करी कर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में भेजी जा रही थी!! सेंट्रो कार से दोनों तस्कर मेरठ पहुंचा रहे थे खेप!! STF ने झांसी में रोक कर सेंट्रो कर किया चेक!! सेंट्रो के पिछले हिस्से बंपर में और चारों गाड़ी के पहियों के ऊपर और गाड़ी के अन्य हिस्सों में कैविएट बनाकर छुपाई गई थी गांजे की खेप !!
“सीएम युवा योजना के दो लाभार्थियों के अनुभव सुन अन्य युवाओं को मुख्यमंत्री ने किया प्रेरित” गोरखपुर, 10 अक्टूबर। चंपा देवी पार्क में आयोजित उत्तर प्रदेश ट्रेड शो स्वदेशी मेला के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष मंच पर सीएम युवा (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान) योजना के दो लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने इस योजना की उपादेयता की चर्चा की और इससे अपने जीवन में आए बदलाव की जानकारी भी सबको दी। दोनों की बातों को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं और अन्य युवाओं को भी उद्यमी बनने के लिए…
भारतीय क्रिकेट टीम के चमकते सितारे रिंकू सिंह को 5 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार यह धमकी किसी और ने नहीं, बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गैंग ‘D कंपनी’ की तरफ से भेजी गई है। जानकारी के मुताबिक, ये धमकी भरे मैसेज सीधे रिंकू को नहीं बल्कि उनकी प्रमोशनल टीम को भेजे गए । इसी वर्ष टीम को तीन अलग-अलग मैसेज मिले। क्राइम ब्रांच का कहना है कि यह एक बड़ा रैकेट हो सकता है। इसी तरह के धमकी भरे ईमेल जीशान सिद्दीकी को भी मिले थे। उनके पिता और NCP…
किसकी नजर लग गई है। पिछले कुछ दिनों से पंजाब व पंजाब के लोग दुखभरी खबरें सामने आने से गम में डूबे हुए हैं। पिछले कुछ दिनों के दौरान न जाने पंजाब के कितने ही फिल्मी सितारे दुनिया को अलविदा कह गए, जिनमें पंजाबी फिल्मों में कामेडी के बादशाह जसविंदर भल्ला, सिंगर राजवीर जवंदा और अब आयरनमैन वरिंद्र घुम्मन शामिल हैं, जिनकी अचानक हुई मौतों ने पूरे पंजाब को शोक में डुबो दिया है। पिछले कुछ दिनों से सामने आ रही ऐसी दुखभरी खबरों ने पूरे राज्य को शोक में डाल दिया है। अब तो लोग अपने-अपने फोन की स्क्रीन…
गोरखपुर। सेंट्रल पब्लिक स्कूल, चौरीचौरा में 44 यूपी बटालियन एनसीसी, गोरखपुर द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 164 के दूसरे दिन कैडेट्स ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लिया। कैंप का संचालन कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के नेतृत्व में किया जा रहा है। दिन की शुरुआत शारीरिक प्रशिक्षण के साथ हुई, जिसके बाद फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, मैप रीडिंग और फायरिंग का अभ्यास कराया गया। दोपहर सत्र में एनसीसी जनरल लेक्चर आयोजित किया गया, जिसमें लेफ्टिनेंट वंदिता त्रिपाठी और चीफ ऑफिसर अनिल गुप्ता ने कैडेट्स को एनसीसी के उद्देश्यों, नेतृत्व कौशल, और…
गोरखपुर । श्रीबालाजी मंदिर (निकट विद्युत उपकेंद्र तारामंडल) में आज गुरुवार से नौ दिन 216 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू होगा। यह मंदिर में आयोजित अनुष्ठान में सबसे बड़ा कार्यक्रम है। इसके लिए प्रतिदिन अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए बुधवार को मंदिर परिसर में हुई बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए बालाजी मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी जी ने बताया कि सनातन धर्म के व्यापक प्रचार-प्रसार में यह समिति मंदिर स्थापना से ही सक्रिय है। मंदिर परिसर में अनवरत धार्मिक…
