Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल. 13.02.2026
- पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, गीडा पुलिस ने किया खुलासा
- दूरदर्शन में समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी जी का निधन. मीडिया क्षेत्र में शोक की लहर
- गोला उपकेन्द्र में निजी प्रसव केंद्र पर प्रसूता की मौत: परिजन ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए
- आज का राशिफल. 12.02.2026
- प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व पत्रकार मनोज कश्यप बने “संत कबीर फ़िल्म एवं टेलीविजन वेलफेयर” फ़िल्म संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष
- जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में किया गया निपुण आंकलन
- UP बजट का आकार वर्ष 2026-27 का ₹9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ 2025-26 की तुलना में 12.9% अधिक
Author: Anil Singh
सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर। नगर निगम क्षेत्र में हुई बारिश से कई जगह जलभराव हुआ। निगम के नालें-नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा। इस कारण लोगों को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव से सबसे अधिक परेशानी राप्तीनगर फेज एक में बिजली विभाग के टावर के पास, राप्तीनगर, चंद्रगुप्त नगर, डॉक्टर कॉलोनी, राप्तीनगर फेज चार में सेंट्रल बैंक के पास, जिला अस्पताल के पास, सिविल लाइन्स स्कूल वाली गली, धर्मशाला, विजय चौराहे के पास लोगों को जलभराव के कारण भारी समस्या का सामना करना पड़ा।उधर, बारिश के कारण नगर निगम के दावे सभी…
उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ट्वीट हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत का मामला बेहद हृदयविदारक है और चिंतनीय भी। भाजपा सरकार में महाकुंभ से लेकर रथयात्रा हो या अन्य कोई आयोजन सब जगह ऐसी घटनाओं का दोहराव ये बताता है कि भाजपा प्रचार तो वैश्विक स्तर का करती है लेकिन प्रबंधन स्थानीय स्तर का भी नहीं करती, इसीलिए आम श्रद्धालुओं को अपना जीवन गंवाना पड़ता है। इस मामले की भी गहन जाँच हो और श्रद्धालुओं की मृत्यु का कारण और सही आँकड़ा बताया जाए।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में यूपी STF और बिहार पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 50 हजार का इनामी बदमाश डबलू यादव मारा गया। डबलू यादव बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था और वहां हत्या के मामले में वांटेड था। पुलिस के अनुसार, डबलू की लोकेशन हापुड़ में ट्रेस होने के बाद उसे घेरने की कोशिश की गई, जहां मुठभेड़ के दौरान वह ढेर हो गया।
मेरठ के कई गांवों में ड्रोन दिखने का मामला, ड्रोन से किया जा रहा है नदियों का सर्वेक्षण, उत्तर प्रदेश भू स्थानिक निदेशालय के निदेशक ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक को लिखी चिट्ठी, मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में चल रहा है। ड्रोन सर्वेक्षण, हिंडन नदी के फ्लड प्लेन जोन के चिन्हीकरण निर्धारित करने का कराया जा रहा है ड्रोन सर्वेक्षण, यूपी की सभी नदियों का कराया जा रहा डिजिटल एलिवेशन मॉड्यूल का ड्रोन सर्वेक्षण, एनजीटी के आदेश पर कराया जा रहा है सर्वेक्षण, डीआईजी मेरठ रेंज, डीआईजी सहारनपुर रेंज और यूपी के सभी डीएम को भेजी गई चिट्ठी,…
भोजपुरी सिनेमा में अपने मोहिनी मुस्कान और अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज कर रही चाँदनी से इन दिनों ‘वीर वधू’ बनकर सुर्खियां बटोर रही हैं। जी हाँ! चाँदनी सिंह एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने आप को हर रोल में कुम्हार की मिट्टी की तरह ढाल लेती हैं। उन्हें कोई भी किरदार दिया जाय तो उसमें वह जान फूंक देता है और ऐसा लगता है जैसे कि यह किरदार सिर्फ और सिर्फ चाँदनी सिंह के लिए ही लिखा गया था। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है देशभक्ति और आर्मी पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘वीर वधू’ की शूटिंग…
सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर। रविवार शाम पल्स हार्ट सेंटर अस्पताल के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार अचानक धुएं और आग की लपटों में घिर गई। हादसे के समय कार अस्पताल के प्रवेश द्वार के नज़दीक थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। अस्पताल परिसर, आसपास के दुकानदार और राहगीर घबरा गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जांच में सामने आया है कि कार करीब 20 साल पुरानी थी और उसकी बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। कार के बोनट से धुआं निकलते ही देखते-देखते आग की लपटें उठने लगीं,…
सूर्य प्रकाश ओझा गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गोरखपुर पुलिस के अपराध नियंत्रण अभियान की एक अहम कड़ी मानी जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरेंद्र पुत्र बुझारत, निवासी डाडेगांव, थाना धनघटा, जनपद संत कबीर नगर के रूप में हुई है। यह मामला 20 जुलाई 2025 का है, जब पीड़िता अपनी मां के इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गई थीं। इलाज की गंभीरता को देखते हुए घर पर ताला लगा दिया गया। लेकिन जब वह 25 जुलाई को लौटीं,…
आज माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के आवाहन पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश मंत्री मोहम्मद वाजिक शिबू के नेतृत्व में कोतवाली गोरखपुर और शहर के विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करना है। शहर के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष सलीमुल्लाह अंसारी जी भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के और अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सफीकुर रहमान जी की तमाम गणमान लोग उपस्थित रहे। अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रदेश मंत्री मोहम्मद वाजिक शिबू ने कहा शहर…
“पीड़ित परिवार को मिली सांत्वना, जनप्रतिनिधित्व का संवेदनशील उदाहरण” गोरखपुर। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद रवि किशन शुक्ला ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए साउथ अफ्रीका में मृत युवक के पार्थिव शरीर को भारत लाकर परिजनों तक पहुंचाने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 24, नौसड़ निवासी श्री संत गौंड के पुत्र राकेश गौंड की विगत दिनों साउथ अफ्रीका में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में मृत्यु हो गई थी। इस दुखद परिस्थिति में सांसद रवि किशन ने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से समन्वय…
“पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम किया गया पौधारोपण” गोरखपुर । मायाबाजार वार्ड नंबर 62 के लोकप्रिय पार्षद समद गुफरान के नेतृत्व में आज विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में शहीद रविंद्र सिंह पार्क के जीर्णोद्धार का महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव व पूर्व पार्षद मनीष सिंह ने शुभारंभ किया। इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण भी किया गया। मीडिया से बात करते हुए महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि शहीद रविंद्र सिंह पार्क के जीर्णोद्धार किया गया है। यहां पर रहने वाले लोगों के लिए ओपन जिम, बच्चों के लिए झूला और पर्यावरण…
