Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- समृद्ध समाज के निर्माण में सशक्त महिला की अहम भूमिका: मोहम्मद इस्लाम हासमी
- अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में बैठक हुई आयोजित
- मथुरा में दर्दनाक हादसा: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 की मौत
- नाबालिग मोनालिसा की शादी का सच: उम्र छुपाकर कराया गया विवाह, FIR दर्ज
- आज का राशिफल 10.04.2026
- कार्रवाई पर सवाल: दो दिन की सख्ती के बाद ढीली पड़ी रफ्तार, ‘शिक्षा माफिया’ फिर सक्रिय!
- सर्वधर्म प्रार्थना, दीक्षा संस्कार,कैंप फायर से डीएलएड प्रशिक्षुओं का स्काउट गाइड प्रशिक्षण संपन्न
- धूमधाम एवं भव्यता के साथ मनाया गया श्री बालाजी मंदिर का 11वां स्थापना दिवस
Author: Anil Singh
दुश्मनी से किसी का फायदा नहीं’, ईरान-इजरायल के बीच बढ़ती टेंशन पर बोला भारत. इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हालिया हवाई हमले को लेकर भारत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने कहा कि वह पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित है। भारत ने हाल ही में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की है, खासकर इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के बाद। भारत के विदेश मंत्रालय ने सभी पक्षों से संयम बरतने और राजनयिक समाधान पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया है, ताकि पहले…
एडिशनल कमिश्नर ग्रेड -1 जीएसटी, गोरखपुर जोन ज्योत्स्ना पांडेय के निर्देश पर गोरखपुर जोन में बर्तन विक्रेताओं की जांच एवं कर चोरी रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डिप्टी कमिश्नर श्री सुनील कुमार वर्मा द्वारा परतावल स्थित बर्तन बिक्रेता मेसर्स दिलीप बर्तन स्टोर नामक फर्म की रेकी एवं डाटा एनालिसिस के आधार पर बड़ी मात्रा में करापवंचन होना पाया गया। संयुक्त आयुक्त स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच , रेंज – बी, श्री विवेक सिंह द्वारा जारी जांच प्राधिकार पत्र (आईएनएस 02) के साथ जांच टीम डिप्टी कमिश्नर सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व परतावल बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर…
थाना समाधान दिवस पर आए कुल 10 मामले, नही हुआ निस्तारण गोरखपुर/सहजनवा । शनिवार को थाना समाधान दिवस पर सहजनवा थाने में अध्यक्षता तहसीलदार सहजनवा राकेश कन्नौजिया ने किया । इस दौरान 5 मामले आए थे । जिसमे 4 मामले राजस्व के 1 मामला पुलिस के थे । लेकिन किसी भी मामले में निस्तारण नहीं हुआ । गीडा थाना में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया ने किया । इस दौरान 4 मामले आए थे । जो राजस्व से संबंधित थे । लेकिन किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हुआ । हरपुर बुदहट थाने में थाना समाधान…
बी०आई०टी० में आयोजित दो दिवसीय “Zonal Sports – 2024″ का हुआ समापन । गोरखपुर/सहजनवा । बुद्धा इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गीडा, गोरखपुर के दो दिवसीय खेल महोत्सव ” zonal sports- 2024″ का समापन हुआ । समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर शांतनु रस्तोगी, प्रतिकुलपति दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय व अध्यक्षता संस्थान के चेयमैन डा० आर.० ए० अग्रवाल ने किया । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पण कर किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि ने कहा कि बी०आई०टी० हमेशा छात्र-छात्राओं की खेल प्रतिभाओ को लगातार ऐसे कार्यक्रमों के द्वारा मंच…
सुमित सिंह बने ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष लोगों ने दीं बधाई बड़हलगंज /गोरखपुर ( निष्पक्ष टुडे) स्थानीय कस्बे में बड़हलगंज ट्रक एसोसिएशन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्व सम्मति से संसारपार निवासी सुमित कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष बनने के बाद कहा कि बालू और गिट्टी की मंडी को एक जगह व्यवस्थित किया जाएगा। मंडी में बालू गिट्टी अब टन से बेची जाएगी। जिससे व्यापार करने में सुविधा मिलेगी। पूर्व अध्यक्ष रत्नेश मिश्र, आकाश शाही, संतोष तिवारी, मुख्तार यादव, राधेश्याम यादव, अजय शुक्ल, राणा सिंह, मनीष यादव, कृष्णा राय आदि ने बधाई दी है। ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
निःशुल्क मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन 378 लोगों की हुई जाचं बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) राम आशीष यादव उर्फ पड़वा वाले ने ग्राम मरकरी स्थित अपने भवन के हाल में एक दिवसीय मेडिकल जांच कैंप लगवाया।इस एकदिवसीय कैंप में आसपास के गांव की 378 लोगों को निशुल्क जांच एवं निशुल्क दवा वितरित की गयी। कैंप में सर्वोदय हॉस्पिटल, शिफा हॉस्पिटल, गायत्री हड्डी हास्पिटल, आराध्या क्लीनिक, नवज्योति आई क्लिनिक एवं मां शांति डेंटल क्लिनिक के डा. अनुज गुप्ता, डा. महफूज, डा. दीपशिखा यादव, डॉ बृजेश यादव, डॉक्टर अरविंद यादव, डॉ रजनीश चौरसिया, विपिन सिंह एवं डॉक्टर जे. बी. सिंह की टीम…
वित्तविहीन प्रबंधक संघ की मासिक बैठक संपन्न बड़हलगंज/ गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) वित्तविहीन प्रबंधक संघ की मासिक बैठक मधुपुर चौराहे पर स्थित एलपीएम पब्लिक स्कूल में लगभग 25 स्कूलों के प्रबंधकों ने सहभागिता की। प्रबंधकों ने विद्यालय चलाने में आ रही कठिनाइयों जैसे फीस बकाया, विद्यालय की गुणवत्ता बढ़ाने एवं फर्जी टीसी सहित कई मुद्दों पर अपनी अपनी राय दी और इन कठिनाइयों को किस प्रकार दूर किया जाए इस पर विधिवत चर्चा की गई। नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी के अरविंद यादव ने कहा कि अपने विद्यालय के बच्चों को अपना पाल्य समझकर विद्यालय में पढ़ाई का माहौल बनाया जाए। तभी हम सब…
एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का ग्रुप कमांडर ने किया निरीक्षण गोरखपुर । सैनिक स्कूल फर्टिलाइजर, गोरखपुर में 44वी यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 167 चल रहा है । इसमें एनसीसी कैडेटों को शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार की जानकारी, ड्रिल, मेप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, फायरिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है । इसी क्रम में शनिवार को शिविर का निरीक्षण एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपेंद्र रावत द्वारा किया गया । इसमें समस्त अधिकारीगण, पीआई स्टॉफ, सिविल स्टॉफ से मुलाकात की । गोरखपुर ग्रुप कमांडर की अगवानी कमांडिंग ऑफिसर ले० कर्नल रमन तिवारी ने की ।…
जनपदीय खेल प्रतियोगिता में पाली ब्लॉक के बच्चों का रहा दबदबा,कई मेडल जीते गोरखपुर गत तीन दिनों से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में आज तीसरे दिन जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम में पाली ब्लाक के बच्चों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीआर गोरखपुर सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर रमेंद्र कुमार सिंह उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश धर दुबे, जिला मंत्री श्रीधर मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुधांशु मोहन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र राय, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ओझा,…
जिलास्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन गोरखपुर तीन दिवसीय जिलास्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर पर बहुत धूम धाम से मनाया गया। सर्वप्रथम कब्बड्डी का फाइनल आयोजित हुआ, जिसमें जूनियर बालक में खजनी की टीम विजयी रही। वही बांसगांव की टीम उपविजेता रही। साथ ही कब्बड्डी जूनियर बालिका में सहजनवा की टीम विजयी रही और खजनी की टीम उपविजेता रही। समूहगान में पिपरौली की टीम, लोकगीत में जंगल कौड़ियां की टीम एवं पी.टी. में पिपरौली की टीम विजयी रही। समापन समारोह की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुए, बच्चों ने अपने सांस्कृतिक नृत्य से सभी…
