संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, ( गोरखपुर ) सहजनवां थाना क्षेत्र के विडार निवासी एक विवाहिता की ससुराल के लोगो को दहेज में कार और 2 लाख रुपया न मिलने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने पति सहित ससुराल के चार अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर […]
संवाददाता– एस.पी. सिंह
सहजनवा, ( गोरखपुर )
सहजनवां थाना क्षेत्र के विडार निवासी एक विवाहिता की ससुराल के लोगो को दहेज में कार और 2 लाख रुपया न मिलने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने पति सहित ससुराल के चार अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
मिली जानकारी से, थाना क्षेत्र के विडार निवासी मंजू साहनी पुत्री जोगेंद्र साहनी की शादी 11 दिसंबर 2020 को टीकरियां निवासी निरंजन पुत्र इंद्रजीत साहनी के साथ हुई है। ससुराल पहुंचने के बाद विवाहिता को ससुराल के लोग किस्म दहेज लाने का तजना मारना शुरू कर दिए थे। और दौरान ससुराल के लोग प्रताड़ित करने साथ गाली गलौज और मारपीट पर आमादा थे। इस बीच 3 वर्ष का एक बच्चा भी चुका है। आए दिन पति और ससुराल के लोग कार और 2 लाख रुपया नकद की मांग करते रहते थे। इंकार करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिए। पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति निरंजन, सास यशोदा, देवर इंद्रजीत, नंदन, ननद गुड़िया उर्फ सरस्वती के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।