Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल. 30.03.2026
- संत कबीर नगर: OTP दिखाने के बावजूद महिला को नहीं मिला गैस सिलेंडर!”
- गोरखपुर के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम, कोर्फबॉल चैंपियनशिप में बढ़ाया जिले का मान
- आज का राशिफल। 29.03.2026
- गोरखपुर में पवन सिंह का ‘टचबडी’ धमाका, पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत’ को मिला म्यूजिक बूस्ट
- मेडिकल स्टोर के बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
- गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य राम नवमी रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाया जय श्रीराम का जयकारा
Author: Anil Singh
दिल्ली आनंद विहार से लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ और गोरखपुर से होते हुए पटना तक चलेगी यह बस। मिश्रा बंधु के द्वारा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम से अनुबंध कराकर यह बस चलाई जाएगी, जिसका उद्घाटन आज बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री एस एन सिंह के द्वारा नारियल तोड़कर धूप अगरबत्ती दिखा, फूल और माला से सजाकर लोगों को शुभकामनाएं दी । तीन राज्यों को में चलने वाली यह बसें यात्रियों को बेहतर सुविधा देगी क्योंकि स्लीपर और सिटिंग दोनों व्यवस्थाओं के साथ यह बस तीनों राज्यों के यात्रियों के लिए एक सुगम साधन बन रही है।
बॉलीवुड एक्टर राहुल शर्मा अब भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह के भोजपुरी फिल्म ‘डार्लिंग’ की अपार सफलता के बाद साउथ व भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मेघा श्री के साथ भोजपुरी फिल्म ‘मांग भरो सजना’ से एक्शन मूड में तहलका मचाने के लिए कमर कस लिये हैं। बता दें कि बाबा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी राहुल शर्मा और मेघाश्री के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘मांग भरो सजना’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है। डीआरजे रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ इस फ़िल्म के ट्रेलर में राहुल शर्मा लंबे बालों और दाढ़ी में रॉउडी लुक में नजर…
गोरखपुर। दिनांक 29 सितम्बर, 2025 को श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में माँ दुर्गा की महिमा का वंदन करते हुए भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में प्रसिद्ध गायिका श्रीमती चेता सिंह एवं भजन गायक श्री अंशुमान शुक्ल ने अपनी मधुर वाणी में भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके सुमधुर भजनों से संपूर्ण बालाजी दरबार गूँज उठा और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन होकर आनंदित होते रहे। कार्यक्रम की सफलता में विशेष सहयोग देने वाले समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मणि तिवारी, उपाध्यक्ष श्री अमितेश्वर दुबे एवं श्री एस.के. सिंह, सचिव श्री…
सहजनवा/ गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एक अनूठी पहल की गई। सहजनवां थाने में मुरारी इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा व एनसीसी कैडेट स्नेहा सिंह को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। यह कदम महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं को नेतृत्व की प्रेरणा देने के उद्देश्य व स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया। एक दिन की थाना प्रभारी बनीं 44वी बटालियन की कैडेट स्नेहा तथा अन्य जिम्मेदारी संभाली हुई कैडेट गरिमा यादव, नंदिनी वर्मा, सुधा सहित 15 कैडेट्स ने थाने का निरीक्षण किया और…
नौतनवा। रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक आयुष चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रार्थी अनुराग सिंह निवासी नौतनवा ने राज्य के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और सीएमओ महराजगंज को पत्र भेजकर रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष चिकित्सक द्वारा एलोपैथ की दवाएं लिखने की शिकायत की है। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि रतनपुर के आयुर्वेद चिकित्सक अक्सर एलोपैथ दवाओं के पर्चे लिख रहे हैं, जबकि उनके पास ऐसा लिखने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा, जन औषधि की आड़ में बाहरी एलोपैथ दवाओं की बिक्री की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी…
नवरात्रि का पर्व केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह आत्मा की जागृति और माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पावन अवसर है। जब हम भक्ति में लीन होकर माता रानी का गुणगान करते हैं, तो जीवन से नकारात्मकता दूर होकर आशा, विश्वास और शक्ति का संचार होता है। इसी पावन उद्देश्य से बाला जी सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा एक भव्य और विशाल जागरण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दुर्गा माँ के चरणों में भक्ति सुमन अर्पित किए जाएंगे। यह जागरण दिनांक 29 सितंबर 2025, दिन सोमवार को सायं 7 बजे से प्रारंभ होगा। इस दिव्य…
“गोरखपुर में चयन प्रक्रिया पूरी, डीएम दीपक मीणा करेंगे अंतिम घोषणा” गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने, उनके उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने तथा समाज में हथकरघा उत्पादों के प्रति लगाव और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाई जा रही संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना के अंतर्गत गोरखपुर में चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी दीपक मीणा अब अंतिम निर्णय लेकर विजेताओं की घोषणा करेंगे। डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर गठित टीम में एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव अपर एसडीएम सदर सुदीप तिवारी शामिल रहे। टीम ने…
गोरखपुर। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोरखपुर के तत्वावधान में शनिवार को शोकसभा आयोजित की गई। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति, प्रख्यात शिक्षाविद प्रो. उदय प्रताप सिंह का शनिवार सुबह 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। प्रो. सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन गोरक्षपीठ और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद को समर्पित कर दिया। उन्होंने महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज से अपनी सेवा यात्रा प्रारंभ की और परिषद के अध्यक्ष पद तक पहुंचे। उनके नेतृत्व में परिषद ने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय सहित अनेक शिक्षण संस्थानों की स्थापना…
लखनऊ। “आई लव मोहम्मद” विवाद को लेकर बरेली में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने शनिवार दोपहर मौलाना तौकीर रजा को अरेस्ट कर लिया है, पुलिस ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,कुछ घंटे पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मौलाना भूल गया कि यूपी में किसकी सरकार है,ऐसा सबक सिखाएंगे कि हिंसा करने से पहले 100 बार सोचेंगे।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पंचम दिवस पर श्री बालाजी सरकार मंदिर प्रांगण में भक्तिभाव से सम्पन्न चौकी जागरण। भक्तों की उपस्थिति और भजनों की गूंज से सम्पूर्ण वातावरण माँ की भक्ति में रँग उठा। भजन संध्या को मधुर स्वर प्रदान किए, श्रद्धेय श्री वैभव दुबे जी ने। निवेदक : श्री बालाजी सेवा समिति ‘ट्रस्ट’ एवं समस्त श्रद्धालुजन। “जय माँ विंध्यवासिनी”
