Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गोला उपकेन्द्र में निजी प्रसव केंद्र पर प्रसूता की मौत: परिजन ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए
- आज का राशिफल. 12.02.2026
- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व पत्रकार मनोज कश्यप बने “संत कबीर फ़िल्म एवं टेलीविजन वेलफेयर” फ़िल्म संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष
- जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में किया गया निपुण आंकलन
- UP बजट का आकार वर्ष 2026-27 का ₹9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ 2025-26 की तुलना में 12.9% अधिक
- आज का राशिफल. 11.02.2026
- AIIMS गोरखपुर में प्रथम वर्ष एमबीबीएस छात्रों हेतु मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन
- आज का राशिफल. 10.02.2026
Author: Anil Singh
लखनऊ। राजधानी की बेटियों ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ की प्रीति कांडू और साक्षी चौरसिया को सम्मानित किया। अलीगंज स्थित प्रादेशिक स्टाफ एवं शोध प्रशिक्षण केंद्र की छात्रा प्रीति कांडू ने इंजीनियरिंग ट्रेड की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप किया है, जबकि साक्षी चौरसिया ने शिल्प प्रशिक्षक प्रशिक्षण योजना (CITS) परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप-15 में स्थान हासिल किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद दोनों छात्राओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों सम्मान मिलना किसी सपने के पूरे होने…
“गाँव, वार्ड और मोहल्लों को रोगमुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे दिलाई शपथ” गोरखपुर। कलेक्ट्रेट स्थित पर्यटन भवन से रविवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान (5 से 31 अक्टूबर) का शुभारंभ किया गया। सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने अभियान की शुरुआत करते हुए संचारी रोग निवारण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए जनजागरूकता और स्वच्छता ही सबसे प्रभावी उपाय है। कार्यक्रम से पहले जिलाधिकारी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सांसद ने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, नगर निगम, पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग के वर्करों को…
श्री बालाजी मंदिर परिवार की ओर से हमारे सम्माननीय अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मणि जी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अभिनंदन। हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि श्री जितेन्द्र मणि जी को उनकी कंपनी श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड में उत्कृष्ट कार्य, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण के लिए ZBH से BUH के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि न केवल उनका व्यक्तिगत गौरव है, बल्कि पूरे मंदिर परिवार और समाज के लिए भी प्रेरणादायक क्षण है। आप अपने कर्म, सादगी और सेवा-भाव से समाज में एक मजबूत प्रेरणास्रोत एवं आदर्श स्तंभ के रूप में स्थापित हैं। आपकी कार्यनिष्ठा…
गोरखपुर। गोरखपुर शहर और पूरे उत्तर प्रदेश राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण में, सेंट्रल एकेडमी की 17 वर्षीय छात्रा महक जायसवाल ने प्रतिष्ठित एली क्लब के 27वें मिस एंड मिस्टर टीन इंडिया 2025 के लिए चुनी गई फाइनलिस्ट में से एक के रूप में अपनी जगह बनाई है। उनका चयन न केवल एक व्यक्तिगत जीत है, बल्कि भारत के हृदयस्थल में उभरती प्रतिभाओं का प्रमाण भी है। 1997 से भारत के सबसे प्रतिष्ठित किशोर प्रतियोगिता मंच, एली क्लब द्वारा आयोजित, यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता भारत में किशोरों के लिए सर्वश्रेष्ठ मंच है। लिम्का बुक ऑफ़ नेशनल रिकॉर्ड्स में अपना नाम…
“एफ-16 और जेएफ-17 गिराने का भी दावा” भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने शुक्रवार को एयर फोर्स डे के मौके पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में पाकिस्तान के खिलाफ मई में हुए ऑपरेशन सिंदूर पर बड़े खुलासे किए। उन्होंने कहा कि भारत ने चार से पांच एफ-16 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने करीब 12 पाकिस्तानी विमान नष्ट किए, जिनमें नौ-दस फाइटर जेट थे। उन्होंने पाकिस्तान के मजे लेते हुए कहा कि वे भारतीय विमानों को लेकर जो मनोहर कहानियां चला रहे हैं, उन्हें चलने दिया जाए।…
दृष्टि IAS पर UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 के नतीजों को लेकर भ्रामक विज्ञापन देने का मामला सामने आया है, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने संस्थान पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, आरोप है कि दृष्टि IAS ने अपने प्रचार में 216 से अधिक उम्मीदवारों के चयन का दावा किया जबकि संस्थान की वास्तविक भूमिका और पाठ्यक्रम की जानकारी छुपाई गई थी.
गोरखपुर, 3 अक्टूबर 2025। पूर्वांचल के इतिहास में पहली बार स्वास्थ्य जगत के दिग्गज विशेषज्ञों का विराट संगम CRITICON 2025 सम्मेलन के रूप में गोरखपुर में आरंभ हुआ। पहले दिन की शुरुआत युवा चिकित्सकों द्वारा किए गए शोधपत्र प्रस्तुतिकरण से हुई, जिसे देश-विदेश से आए विशेषज्ञों ने सराहा। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ माननीय मंत्री श्री कमलेश पासवान जी, सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेता श्री रवि किशन शुक्ला जी, विधायक बांसगांव डॉ. विमलेश पासवान जी, डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ. महिम मित्तल, सह-अध्यक्ष डॉ. संतोष शर्मा (एचओडी एनेस्थीसिया, एम्स), सचिव डॉ. ए. के. मल्ल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज…
जाने माने फिल्म निर्देशक सुनील मांझी के कुशल निर्देशन में सुपरस्टार एक्ट्रेस मनी भट्टाचार्य और सिने स्टार राघव पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के जिला बलिया में भोजपुरी फिल्म ‘हमरे माई के पंचनामा’ की शूटिंग शुरू कर दिया है। सक्षम फिल्म वर्ल्ड, शिवोहम एंटरटेनमेंट प्रा.लि. बैनर के तले विकाश सिंह, इन म्युजिक प्रेजेंट्स भोजपुरी फिल्म ‘माई के पंचनामा’ का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। फिल्म निर्माता मनोज कुमार बहुत ही शिद्दत से इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों इस फिल्म का संगीतमय मुहूर्त मुंबई में धूमधाम से संपन्न किया गया था और…
विजयदशमी एवं दशहरा के शुभ अवसर पर राइजिंग ट्री एंटरटेनमेंट, कोमल प्रोडक्शन बैनर के तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘मांग हमार सेनूर तोहार’ का शुभ मुहूर्त मुंबई में धूमधाम से किया गया है। प्रोड्यूसर मनीषा पाटिल, आर.एस. सेन (खांडे), महेश यादव द्वारा बनाई जा रही इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में सुपरस्टार एक्ट्रेस संचिता बनर्जी और अभिनेता बीकेश ठाकुर की नई जोड़ी नजर आने वाली है। निर्देशक अनिल प्रकाश के निर्देशन में इस फ़िल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जाएगा। इस फिल्म का शुभ मुहूर्त धूमधाम से मुंबई में किया गया। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की…
“गोरखनाथ थाने पर आयोजित गोष्ठी, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश” गोरखपुर। विजयदशमी पर्व पर गोरक्षनाथ मंदिर से निकलने वाली पारंपरिक शोभायात्रा एवं दर्शन-पूजन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने मंगलवार को गोरखनाथ थाने के मीटिंग हॉल में ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों के साथ गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात एवं भीड़-प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि विजयदशमी का पर्व आस्था और श्रद्धा से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसी स्थिति में सभी अधिकारी…
