Author: Anil Singh

दिन दहाड़े सराफा व्यवसाई के यहां लूट कांड का एसपी सोमेन बर्मा ने किया खुलासा सुल्तानपुर। नगर कोतवाली के मेजरगंज इलाके में भरतजी सर्राफ की दुकान पर बुधवार को हुए लूट कांड का एसपी सोमेन बर्मा ने किया खुलासा। एसपी के अनुसार डकैती की घटना में शामिल थे 15 अंतर्जनपदीय डकैत।अमेठी, प्रतापगढ,रायबरेली, जौनपुर व आजमगढ़ के डकैतों ने घटना को दिया था अंजाम।घटना के लिए 20 दिन पहले से की थी रेकी।घटना में शामिल बाईकों को गैर जनपद से था चुराया।भोर में तीन गैर गैरजनपदीय डकैत पुलिस मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार।गिरफ्तार डकैतों से 15 किलो सफेद धातु चांदी व तीन…

Read More

अंग्रेजी विभाग की मासिक पत्रिका के 11वें संस्करण का कुलपति ने किया विमोचन शिक्षक दिवस की थीम पर आधारित है यह अंक दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका “साहित्य विमर्श” के 11वें संस्करण का विमोचन विश्वविद्यालय की कुलपति, प्रोफेसर पूनम टंडन द्वारा किया गया। यह विशेष संस्करण शिक्षक दिवस पर आधारित है और इसमें विभाग द्वारा दीक्षांत समारोह सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की गई गतिविधियों को भी समाहित किया गया है। इस अंक में छात्रों द्वारा शिक्षकों पर लिखी गई सुंदर कविताओं को विशेष रूप से सराहा गया है। विद्यार्थियों की इस अद्वितीय पहल…

Read More

लखनऊ में एक चौकी इंचार्ज (दारोगा) राजकुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. मामला लखनऊ के पारा इलाके स्थित डॉक्टर खेड़ा का है, जहां के चौकी इंचार्ज को विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया.आरोपी दारोगा प्रतापगढ़ के रहने वाले दिनेश पटेल से एटीएम के जरिए पैसों में हुई धोखाधड़ी के केस में उनका नाम फाइनल रिपोर्ट से निकालने के एवज में 20 हजार मांग रहा था. जब दिनेश ने रुपये देने से मना किया तो दारोगा उनका नाम फाइनल रिपोर्ट में डाल देने की धमकी देने…

Read More

बांग्लादेश ने पाकिस्तान में इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान को हरा दिया है। इसी के साथ बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर लिया है। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 172 रन पर ही आउट हो गई थी। इसके बाद बांग्लादेश की टीम को 185 रन का लक्ष्य मिला था। जिसे बांग्लादेश ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इससे पहले पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था।

Read More

Atlas Cycles के पूर्व अध्यक्ष सलील कपूर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में क्या लिखा? देश की मशहूर साइकिल निर्माता कंपनी एटलस के पूर्व अध्यक्ष सलील कपूर ने मंगलवार (3 सितंबर) को आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक आज करीब दो बजे उन्होंने खुद को गोली मारी। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है, जहां जांच की जा रही है. हालांकि खुदकुशी के कारणों का अभी फिलहाल कुछ पता नही चला है।

Read More

कुशीनगर नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे अभ्यर्थियों के चेहरे 2 अभ्यर्थियों को जिलाधिकारी ने वितरित किया नियुक्ति पत्र जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपद के 2 अभ्यर्थियों जुबैर आलम ग्राम व पोस्ट-मठिया नरईपुर,अवर अभियन्ता (विद्युत /यांत्रिक) आवास एवं शहरी नियोजन विभाग एवं बृजेश मद्धेशिया ग्राम-जवही मलही मुस्तकील पोजही , अवर अभियंता (सिविल) नगर निकाय विभाग को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, एक्स ईएन नलकूप/ सिंचाई, डीसी एनआरएलएम, अधिशासी अधिकारी पडरौना, तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने आज बंदर सेरी बेगवान में ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के साथ वार्ता की श्री मोदी ने कहा कि भारत और ब्रुनेई व्‍यापार, वाणिज्यिक संबंधों और लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं

Read More

कंगना रनौत की इमरजेंसी पर जबलपुर हाई कोर्ट ने लगाई रोक कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पर एक बार फिर से ब्रेक लग गया है. अब उनकी फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में नहीं आएगी क्योंकि उसे सेंसर बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट नहीं मिला. इसको लेकर को-प्रोड्यूस कंपनी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है

Read More

2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा, अखिलेश यादव लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनेगी और बीजेपी का सफाया होगा. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश के सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा. अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के परिणाम से पूरे देश की राजनीति प्रभावित होगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में निर्दोष लोगों को सताया जा रहा है. किसान परेशान है और नौजवानों का भविष्य अंधकारमय…

Read More