Author: Anil Singh

आज ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटिजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर यदुवंशी ने केंद्रीय रेल मंत्री को माँग पत्र प्रेषित कर गोरखपुर से नई दिल्ली तक डायरेक्ट शताब्दी एक्सप्रेस अथवा वंदे भारत ट्रेन चलाने तथा चौरी-चौरा रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव और चौरी-चौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर विभिन्न जन सुविधाओं को उपलब्ध कराने तथा इसका विकास मॉडल स्टेशन के रूप में करने की मांग किया है। कालीशंकर ने बताया कि गोरखपुर पूर्वांचल का केंद्र बिंदु है यहां से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या अत्यधिक है परन्तु उस अनुपात में सीधी ट्रेनें बहुत कम है।…

Read More

संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। क्षेत्राधिकारी गीडा कमलेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को सहजनवा थाने का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने थाने के परिसर की साफ-सफाई देखी, जो संतोषजनक पाई गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय और कंप्यूटर कक्ष का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कुछ फाइलों में जिल्द न होने पर उन्हें तत्काल जिल्द लगाने के निर्देश दिए। सीओ ने मालखाने की व्यवस्था भी परखी, जो मानक के अनुरूप मिली। वहीं असलहों की जांच के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक विशाल सिंह और वैभव मिश्रा से पिस्टल खोलने को कहा। दोनों उपनिरीक्षको ने तत्परता से पिस्टल खोलकर…

Read More

संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। सहजनवा थाना क्षेत्र के बनौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव रविवार को हिंसा में बदल गया। बनौली निवासी अंतिमा पत्नी श्रवण त्रिपाठी का पड़ोसियों से लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। तीन दिन पहले अंतिमा की जेठानी का निधन हुआ था, जिसके बाद सोमवार दोपहर लगभग 11 बजे परिवार के लोग घर पर पूजा-पाठ कर रहे थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष की एक महिला मोबाइल से वीडियो बनाने लगी। महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि वह महिला अपने बेटे के साथ मिलकर अंतिमा…

Read More

इंटेलिजेंस विंग की अचानक छापेमारी, करोड़ों की जमीन डील के रिकॉर्ड खंगालती रही टीम। संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। सहजनवा उप-निबंधक कार्यालय में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आयकर विभाग की इंटेलिजेंस विंग और क्रिमिनल इंटेलिजेंस यूनिट ने संयुक्त रूप से औचक छापेमारी की। सुबह 11:20 बजे पहुंचे अधिकारियों ने बिना कोई देरी किए पूरे कार्यालय को अपने नियंत्रण में लेकर रजिस्ट्री रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, जमीन की खरीद–फरोख्त में पैन कार्ड के गलत उपयोग, कर चोरी और काले धन के लेन–देन की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई। विभाग…

Read More

संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। सहजनवा थाना क्षेत्र के सेमरडाड़ी गांव में गुरुवार को खेत में काम कर रहीं एक महिला और उसकी बेटी पर पड़ोसियों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता अनीता देवी ने एसपी गोरखपुर को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि 15 नवंबर 2025 को जब वह अपने खेत में लगाए गए पेड़ों की देखरेख कर रही थीं, तभी पड़ोसन चन्दा देवी, मीनाक्षी, सचिन और रश्मा वहां पहुंचकर खेत में लगे पौधों को उखाड़ने लगीं। विरोध करने पर सभी ने गाली-गलौज करते हुए अनीता देवी पर हमला कर दिया। हंगामा सुनकर पीड़िता की…

Read More

नौसड़ चौराहा के पास हादसे के बाद चालक फरार, अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। थाना गीडा क्षेत्र के नौसड़ चौराहा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना 11 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9 बजे की है, जब नौसड़ निवासी दयाराम उर्फ भुलई की पत्नी राजविंद्री देवी अपनी बेटी शैला सिंह का दवा कराकर पैदल घर लौट रही थीं। प्रार्थना पत्र के अनुसार, जैसे ही वह इंद्राचक ढाला के पास कच्ची पगडंडी पर पहुंचीं, तभी नौसड़ चौराहा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात…

Read More

तीन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज। संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के कसरहां गांव में एक दामाद के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। मूलरूप से सिसवा बाजार, थाना कोठीभार, महाराजगंज निवासी रामलखन बर्नवाल ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह बीते छह दिनों से अपनी पत्नी माला देवी के मायके कसरहां में रह रहा था। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि 18 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह कसरहां चौराहे से सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था।…

Read More

एसआरएफ पिक्चर्स एंड प्रोडक्शन एलएलपी, डीडी प्लेयर बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘सुमन का ससुराल’ की शूटिंग ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू कर दी गई है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले विधिवत पूजा पाठ करके इस फिल्म का शुभ मुहूर्त किया गया। शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर प्रहलाद दास गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने निर्माता, निर्देशक एवं फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं एवं बधाई दिया और फिल्म की सफलता की प्रार्थना किया। गौरतलब है कि भोजपुरी की सुपरस्टार एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य, अविनाश शाही, माधवी श्री, वैभव राय अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘सुमन…

Read More

जाने-माने फिल्म निर्देशक व लेखक हेमराज वर्मा के कुशल निर्देशन में इन दिनों उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में भोजपुरी फिल्म ‘जनम जनम के साथ’ की शूटिंग बड़े जोर शोर से की जा रही है। इस फिल्म में गायक से नायक बने सोनू बनारसी और हरफनमौला कलाकार बालेश्वर सिंह आमने सामने होंगे। बता दें कि इस फिल्म से सोनू बनारसी बतौर हीरो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी नायिका भोजपुरी फिल्मों की सुपर स्टार एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य हैं। उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत ही कमाल की जमने वाली है। लेखक निर्देशक हेमराज वर्मा…

Read More

“आज सन्ध्या उपरान्त, आरती आरम्भ होने से ठीक पूर्व बालाजी मन्दिर में एक अद्भुत और अलौकिक घटना घटी। उस समय सम्पूर्ण मन्दिर नितान्त शांत और बिल्कुल खाली था। दीपों की मृदु लौ और धूप की सुगन्ध मात्र वातावरण में व्याप्त थी। इसी पवित्र नीरवता के बीच अचानक शिवलिंग के समीप एक श्वेत कपोत आकर सहज ही ठहर गया। उसने मानो शिवलिंग के पास कोमल दस्तक दी और फिर स्थिर होकर एकटक शिवलिंग को निहारने लगा, जैसे किसी दिव्य शक्ति से उसका मौन संवाद चल रहा हो। कुछ क्षणों तक वह कपोत उसी स्थान पर शांत बैठा रहा। उसकी उपस्थिति से…

Read More