Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल. 13.02.2026
- पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, गीडा पुलिस ने किया खुलासा
- दूरदर्शन में समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी जी का निधन. मीडिया क्षेत्र में शोक की लहर
- गोला उपकेन्द्र में निजी प्रसव केंद्र पर प्रसूता की मौत: परिजन ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए
- आज का राशिफल. 12.02.2026
- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व पत्रकार मनोज कश्यप बने “संत कबीर फ़िल्म एवं टेलीविजन वेलफेयर” फ़िल्म संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष
- जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में किया गया निपुण आंकलन
- UP बजट का आकार वर्ष 2026-27 का ₹9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ 2025-26 की तुलना में 12.9% अधिक
Author: Anil Singh
“सरस्वती बालिका विद्यालय की छात्राओं ने आसामी लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी और साथ ही जवानों को बांधी राखी” संवाददाता : शिशिर श्रीवास्तव सरहदों पर देश की रक्षा के लिए तैनात हमारे सेना के जवानों को अपनों की कमी का एहसास ना होने पाए, इस हेतु आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन की महिला सदस्यों ने आज फर्टिलाइजर स्थित एस एस बी जवानों के कैंप में गोरखपुर की पूर्व मेयर डा सत्या पांडेय के साथ रक्षाबंधन का आयोजन किया। यह आयोजन आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती कंचन सोनी , सचिव रमा पांडे, और बोर्ड मेंबर रेनू एम्विष्ट…
यूपी एटीएस के हत्थे चढ़े दो इस्लामिक कट्टरपंथी देश में शरिया लागू करने के लिए कर रहे थे काम..! यूपी एटीएस ने दो इस्लामिक कट्टरपंथियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मुस्लिम नवयुवकों को गैर मुस्लिमों के प्रति भड़काकर उनमें रोष पैदा कर रहे थे। भारत विरोधी षड्यंत्र रचने वाले दो कट्टरपंथी उसामा माज व अजमल अली को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों अभियुक्त मुस्लिम नवयुवकों को गैर मुस्लिमों के प्रति भड़का कर उनमे रोष पैदा करते थे। भारत विरोधी, आपराधिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करते थे।
ब्यूरों प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे): उरूवा बाजार में आज पोते के दुकान (बिक्की) सूर्या सुपर बाजार का उद्घाटन 85 वर्षीय उनकी दादी फुलपत्ती ने फिता काटकर किया गया। आज गोरखपुर जिले के उरूवा बाजार में सूर्या सुपर बाजार का उद्घाटन किया गया। सूर्या सुपर बाजार का उद्घाटन 85 वर्षीय दादी और दादा ने अपने पोते के दुकान का उद्घाटन स्वयं किया। उद्घाटन के मौके पर दादा लक्ष्मी तिवारी ने कहा कि किसी भी धंधा या व्यवसाय में ग्राहकों के प्रति ईमानदारी जरूरी है। ग्राहकों की संतुष्टि ही व्यवसाय का आधार है। इस बात का ध्यान रखना होगा कि…
गोला /गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार रात की है, गोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 परनई निवासी गोविंद (24) पुत्र रमाकांत घर से बाहर निकला था। उसी दौरान वह हाईटेंशन तार और ट्रांसफॉर्मर के सहारे लगे स्टे में उतर आए करंट की चपेट में आ गया। परिजनों के अनुसार, रात करीब एक बजे मोहल्ले की एक युवती साधना ने देखा कि गोविंद स्टे में चिपका हुआ है। उसने तत्काल मृतक के घरवालों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और लाठी से…
लीक से हटकर भोजपुरी फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्देशक धीरू यादव के कुशल निर्देशन में भोजपुरी फिल्म ‘प्रोडक्शन नं०2’ की शूटिंग ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू कर दी गई है। केशव मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और स्टेज ओटीटी ओरिजनल बैनर के तले बिग लेबल पर बनाई जा रही इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में नवोदित अभिनव (निखिल) सिंह, नेहा (आँचल) पांडेय हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र में की जाएगी। इस फ़िल्म के निर्माता केशव माहेश्वरी हैं। निर्देशक धीरू यादव हैं। लेखक अनिल कुमार शर्मा, डीओपी सत्य प्रकाश, संगीतकार शिवम सिंह यादव व रत्नेश कुमार सिंह, गीतकार रागिनी…
ब्यूरो प्रभारी —- विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन (सूखा कचरा – गीला कचरा) से स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन के लिये नगरपंचायत बड़हलगंज में गणमान्य जनों के साथ सभासद, चेयरमैन और नगरपंचायत के अधिकारियों ने बैठक कर रणनीति बनाई। सोमवार को नगर पंचायत के विश्वनाथ उमर सभागार में सम्पन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुये स्वच्छ भारत मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबन्धक पूजा राय ने नगर में स्वच्छता को गति प्रदान करने के लिये जनता में जागरूकता अभियान चलाने के साथ घर – घर से कूड़ा उठाए जाने का सुझाव दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर ने कहा कि…
ब्यूरो प्रभारी —– विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज सावन माह के चौथे सोमवार को बड़हलगंज स्थित बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर मे जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओ का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार की सुबह बोलबम कावरिया संघ के नेतृत्व मे लेटाघाट से पवित्र सरयू का जल भरकर श्रद्धालुओं का हुजूम निकल पड़ा। आगे आगे रथ पर ज्योतिषाचार्य दीपक त्रिपाठी के साथ भगवान शिव की झांकी, उसके बाद आरएसएस कार्यकर्ता और फिर महिलाओं का हुजूम चल रहा था। अंत में डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं का हुजूम था। जुलूस डीह राजा, गोला तिराहा, कालेज तिराहा, पटना चौराहा, जामा मस्जिद, सोती चौराहा होते हुए…
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज नगर व क्षेत्र के लिए आस्था का प्रमुख केन्द्र बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर का नगर पंचायत द्वारा प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए विधिवत भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को नगर के प्राचीन व ऐतिहासिक मंदिर बाबा जलेश्वरनाथ का नगर पंचायत द्वारा प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रीति उमर ने स्थानीय सभासद सुनील यादव के साथ भूमि पूजन किया। इस दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि लंबे समय से नगर की जनता प्रवेश द्वार बनवाने का मांग कर…
प्रभारी ब्यूरों : सन्तोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर। खजनी तहसील के नगर पंचायत उनवल के वार्ड 2 निवासी 74 आर्म्ड आर्मी के जवान दिवंगत LD दिवाकर यादव को थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी के द्वारा मरणोपरांत जारी किया गया श्रद्धांजलि पत्र उनके निवास स्थान नगरपंचायत उनवल में शहीद दिवाकर यादव के अदम्य शौर्य पराक्रम को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण कर धूप अगरबत्ती जला उन्हें नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया। तद्उपरांत शहीद LD दिवाकर यादव की पत्नी को विधायक सहजनवां प्रदीप शुक्ला और नगरपंचायत अध्यक्ष उनवल महेश कुमार दूबे के हाथों 74 आर्मी…
“निजीकरण और उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों के वापस होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प” गोरखपुर। निजीकरण के विरोध में चल रहे आंदोलन के 250 दिन पूरे होने पर आज बिजली कर्मचारियों, संविदा कर्मियों , जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं ने प्रदेश के समस्त जनपदों और परियोजनाओं पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। बिजली कर्मियों ने संकल्प लिया कि जब तक निजीकरण का निर्णय निरस्त नहीं किया जाता और समस्त उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस नहीं ली जाती संघर्ष जारी रहेगा। जनपद गोरखपुर में मुख्य अभियंता कार्यालय मोहद्दीपुर पर भारी बारिश के बीच बिजली कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा। संघर्ष समिति…
