Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल. 13.02.2026
- पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, गीडा पुलिस ने किया खुलासा
- दूरदर्शन में समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी जी का निधन. मीडिया क्षेत्र में शोक की लहर
- गोला उपकेन्द्र में निजी प्रसव केंद्र पर प्रसूता की मौत: परिजन ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए
- आज का राशिफल. 12.02.2026
- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व पत्रकार मनोज कश्यप बने “संत कबीर फ़िल्म एवं टेलीविजन वेलफेयर” फ़िल्म संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष
- जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में किया गया निपुण आंकलन
- UP बजट का आकार वर्ष 2026-27 का ₹9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ 2025-26 की तुलना में 12.9% अधिक
Author: Anil Singh
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज उपनगर के ऐतिहासिक पवहारी महाराज कुटी पर नगर पंचायत द्वारा भव्य फाउंटेन बनेगा, जिसका चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने विधिवत भूमि पूजन अर्चन कर शिलान्यास किया। बुधवार को पवहारी महाराज कुटी पर बनने वाले फाउंटेन को लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने समस्त सभासदों के साथ भूमि पूजन करते हुए शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत लगभग 26 लाख की लागत से बेहद ही खूबसूरत फव्वारे का निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिससे पवहारी महाराज कुटी की भव्यता काफी बढ़ जाएगी। इस दौरान सभासद रवि साहनी, जितेंद्र पासवान, सूरज…
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज उपनगर के वार्ड नंबर 8, तिलक नगर स्थित प्राचीन नर्वदेश्वर शिव मंदिर का जीर्णोद्धार राज्यवित के साथ जनसहयोग से नगर पंचायत द्वारा कराया गया। मंगलवार को विधिवत पूजनोपरांत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने जीर्णोद्धार के पश्चात नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण किया। बता दें कि तिलक नगर वार्ड के बेईली ग्राम स्थित प्राचीन नर्वदेश्वर मंदिर के सुंदरीकरण हेतु ग्रामवासियों ने अपने स्तर से प्रयास शुरू कर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति उमर से भी टाइल्स व ग्रेनाइट लगा कर सुसज्जित किए जाने की मांग किया था, जिस पर कार्यवाही करते हुए नगर पंचायत…
संवाददाता– एस पी सिंह सहजनवा, ( गोरखपुर ) । हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सुरैना में जमीनी रंजिश को लेकर मंगलवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिससे एक पक्ष से सुन्दरी देवी और पति चिन्नी प्रसाद तथा दूसरे पक्ष से भेजू साहनी घायल हो गए। दोनों पक्षो की तहरीर पर पुलिस ने घायलों का मोलहिजा कराते हुए कुल 8 लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सुरैना निवासिनी सुन्दरी देवी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार को सुबह आठ बजे के करीब जमीनी रंजिश को लेकर…
सिंगर शिल्पी राज अपनी कर्णप्रिय आवाज से करोड़ो लोगों का मन मोह लेती हैं। उनकी मधुर आवाज की दीवानगी बहुत खूब देखने को मिलता है। वहीं भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर अदाकारा माही श्रीवास्तव अपने हुश्न और अदा से करोड़ो दिलों पर राज कर रही हैं। ऐसे में शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में जब भी कोई गीत रिलीज किया जाता है तो श्रोताओं व दर्शकों को बहुत आनंदित करता है। इसी क्रम में शिल्पी राज की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘पियवा से नीक’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया…
“पिछले वर्ष 327 नये टीबी मरीजों को नोटिफाई करने के लिए जिलाधिकारी से हो चुके हैं सम्मानित” गोरखपुर। नये टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन के मामले में टॉप थ्री में शामिल निजी चिकित्सक डॉ सूरज जायसवाल राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निक्षय मित्र भी बन गए हैं। अपने अस्पताल पर उन्होंने दस टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पोषण पोटली देकर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। डॉ जायसवाल ने पिछले वर्ष 327 नये टीबी मरीजों को नोटिफाई कर पूरे जिले में तीसरी रैंक हासिल की थी । इसके लिए हाल ही में जिले के पूर्व जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश…
SDRF गांदरबल और SDRF सब कंपोनेंट गुंड की टीमें संयुक्त रूप से खोज व बचाव अभियान चला रही हैं। अब तक 3 हथियार बरामद हुए हैं, लेकिन कुछ जवान और हथियार अभी भी लापता हैं; राहत कार्य जारी है।
एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठक 30 जुलाई को होने वाली है, जिसमें जाने-माने अर्थशास्त्री एनके सिंह पैनल के सामने अपनी राय रखेंगे। एन के सिंह पूर्व राज्यसभा सदस्य, भारत के 15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष, योजना आयोग के पूर्व सदस्य, पूर्व राजस्व सचिव और पूर्व प्रधानमंत्री के सचिव रह चुके हैं।
केंद्र सरकार ने यह साफ कर दिया है कि देश में अगली जनगणना 2027 तक पूरी कर ली जाएगी। मंगलवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि यह जनगणना दो चरणों में होगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार हर व्यक्ति की जाति भी गिनी जाएगी। सरकार ने बताया कि जनगणना का काम दो फेज यानी चरणों में किया जाएगा।
“जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं” “लोगों से बोले सीएम, हर समस्या का कराएंगे सन्तुष्टिपरक निस्तारण” गोरखपुर, 30 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवास के लिए जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। जनता…
“शिविर में दिल्ली फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज अवस्थी स्वयं करेंगे परामर्श” गोरखपुर, 28 जुलाई। पूर्वांचल के हृदय रोगियों, विशेषकर बच्चों के लिए अवसर लेकर आ रहा है शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, तारामंडल। आगामी 30 जुलाई 2025 (बुधवार) को यहां प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक एक विशेष एडवांस पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जो न केवल चिकित्सकीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व की दृष्टि से भी प्रेरक उदाहरण है। इस शिविर की विशेषता यह है कि इसमें दिल्ली के सुप्रसिद्ध फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट से डॉ.…
